Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

INDIA गठबंधन की रैली के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, 4 हजार से अधिक जवान तैनात

November 1, 2026

नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान: धार में 172 क्विंटल गांजा जब्त, जबलपुर में कंटेनर से 871 किलो खेप बरामद

November 1, 2026

दर्दनाक हादसा, वेस्टेज चैंबर की सफाई के दौरान 4 कर्मचारियों की मौत

November 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»INDIA गठबंधन की रैली के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, 4 हजार से अधिक जवान तैनात
ट्रेंडिंग न्यूज़

INDIA गठबंधन की रैली के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, 4 हजार से अधिक जवान तैनात

Daily PinchBy Daily PinchNovember 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने राजधानी में सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मध्य दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यातायात प्रभावित हो सकता है। ITO, दिल्ली गेट, राजघाट, अजमेरी गेट और तुर्कमान गेट समेत कई इलाकों में रूट डायवर्जन लागू किए जाने की तैयारी है।

इन प्रमुख रास्तों से बचने की सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, मिंटो रोड और देशबंधु गुप्ता रोड के आसपास से गुजरने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। रैली के कारण इन सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ सकता है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा पहले से तय करने और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की अपील की गई है। वहीं, लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) और जीबी पंत अस्पताल की ओर जाने वाली एंबुलेंस तथा अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था रखी जाएगी।

रामलीला मैदान और मार्च रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रैली के मद्देनजर दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है। मार्च के रास्ते और आयोजन स्थल पर 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की टुकड़ियां तैनात रहेंगी। रामलीला मैदान को सुरक्षा के लिहाज से 14 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन की निगरानी असिस्टेंट कमिश्नर स्तर के अधिकारी करेंगे।

सुरक्षा एजेंसियां आयोजन स्थल के साथ मार्च के पूरे रास्ते पर नजर रखेगी। भीड़ को नियंत्रित रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए है।

कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक निकलेगा मार्च

INDIA गठबंधन की महारैली में विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं के अलावा कार्यकर्ता, छात्र संगठनों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेता कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते है।

कार्यक्रम के अनुसार, रविवार को मार्च की शुरुआत कनॉट प्लेस से होगी। यहां से मार्च मिंटो रोड जंक्शन और अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी लोगो से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है।

हरियाणा से भी दिल्ली पहुंचे रहे कार्यकर्ता

रैली में शामिल होने के लिए हरियाणा के भिवानी से INDIA गठबंधन के कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास के बाहर भी राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिली है।

रैली के दौरान राजधानी में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। आम नागरिकों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी देखे और जरूरी होने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान: धार में 172 क्विंटल गांजा जब्त, जबलपुर में कंटेनर से 871 किलो खेप बरामद

November 1, 2026

दर्दनाक हादसा, वेस्टेज चैंबर की सफाई के दौरान 4 कर्मचारियों की मौत

November 1, 2026

मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस आज, CM मोहन यादव और PM मोदी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

November 1, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

INDIA गठबंधन की रैली के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, 4 हजार से अधिक जवान तैनात

By Daily PinchNovember 1, 2026

About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

INDIA गठबंधन की रैली के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, 4 हजार से अधिक जवान तैनात

November 1, 2026

नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान: धार में 172 क्विंटल गांजा जब्त, जबलपुर में कंटेनर से 871 किलो खेप बरामद

November 1, 2026

दर्दनाक हादसा, वेस्टेज चैंबर की सफाई के दौरान 4 कर्मचारियों की मौत

November 1, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.