Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

MP News: भोपाल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द, हार्ड लैंडिंग के बाद विमान में तकनीकी खराबी; शिवराज सिंह भी प्रभावित

October 28, 2026

MP Weather: चक्रवात अर्नब का मध्य प्रदेश में असर, 31 जिलों में यलो अलर्ट; 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

October 28, 2026

Indore News: इंदौर में निजी बोरिंग पर रोक, जिला जल अभावग्रस्त घोषित; नियम तोड़ने पर 2 साल तक की जेल

October 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»Bhopal Crime News: 78 साल के प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले में 77.64 लाख का जुर्माना
ट्रेंडिंग न्यूज़

Bhopal Crime News: 78 साल के प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले में 77.64 लाख का जुर्माना

Daily PinchBy Daily PinchOctober 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Bhopal Crime News:  भोपाल की विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के मामले में प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 78 साल के प्यारे मियां को अब शेष जीवन जेल में बिताना होगा। अदालत ने उस पर 77.64 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामले में उसकी सहयोगी राबिया बी को भी दोषी करार देते हुए 20 साल की कैद की सजा सुनाई गई। अदालत ने अपराध को बेहद क्रूर और असहनीय बताया।

नौकरी का लालच देकर बच्चियों को बनाता था निशाना

जांच के मुताबिक, प्यारे मियां साल 2014 से नाबालिग बच्चियों का शोषण कर रहा था। वह नौकरी दिलाने का झांसा देकर बच्चियों को अपने पास बुलाता और हर महीने 10 हजार रुपये देने का वादा करता था। बच्चियों से वह खुद को अब्बू कहलवाता था, ताकि उनका और उनके परिवारों का भरोसा जीत सके।आरोपों के अनुसार, वह बच्चियों को शराब पिलाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। परिवारों का विश्वास हासिल करने के लिए उनके घर भी जाता था, जिससे उसकी गतिविधियों पर शक न हो।

फ्लैट में हिडन कैमरे लगाकर बनाता था वीडियो

मामला साल 2020 में सामने आया, जब रातीबड़ पुलिस को गश्त के दौरान नशे की हालत में पांच नाबालिग बच्चियां मिलीं। पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि उन्हें एक बच्ची का जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाया गया था। वहां उन्हें शराब पिलाई गई और उनका यौन शोषण किया गया।इसके बाद पुलिस ने शाहपुरा स्थित विष्णु हाईटेक सिटी के एक फ्लैट की जांच की। वहां से कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने की जानकारी सामने आई। जांच में पता चला कि फ्लैट में हिडन कैमरे लगाए गए थे, जिनकी मदद से बच्चियों के वीडियो बनाए जाते थे। इन वीडियो के जरिए पीड़िताओं को ब्लैकमेल करने के आरोप भी सामने आए।प्यारे मियां पर बच्चियों को डराने और धमकाने के लिए पिस्टल का इस्तेमाल करने के आरोप भी लगे थे।

विदेश भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार हुआ था आरोपी

मामले की जांच के दौरान प्यारे मियां के विदेश भागने की आशंका के चलते लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह भोपाल से इंदौर पहुंचा और अपनी गाड़ी आष्टा में छोड़ दी। इसके बाद वह दिल्ली होते हुए जम्मू-कश्मीर पहुंचा, जहां पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।इस मामले में प्यारे मियां की अवैध संपत्तियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई भी की गई थी। अब विशेष पॉक्सो अदालत के फैसले के बाद उसे लंबी जेल की सजा भुगतनी होगी।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

MP News: भोपाल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द, हार्ड लैंडिंग के बाद विमान में तकनीकी खराबी; शिवराज सिंह भी प्रभावित

October 28, 2026

MP Weather: चक्रवात अर्नब का मध्य प्रदेश में असर, 31 जिलों में यलो अलर्ट; 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

October 28, 2026

Indore News: इंदौर में निजी बोरिंग पर रोक, जिला जल अभावग्रस्त घोषित; नियम तोड़ने पर 2 साल तक की जेल

October 28, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

MP News: भोपाल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द, हार्ड लैंडिंग के बाद विमान में तकनीकी खराबी; शिवराज सिंह भी प्रभावित

By Daily PinchOctober 28, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

MP Weather: चक्रवात अर्नब का मध्य प्रदेश में असर, 31 जिलों में यलो अलर्ट; 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

By Daily PinchOctober 28, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Indore News: इंदौर में निजी बोरिंग पर रोक, जिला जल अभावग्रस्त घोषित; नियम तोड़ने पर 2 साल तक की जेल

By Daily PinchOctober 28, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Bhopal Crime News: 78 साल के प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले में 77.64 लाख का जुर्माना

By Daily PinchOctober 28, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

MP News: भोपाल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द, हार्ड लैंडिंग के बाद विमान में तकनीकी खराबी; शिवराज सिंह भी प्रभावित

October 28, 2026

MP Weather: चक्रवात अर्नब का मध्य प्रदेश में असर, 31 जिलों में यलो अलर्ट; 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

October 28, 2026

Indore News: इंदौर में निजी बोरिंग पर रोक, जिला जल अभावग्रस्त घोषित; नियम तोड़ने पर 2 साल तक की जेल

October 28, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.