Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

MP News: भोपाल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द, हार्ड लैंडिंग के बाद विमान में तकनीकी खराबी; शिवराज सिंह भी प्रभावित

October 28, 2026

MP Weather: चक्रवात अर्नब का मध्य प्रदेश में असर, 31 जिलों में यलो अलर्ट; 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

October 28, 2026

Indore News: इंदौर में निजी बोरिंग पर रोक, जिला जल अभावग्रस्त घोषित; नियम तोड़ने पर 2 साल तक की जेल

October 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»Indore News: इंदौर में निजी बोरिंग पर रोक, जिला जल अभावग्रस्त घोषित; नियम तोड़ने पर 2 साल तक की जेल
ट्रेंडिंग न्यूज़

Indore News: इंदौर में निजी बोरिंग पर रोक, जिला जल अभावग्रस्त घोषित; नियम तोड़ने पर 2 साल तक की जेल

Daily PinchBy Daily PinchOctober 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मध्य प्रदेश:  इंदौर में कम बारिश और गिरते भूजल स्तर के बीच जिला प्रशासन ने जल संरक्षण के लिए सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने इंदौर जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर दिया है। इसके साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निजी व अशासकीय नलकूपों की खुदाई पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह रोक अगले आदेश तक लागू रहेगी। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

नियम तोड़ने पर जुर्माना और जेल का प्रावधान

नए आदेश के बाद जिले में मनमाने तरीके से निजी बोरिंग कराना प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर 2 हजार रुपये तक का जुर्माना या 2 साल तक की जेल हो सकती है।

हालांकि, सरकारी योजनाओं के तहत होने वाली बोरिंग को छूट दी गई है। विशेष परिस्थितियों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमति भी मिल सकती है। प्रशासन का उद्देश्य भूजल के लगातार गिरते स्तर पर रोक लगाना और भविष्य में पेयजल की कमी से निपटने के लिए पानी के उपलब्ध स्रोतों को सुरक्षित रखना है।

सामान्य से कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, इंदौर में आमतौर पर सालाना 33 से 34 इंच बारिश होती है। इस बार बारिश का आंकड़ा करीब 23 इंच तक ही पहुंचा। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 26 साल में इतनी कम बारिश दर्ज की गई है।

कम बारिश का असर शहर के प्रमुख जल स्रोतों पर भी पड़ा है। बड़ा बिलावली झील और यशवंत सागर जैसे जलाशयों में पानी का स्तर घटने से पेयजल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। मालवा और निमाड़ के कई अन्य इलाकों में भी कम बारिश के कारण जल संकट की आशंका बनी हुई है।

जल संरक्षण अभियान शुरू, पानी की बर्बादी पर कार्रवाई

इंदौर में पानी बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ ही पानी की बर्बादी करने वालों पर स्पॉट फाइन लगाया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी वीडियो संदेशों के जरिए लोगों से पानी का सोच-समझकर इस्तेमाल करने और उसकी बर्बादी रोकने की अपील कर चुके हैं। प्रशासन की कोशिश है कि जल स्रोतों पर दबाव कम किया जाए और आने वाले समय में पेयजल संकट की स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

MP News: भोपाल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द, हार्ड लैंडिंग के बाद विमान में तकनीकी खराबी; शिवराज सिंह भी प्रभावित

October 28, 2026

MP Weather: चक्रवात अर्नब का मध्य प्रदेश में असर, 31 जिलों में यलो अलर्ट; 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

October 28, 2026

Bhopal Crime News: 78 साल के प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले में 77.64 लाख का जुर्माना

October 28, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

MP News: भोपाल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द, हार्ड लैंडिंग के बाद विमान में तकनीकी खराबी; शिवराज सिंह भी प्रभावित

By Daily PinchOctober 28, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

MP Weather: चक्रवात अर्नब का मध्य प्रदेश में असर, 31 जिलों में यलो अलर्ट; 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

By Daily PinchOctober 28, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Indore News: इंदौर में निजी बोरिंग पर रोक, जिला जल अभावग्रस्त घोषित; नियम तोड़ने पर 2 साल तक की जेल

By Daily PinchOctober 28, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Bhopal Crime News: 78 साल के प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले में 77.64 लाख का जुर्माना

By Daily PinchOctober 28, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

MP News: भोपाल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द, हार्ड लैंडिंग के बाद विमान में तकनीकी खराबी; शिवराज सिंह भी प्रभावित

October 28, 2026

MP Weather: चक्रवात अर्नब का मध्य प्रदेश में असर, 31 जिलों में यलो अलर्ट; 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

October 28, 2026

Indore News: इंदौर में निजी बोरिंग पर रोक, जिला जल अभावग्रस्त घोषित; नियम तोड़ने पर 2 साल तक की जेल

October 28, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.