Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

INDIA गठबंधन की रैली के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, 4 हजार से अधिक जवान तैनात

November 1, 2026

नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान: धार में 172 क्विंटल गांजा जब्त, जबलपुर में कंटेनर से 871 किलो खेप बरामद

November 1, 2026

दर्दनाक हादसा, वेस्टेज चैंबर की सफाई के दौरान 4 कर्मचारियों की मौत

November 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»दर्दनाक हादसा, वेस्टेज चैंबर की सफाई के दौरान 4 कर्मचारियों की मौत
ट्रेंडिंग न्यूज़

दर्दनाक हादसा, वेस्टेज चैंबर की सफाई के दौरान 4 कर्मचारियों की मौत

Daily PinchBy Daily PinchNovember 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार (31 अक्टूबर) की देर रात एक दर्दनाक हादसे में चार कर्मचारियों की जान चली गई। देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल के वेस्टेज चैंबर की सफाई के दौरान कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि पहले दो कर्मचारी चैंबर में फंस गए थे। उन्हें बचाने के लिए अंदर उतरे दो अन्य कर्मचारी भी बाहर नहीं निकल सके। चारों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।

रात करीब 10:30 बजे सफाई के लिए चैंबर में उतरे थे कर्मचारी

पुलिस के अनुसार, होटल के दाईं ओर मिठाई, डेयरी उत्पाद और अन्य सामान का कचरा जमा करने के लिए वेस्टेज चैंबर बना हुआ था। शनिवार रात करीब 10:30 बजे कुछ कर्मचारी इसकी सफाई के लिए अंदर उतरे। चैंबर काफी गहरा था और उसमें जमा कचरे से गैस बनने की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अंदर मौजूद कर्मचारी गैस की चपेट में आने के बाद बाहर नहीं निकल पाए। जब इसकी जानकारी होटल के अन्य कर्मचारियों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। दो कर्मचारियों को बचाने के प्रयास में दो अन्य लोग भी चैंबर के भीतर चले गए और वे भी फंस गए।

इलेक्ट्रिक कटर से चैंबर काटकर किया गया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल को बुलाया गया। चैंबर के भीतर फंसे कर्मचारियों को निकालने में काफी परेशानी हुई। बचाव दल ने इलेक्ट्रिक कटर की मदद से चैंबर को काटा और चारों कर्मचारियों को बाहर निकाला।

CPR देने के बाद अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

चैंबर से बाहर निकाले जाने के बाद कर्मचारियों को CPR दिया गया। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। घटना में कुछ अन्य लोगो के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, सुरक्षा इंतजामों की जांच शुरू

प्रारंभिक जांच में कर्मचारियों की मौत की वजह जहरीली गैस को माना जा रहा है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। माधव नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस यह पता लगा रही है कि चैंबर में उतरने से पहले कर्मचारियों के लिए जरूरी सुरक्षा उपकरण और सावधानियां अपनाई गई थी या नहीं। साथ ही चैंबर में गैस बनने की परिस्थितियों और हादसे के दौरान हुई घटनाओं की भी जांच की जा रही है।

हादसे में जान गंवाने वाले चार कर्मचारियों की पहचान

  • कमलेश, पिता सोहनलाल, निवासी वाल्मीकि नगर, उज्जैन
  • नितिन, पिता ताराचंद, निवासी वाल्मीकि नगर, उज्जैन
  • वाहिद, निवासी सोमवारिया, उज्जैन
  • मनोज मीणा, निवासी झालावाड़, राजस्थान

होटल के वेस्टेज चैंबर में हुए इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस की जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि कर्मचारियों को चैंबर में भेजने के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

INDIA गठबंधन की रैली के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, 4 हजार से अधिक जवान तैनात

November 1, 2026

नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान: धार में 172 क्विंटल गांजा जब्त, जबलपुर में कंटेनर से 871 किलो खेप बरामद

November 1, 2026

मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस आज, CM मोहन यादव और PM मोदी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

November 1, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

INDIA गठबंधन की रैली के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, 4 हजार से अधिक जवान तैनात

By Daily PinchNovember 1, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान: धार में 172 क्विंटल गांजा जब्त, जबलपुर में कंटेनर से 871 किलो खेप बरामद

By Daily PinchNovember 1, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

दर्दनाक हादसा, वेस्टेज चैंबर की सफाई के दौरान 4 कर्मचारियों की मौत

By Daily PinchNovember 1, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस आज, CM मोहन यादव और PM मोदी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

By Daily PinchNovember 1, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

INDIA गठबंधन की रैली के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, 4 हजार से अधिक जवान तैनात

November 1, 2026

नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान: धार में 172 क्विंटल गांजा जब्त, जबलपुर में कंटेनर से 871 किलो खेप बरामद

November 1, 2026

दर्दनाक हादसा, वेस्टेज चैंबर की सफाई के दौरान 4 कर्मचारियों की मौत

November 1, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.