गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर डिलीवरी बॉय बनकर पहुंचा बॉयफ्रेंड, सरप्राइज देख लोगों ने कहा- ‘जिससे बचा रहे थे, अब वो भी देखेंगे!’

सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को बर्थडे सरप्राइज देने के लिए डिलीवरी बॉय बनकर उसके घर पहुंच जाता है। वीडियो में युवक ने फूड डिलीवरी यूनिफॉर्म पहन रखी है और हाथ में केक का बॉक्स है। जैसे ही गर्लफ्रेंड दरवाजा खोलती है, वह पहले हैरान होती है, फिर सरप्राइज देखकर खुशी से झूम उठती है।

वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा, “अब असली डिलीवरी बॉय को भी शक होगा!”, तो किसी ने मजाक में कहा, “जिससे बचा रहे थे, अब वो भी देखेंगे!” कई यूजर्स ने इस सरप्राइज को ‘क्रिएटिव लव मूव’ बताया, वहीं कुछ ने कहा कि यह प्लान गलत समय पर किसी गलतफहमी की वजह भी बन सकता था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aarav mavi (@chalte_phirte098)

read also: कटरीना कैफ के ससुर ने पोते पर उड़ेला प्यार, दादा बनने पर झूमे शाम कौशल, बोले– जूनियर कौशल पर भगवान की कृपा बनी रहे

यह वीडियो इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर हजारों बार शेयर किया जा चुका है। ट्रेंडिंग क्लिप में कपल की प्यारी केमिस्ट्री और लड़के का यूनिक सरप्राइज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो ने लोगों को अपने पार्टनर के लिए कुछ हटकर करने की प्रेरणा दी है।

Leave a Comment