Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

रोहित शर्मा ने खोला शादी से पहले का राज, रितिका के सामने रख दी थी खाना बनाने की शर्त

November 4, 2026

पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद

November 4, 2026

श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य श्रम आयुक्त ने रेलवे बोर्ड के साथ की बैठक

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»मेष, वृषभ और सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शनिवार? जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का हाल
एस्ट्रोलॉजी

मेष, वृषभ और सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शनिवार? जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का हाल

Daily PinchBy Daily PinchOctober 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Aaj Ka Rashifal 17 October 2026: 17 अक्टूबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए करियर और कारोबार में तरक्की के अवसर ला सकता है. जबकि कुछ को वाणी, गुस्से और स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा. जानें सभी 12 राशियों का राशिफल, शुभ रंग और भाग्य अंक.

आज शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. क्या नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे, कारोबार में फायदा होगा या परिवार और रिश्तों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आचार्य मदनमोहन के अनुसार, सभी 12 राशियों के लिए दिन के संकेत अलग-अलग हैं. कुछ राशि वालों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है, तो कुछ को अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ रंग, भाग्य अंक और दान से जुड़ी जानकारी.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन मेहनत और जिम्मेदारी से जुड़ा रह सकता है. आपको किसी नए काम की अगुवाई करनी पड़ सकती है. हालांकि, सहकर्मियों या करीबी लोगों के साथ छोटी-मोटी बहस होने की आशंका है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. नौकरी और कारोबार में मेहनत का लाभ मिल सकता है. राजनीति से जुड़े लोगों से संपर्क भी फायदेमंद हो सकता है. कानूनी विवादों में राहत मिलने और शुभ समाचार प्राप्त होने के संकेत हैं. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और बच्चों के अच्छे परिणाम से खुशी मिल सकती है. दांपत्य जीवन में सुख बना रह सकता है.

भाग्य अंक: 2

शुभ रंग: लाल

दान: अनार

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सुख-सुविधाओं से जुड़ी खरीदारी के योग बन सकते हैं. परिवार में खुशियां बढ़ सकती हैं और मंदिर में दर्शन करने का अवसर मिल सकता है. नौकरी या पद से जुड़ी अच्छी खबर आपका मन प्रसन्न कर सकती है. विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई पर ध्यान देने का समय है. अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसकी रूपरेखा पर गंभीरता से विचार करें. वहीं, कानूनी विवादों और ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा, जो आपके खिलाफ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं. दूसरों की बातों में आने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें.

भाग्य अंक: 3

शुभ रंग: सफेद

दान: चावल

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए कामकाज के लिहाज से दिन उत्साह बढ़ाने वाला हो सकता है. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं और पहले से बनाई गई योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं. संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ या किसी उपयोगी वस्तु की खरीदारी के योग बन सकते हैं. आपके काम करने की क्षमता बढ़ सकती है और मेहनत से अच्छे परिणााम मिलने की उम्मीद रहेगी. किसी योजना को पूरा करने के लिए दूसरे व्यक्ति की मदद की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में सहयोग लेने से हिचकिचाएं नहीं. लगातार प्रयास करते रहें और किसी भी काम को अधूरा छोड़ने से बचें.

भाग्य अंक: 5

शुभ रंग: नीला

दान: मूंग दाल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को कामकाज में मित्रों या परिचितों का सहयोग मिल सकता है. किसी अधूरे काम को पूरा करने में मदद मिलने की संभावना है. सुख-सुविधाओं से जुड़ी कोई वस्तु खरीदने का विचार भी बन सकता है. परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखें. बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. कानूनी विवादों में नया मोड़ आ सकता है, इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. कुछ मामलों में अच्छे और चुनौतीपूर्ण, दोनों तरह के समाचार मिल सकते हैं. योजनाओं को पूरा करने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा.

भाग्य अंक: 4

शुभ रंग: सफेद

दान: सीसा

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को किसी बड़ी योजना को पूरा करने में मित्रों का सहयोग मिल सकता है. जमीन, मकान या वाहन से जुड़े सौदों में लाभ की संभावना है. सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ सकता है और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. प्रेम संबंधों में भी व्यस्तता रह सकती है. हालांकि, हर व्यक्ति से जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखना ठीक नहीं होगा. किसी महत्वपूर्ण काम में सहयोग न मिलने पर निराश होने के बजााय अपनी योजना पर ध्यान दें. परिस्थितियों में बदलाव आ सकता है, इसलिए सोच-समझकर फैसले लें. परिवार का साथ आपको मानसिक सुकून दे सकता है.

भाग्य अंक: 6

शुभ रंग: पीला

दान: अनार

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए मेहनत सफलता की कुंजी साबित हो सकती है. कामकाज में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं और सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजें हासिल करने का अवसर मिल सकता है. हालांकि, बनते-बिगड़ते कामों से घबराने की जरूरत नहीं है. परिचित लोगों के साथ आर्थिक या निजी मामलों में सावधानी बरतें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें. दिन में कुछ शुभ तो कुछ चुनौतीपूर्ण समाचार भी मिल सकते हैं. कर्ज, विवाद या दूसरी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है. अपने लक्ष्य पर ध्यान बनााए रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें.

भाग्य अंक: 8

शुभ रंग: हरा

दान: अमरूद

तुला राशि

तुला राशि वालों को दिनभर अपने स्वास्थ्य और रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन रोजमर्रा के कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. छोटी यात्रा की योजना बन सकती है. विरोधियों या अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा. किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करते समय सावधानी बरतें और निजी जानकारी साझा करने से बचें. अगर कोई काम उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रहा है, तो धैर्य रखें. बेवजह की बहस में समय गंवाने के बजाय जरूरी कामों को प्राथमिकता दें. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर लापरवाही न करें.

भाग्य अंक: 7

शुभ रंग: सिल्वर

दान: सफेद वस्त्र

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी. जमीन या वाहन से जुड़े मामलों में राहत मिलने की संभावना है. कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं और नई दिशा में आगे बढ़ने का विचार बन सकता है. सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है. कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन समझदारी से उन्हें संभालने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. किसी विवाद को बातचीत से सुलझााने की कोशिश करें. भावनाओं में आकर फैसला लेने के बजाय तथ्यों को समझें. धैर्य और संयम आपके लिए उपयोगी रहेंगे.

भाग्य अंक: 8

शुभ रंग: लाल

दान: लाल मसूर की दाल

धनु राशि

धनु राशि वालों को राजनीतिक या सामाजिक संपर्कों से फायदा मिल सकता है. लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने की संभावना है. कारोबार में पहले दिया गया धन वापस मिलने या आमदनी के नए रास्ते खुलने के संकेत हैं. परिवार में खुशी का माहौल रह सकता है और किसी शुभ आयोजन की योजना बन सकती है. दोस्तों के साथ यात्रा का अवसर भी मिल सकता है. हालांकि, आर्थिक मदद के लिए दूसरों पर बहुत ज्यादा निर्भर न रहें. पड़ोसियों या परिचितों के साथ विवाद की स्थिति बने, तो बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश करें. जमीन या वाहन से जुड़े लेन-देन में दस्तावेजों की जांच जरूर करें.

भाग्य अंक: 9

शुभ रंग: केसरिया

दान: हल्दी

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए नौकरी और करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और नए अवसर सामने आ सकते हैं. कारोबार करने वाले लोग नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं. मेहनत अधिक रह सकती है, इसलिए समय का सही इस्तेमाल करना जरूरी होगा. अचाानक आर्थिक लाभ की संभावना के बीच खर्च और बचत का संतुलन बनाए रखें. समझदारी से लिए गए फैसले आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद कर सकते हैं. सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं. किसी भी बड़े निवेश से पहले पूरी जानकारी जुटाना बेहतर रहेगा.

भाग्य अंक: 8

शुभ रंग: काला

दान: उड़द की दाल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दिन कई मामलों में राहत देने वाला हो सकता है. कानूनी विवाद सुलझने या दूर स्थान से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. नौकरी में पदोन्नति अथवा नई जिम्मेदारी का अवसर मिल सकता है. बच्चों की पढ़ाई या उनके परिणाम से खुशी मिल सकती है. परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा और धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है. दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बनाए रखने से रिश्ते मजबूत होंगे. नया काम शुरू करने का विचार है, तो पहले उसकी तैयारी और जरूरी संसाधनों पर ध्यान दें.

भाग्य अंक: 6

शुभ रंग: नीला

दान: हरा पालक

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए पुरानी निराशा से बाहर निकलकर आगे बढ़ने का समय हो सकता है. परिवार के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा होने की संभावना है. कारोबार में मेहनत के साथ आगे बढ़ने पर आर्थिक तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. पहले दिया गया धन वापस मिलने की उम्मीद भी है. हालांकि, शारीरिक या व्यावसायिक परेशानियां बढ़ सकती हैं, इसलिए अपनी जिम्मेदारियों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें. मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य रखें और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. आर्थिक माामलों में सोच-समझकर कदम उठाने से भविष्य की योजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है.

भाग्य अंक: 8

शुभ रंग: नारंगी

दान: चने की दाल


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

रोहित शर्मा ने खोला शादी से पहले का राज, रितिका के सामने रख दी थी खाना बनाने की शर्त

November 4, 2026

पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद

November 4, 2026

श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य श्रम आयुक्त ने रेलवे बोर्ड के साथ की बैठक

November 4, 2026

Latest News

खेल

रोहित शर्मा ने खोला शादी से पहले का राज, रितिका के सामने रख दी थी खाना बनाने की शर्त

By Daily PinchNovember 4, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद

By Daily PinchNovember 4, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य श्रम आयुक्त ने रेलवे बोर्ड के साथ की बैठक

By Daily PinchNovember 4, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

कैबिनेट ने 92 GWh ऊर्जा भंडारण क्षमता के विकास के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी

By Daily PinchNovember 4, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

रोहित शर्मा ने खोला शादी से पहले का राज, रितिका के सामने रख दी थी खाना बनाने की शर्त

November 4, 2026

पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद

November 4, 2026

श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य श्रम आयुक्त ने रेलवे बोर्ड के साथ की बैठक

November 4, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.