Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

जोगेंद्रनगर मे डायलिसिस सेंटर शुरू, 70 किडनी मरीजों को मिलेगी राहत; अब दूर नही जाना पड़ेगा

November 20, 2026

मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने पर इमरान मसूद का सवाल, बोले- नाम और धर्म बना वजह; BJP ने बताया नफरत फैलाने वाला बयान

November 20, 2026

‘इगास-बग्वाल लोक संस्कृति और परंपराओं की पहचान’, सीएम धामी सहित अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»Cyclone ‘Akwan’: ओडिशा के पुरी में अलर्ट, पर्यटकों के समुद्र तट पर जाने पर लगी रोक
ट्रेंडिंग न्यूज़

Cyclone ‘Akwan’: ओडिशा के पुरी में अलर्ट, पर्यटकों के समुद्र तट पर जाने पर लगी रोक

Daily PinchBy Daily PinchNovember 20, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ इस समय पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। तूफान के प्रभाव से समुद्र अशांत हो गया है। तट पर ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और असामान्य रूप से ऊंचे ज्वार देखे जा रहे हैं। इसकी वजह से ओडिशा में भी तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है।

हालांकि, पुरी में अब तक चक्रवात का कोई बड़ा असर सामने नहीं आया है। जनजीवन सामान्य बना हुआ है, लेकिन समुद्री तट का नजारा पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। जिन इलाकों में आमतौर पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती थी, वे आज वीरान पड़े हैं। चक्रवात के संभावित प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पुरी जिला प्रशासन और पुलिस मुस्तैद है। एहतियात के तौर पर पर्यटकों को समुद्री तट से दूर रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिसकर्मी समुद्री तट पर तैनात हैं और लोगों को पानी के करीब जाने से रोक रहे हैं।

समुद्र की उफनती लहरों और तेज हवाओं के बीच प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे समुद्र तट पर जाने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। सूरत से आए पर्यटक तेजस सवलिया ने आईएएनएस से बताया कि उनका आठ लोगों का समूह जगन्नाथ पुरी के दर्शन और समुद्र तट घूमने के उद्देश्य से आया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जिस तरह से सुरक्षा का इंतजाम कर रहा है, वह बिल्कुल सही है। चक्रवात आ रहा है, ऐसे में कभी भी कुछ भी हो सकता है, इसलिए पर्यटकों को समुद्र तट से दूर रखना जरूरी है।

तेजस ने कहा कि चक्रवात की खबर आने के बाद पर्यटकों की संख्या काफी कम हो गई है। फिर भी जगन्नाथ पुरी के दर्शन खुले हुए हैं और श्रद्धालु वहां दर्शन कर रहे हैं। समुद्र तट के लिए लोगों को इंतजार करना होगा, इसके बाद स्थिति सामान्य होने पर सभी लोग पहले की तरह घूम सकेंगे। वहीं, सूरत से ही आए एक अन्य पर्यटक अमित पंचूरिया ने भी पुलिस और प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस जो कुछ भी कर रही है, वह पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ही कर रही है और यह पूरी तरह सही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई जगन्नाथ जी के दर्शन के लिए पुरी आना चाहता है तो आ सकता है, लेकिन समुद्र तट और सी-फेस घूमने के लिए अभी आने से बचे।

अमित ने कहा कि मौजूदा स्थिति सभी के लिए चिंताजनक है। जो लोग पुरी आने की योजना बना रहे हैं, वे अभी न आएं, क्योंकि यह उनके लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने समाचारों में चक्रवात के बारे में सुना था, लेकिन यह अनुमान नहीं लगाया था कि स्थिति इतनी गंभीर हो जाएगी। प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम उनकी सुरक्षा के लिए ही हैं, इसलिए सभी को उनका पालन करना चाहिए।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

जोगेंद्रनगर मे डायलिसिस सेंटर शुरू, 70 किडनी मरीजों को मिलेगी राहत; अब दूर नही जाना पड़ेगा

November 20, 2026

मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने पर इमरान मसूद का सवाल, बोले- नाम और धर्म बना वजह; BJP ने बताया नफरत फैलाने वाला बयान

November 20, 2026

‘इगास-बग्वाल लोक संस्कृति और परंपराओं की पहचान’, सीएम धामी सहित अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

November 20, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

जोगेंद्रनगर मे डायलिसिस सेंटर शुरू, 70 किडनी मरीजों को मिलेगी राहत; अब दूर नही जाना पड़ेगा

By Daily PinchNovember 20, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने पर इमरान मसूद का सवाल, बोले- नाम और धर्म बना वजह; BJP ने बताया नफरत फैलाने वाला बयान

By Daily PinchNovember 20, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

‘इगास-बग्वाल लोक संस्कृति और परंपराओं की पहचान’, सीएम धामी सहित अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

By Daily PinchNovember 20, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Cyclone ‘Akwan’: ओडिशा के पुरी में अलर्ट, पर्यटकों के समुद्र तट पर जाने पर लगी रोक

By Daily PinchNovember 20, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

जोगेंद्रनगर मे डायलिसिस सेंटर शुरू, 70 किडनी मरीजों को मिलेगी राहत; अब दूर नही जाना पड़ेगा

November 20, 2026

मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने पर इमरान मसूद का सवाल, बोले- नाम और धर्म बना वजह; BJP ने बताया नफरत फैलाने वाला बयान

November 20, 2026

‘इगास-बग्वाल लोक संस्कृति और परंपराओं की पहचान’, सीएम धामी सहित अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

November 20, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.