कल का मौसम 7 नवंबर 2025: दिल्ली में छाएगी धुंध, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट, कई राज्यों में बारिश के आसार

देश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। 7 नवंबर 2025 को उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा और धुंध छाने की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं।

दिल्ली में गहराएगी धुंध, बढ़ेगा प्रदूषण स्तर

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह हल्की धुंध और प्रदूषित कोहरा देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। हवा की रफ्तार धीमी रहने से प्रदूषण का स्तर और बढ़ेगा। लोगों को सुबह के समय मास्क और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में चली सर्द हवाएं: बढ़ने लगा ठंड का असर, निकाल लें गर्म कपड़े नहीं तो कांप जाएंगे

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है। शिमला, मनाली, औली और बदरीनाथ जैसे इलाकों में तापमान शून्य के करीब पहुंच सकता है। प्रशासन ने पर्यटकों को सावधानी बरतने और गैरजरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश के संकेत

आईएमडी के मुताबिक, केरल, तमिलनाडु, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार हैं। तापमान में मामूली गिरावट जारी रहेगी और मौसम ठंडा बना रहेगा।

Leave a Comment