Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

रोहित शर्मा ने खोला शादी से पहले का राज, रितिका के सामने रख दी थी खाना बनाने की शर्त

November 4, 2026

पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद

November 4, 2026

श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य श्रम आयुक्त ने रेलवे बोर्ड के साथ की बैठक

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»CG News: बस्‍तर में ईसाई म‍िशनरियों और बाहरी पादरियों-प्रचारकों के प्रवेश पर सख्‍ती, गांव के बाहर लगा बोर्ड
ट्रेंडिंग न्यूज़

CG News: बस्‍तर में ईसाई म‍िशनरियों और बाहरी पादरियों-प्रचारकों के प्रवेश पर सख्‍ती, गांव के बाहर लगा बोर्ड

Daily PinchBy Daily PinchOctober 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

CG News: बस्तर के ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से जारी धर्म परिवर्तन और सदियों पुरानी रूढ़िगत आदिवासी परंपराओं के बीच बढ़ते टकराव के बाद अब ग्राम सभाओं ने सीधे मोर्चा संभाल लिया है. जगदलपुर शहर से सटे नानगुर तहसील के ग्राम बड़े बोदल में आदिवासियों ने पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम यानी ‘पेसा कानून 1996’ की शक्तियों का प्रयोग करते हुए ईसाई मिशनरियों, बाहरी पादरियों और प्रचारकों की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगा दिया है.

गांव के पुजारी सुखराम नाग ने बताया कि गांव के केंद्र बिंदु ‘अटल चौक’ पर ग्रामीणों ने विधिवत सार्वजनिक सूचना बोर्ड स्थापित कर दिया है. इस बोर्ड में साफ शब्दों में चेतावनी जारी की गई है कि ​गांव की सीमा के भीतर किसी भी प्रकार की ईसाई प्रार्थना सभा, चमत्कार का दावा करने वाली चंगाई सभा, या बाहरी पादरी-प्रचारकों का प्रवेश ग्राम सभा की लिखित अनुमति के बिना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. धर्मान्तरण के इस गंभीर मुद्दे को लेकर 14 अक्टूबर को अटल चौक पर ग्राम सभा बुलाई गई थी.

ग्रामीण बोले – चमत्कार के नाम पर लालच दिया जा रहा

ग्रामीणों का आरोप है कि बीमारी ठीक करने या चमत्कार के नाम पर ‘चंगाई सभाएं’ आयोजित कर सीधे-सादे ग्रामीणों को लालच दिया जा रहा था. ​धर्मान्तरण के बाद लोग देवगुड़ी, माटी पूजा, और शीतला पूजा जैसी पारंपरिक आदिवासी मान्यताओं से कटने लगे थे, जिससे गांव का पारंपरिक और रूढ़िगत ढांचा पूरी तरह टूट रहा था. इसी को बचाने के लिए ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से यह सख्त कदम उठाया है.

बस्तर के दूसरे जिलों में भी धधक रही आग, जानिए कहां क्या हुआ

नारायणपुर (बेनूर व गोर्रा): आदिवासियों और ईसाई समुदाय के बीच हिंसक झड़पें, चर्च में तोड़फोड़, व तत्कालीन एसपी पर हमला. 60 से अधिक गांवों की ग्राम सभाओं ने पादरियों के गांव में घुसने पर पूरी तरह बैन लगाया.

कांकेर (अंतागढ़ व कोयलीबेड़ा): सर्वआदिवासी समाज के नेतृत्व में गांवों की सीमाओं पर पाबंदी के बोर्ड टांगे गए. बाहरी प्रचारकों को ग्रामीणों ने पकड़कर सीधे पुलिस के हवाले किया.

कोंडागांव (अंदाबेड़ा व धनोरा): शव दफनानेको लेकर दर्जनों गांवों में खूनी संघर्ष, और तनाव की स्थिति बनी. मूल आदिवासियों की जमीन पर अंतिम संस्कार पर रोक, व सामाजिक बहिष्कार का प्रस्ताव पास.

बस्तर (तोकापालव बस्तानार): घरों में चलने वाली गुप्त प्रार्थना सभाओं का ग्रामीणों द्वारा लगातार कड़ा विरोध. बिना माटी पुजारी और पटेल की मंजूरी के किसी भी धार्मिक बैठक पर सख्त पाबंदी.


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

रोहित शर्मा ने खोला शादी से पहले का राज, रितिका के सामने रख दी थी खाना बनाने की शर्त

November 4, 2026

पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद

November 4, 2026

श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य श्रम आयुक्त ने रेलवे बोर्ड के साथ की बैठक

November 4, 2026

Latest News

खेल

रोहित शर्मा ने खोला शादी से पहले का राज, रितिका के सामने रख दी थी खाना बनाने की शर्त

By Daily PinchNovember 4, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद

By Daily PinchNovember 4, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य श्रम आयुक्त ने रेलवे बोर्ड के साथ की बैठक

By Daily PinchNovember 4, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

कैबिनेट ने 92 GWh ऊर्जा भंडारण क्षमता के विकास के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी

By Daily PinchNovember 4, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

रोहित शर्मा ने खोला शादी से पहले का राज, रितिका के सामने रख दी थी खाना बनाने की शर्त

November 4, 2026

पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद

November 4, 2026

श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य श्रम आयुक्त ने रेलवे बोर्ड के साथ की बैठक

November 4, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.