Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

जोगेंद्रनगर मे डायलिसिस सेंटर शुरू, 70 किडनी मरीजों को मिलेगी राहत; अब दूर नही जाना पड़ेगा

November 20, 2026

मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने पर इमरान मसूद का सवाल, बोले- नाम और धर्म बना वजह; BJP ने बताया नफरत फैलाने वाला बयान

November 20, 2026

‘इगास-बग्वाल लोक संस्कृति और परंपराओं की पहचान’, सीएम धामी सहित अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»छत्तीसगढ़: पुलिस कस्टडी में चोरी के आरोपी की मौत, परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप — ASP बोले, आरोपी पहले से बीमार था
प्रदेश

छत्तीसगढ़: पुलिस कस्टडी में चोरी के आरोपी की मौत, परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप — ASP बोले, आरोपी पहले से बीमार था

Daily PinchBy Daily PinchNovember 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
छत्तीसगढ़
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जूलरी शॉप में हुई बड़ी चोरी के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस केस में गिरफ्तार एक आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस पर पिटाई कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी की मौत बीमारी की वजह से हुई है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

50 लाख से अधिक की जूलरी चोरी का मामला
दरअसल, 30-31 अक्टूबर की रात को बलरामपुर जिले के धनंजय ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। दुकान से करीब 3.50 लाख रुपये नकद और 50 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के गहने चोरी हुए थे। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन्हीं में से एक आरोपी, उमेश सिंह, की रविवार को पुलिस कस्टडी में मौत हो गई।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट, रायपुर में सख्त चेकिंग शुरू — बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मॉल में बढ़ाई गई सुरक्षा

परिजनों का आरोप — “पुलिस की पिटाई से हुई मौत”
मृतक उमेश सिंह के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने हिरासत में उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हुई। उन्होंने कहा कि उमेश पूरी तरह स्वस्थ था और उसे कोई बीमारी नहीं थी। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने और दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की है। गुस्साए परिजनों ने थाने के सामने सड़क पर धरने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके से हटा दिया।

पुलिस का पक्ष — “इलाज के दौरान हुई मौत”
बलरामपुर एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि उमेश सिंह पहले से बीमार था। 9 नवंबर की सुबह करीब 4:20 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

राजनीतिक प्रतिक्रिया
इस पूरे मामले पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि वे मृतक के परिजनों के संपर्क में हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ की ढोकरा कला का हुनर, 50 शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति मुर्मु

November 16, 2026

छत्तीसगढ़ में आने वाला है तीसरा चक्रवाती तूफान! 20-21 नवंबर को मचेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

November 16, 2026

मध्य प्रदेश को मिलेगा 56वां जिला! मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछोर को जिला बनाने का किया ऐलान

November 13, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

जोगेंद्रनगर मे डायलिसिस सेंटर शुरू, 70 किडनी मरीजों को मिलेगी राहत; अब दूर नही जाना पड़ेगा

By Daily PinchNovember 20, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने पर इमरान मसूद का सवाल, बोले- नाम और धर्म बना वजह; BJP ने बताया नफरत फैलाने वाला बयान

By Daily PinchNovember 20, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

‘इगास-बग्वाल लोक संस्कृति और परंपराओं की पहचान’, सीएम धामी सहित अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

By Daily PinchNovember 20, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Cyclone ‘Akwan’: ओडिशा के पुरी में अलर्ट, पर्यटकों के समुद्र तट पर जाने पर लगी रोक

By Daily PinchNovember 20, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

जोगेंद्रनगर मे डायलिसिस सेंटर शुरू, 70 किडनी मरीजों को मिलेगी राहत; अब दूर नही जाना पड़ेगा

November 20, 2026

मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने पर इमरान मसूद का सवाल, बोले- नाम और धर्म बना वजह; BJP ने बताया नफरत फैलाने वाला बयान

November 20, 2026

‘इगास-बग्वाल लोक संस्कृति और परंपराओं की पहचान’, सीएम धामी सहित अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

November 20, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.