दिल्ली ब्लास्ट: लाल किले के पास शाम को जोरदार धमाका, दोपहर में मिली थी 2,900 किलो विस्फोटक सामग्री, जांच एजेंसियां सतर्क

11 नवंबर: राजधानी दिल्ली सोमवार शाम उस वक्त दहल उठी जब लाल किले के पास एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं, जबकि आसपास के इलाके को तत्काल खाली कराया गया है। मौके पर पुलिस, एनएसजी और फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है।

इससे कुछ घंटे पहले ही, दिल्ली पुलिस ने शहर के आउटर इलाके से करीब 2,900 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। बताया जा रहा है कि यह विस्फोटक एक संदिग्ध ट्रक से मिला था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। अब इस बरामदगी और लाल किले के पास हुए धमाके के बीच कड़ी जोड़ी जा रही है।

फिदायीन हमले की आशंका पर जांच तेज
धमाके के बाद जांच एजेंसियां पूरी तरह एक्टिव हो गई हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और एनआईए (NIA) की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, फिदायीन हमले की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पूरे दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं।

Rhea Chakraborty News: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने शुरू की हनुमान चालीसा का जाप, बोलीं- ये मेरे लिए मेडिटेशन है

फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच जारी है। पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Leave a Comment