Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

लोहे की कड़ाही में नहीं चिपकेगा खाना, बस अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके और बनाएं इसे नॉन स्टिक जैसा

August 7, 2026

महंगे रिसॉर्ट छोड़ प्रकृति की गोद में छुट्टियां बिता रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है रिवर्स वेकेशन का चलन

August 7, 2026

सावन में हरी चूड़ियों को दें नया अंदाज, इन खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन से निखरेगा आपका त्योहार वाला लुक

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»लाइफस्टाइल»Winter Amla Rasam Recipe: स्वाद में लाजवाब है गरमा-गरम आंवला रसम, सर्दियों में जरूर करें ट्राई; नोट करें आसान रेस‍िपी
लाइफस्टाइल

Winter Amla Rasam Recipe: स्वाद में लाजवाब है गरमा-गरम आंवला रसम, सर्दियों में जरूर करें ट्राई; नोट करें आसान रेस‍िपी

SuperadminBy SuperadminDecember 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सर्दियां शुरू होते ही घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाने लगते हैं। इस मौसम में बाजारों में कई सारी हरी सब्‍ज‍ियां म‍ि‍लने लगती हैं, जो न केवल खाने में स्‍वाद‍िष्‍ट लगती हैं बल्‍क‍ि सेहत को भी कई सारे फायदे पहुंचाती है। उन्‍हीं में आंवला भी एक है। ये व‍िटाम‍िन सी से भरपूर होता है। आमतौर पर लोग आंवले का मुरब्बा, चटनी या जूस पीना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहती हैं तो एक बार आंवला रसम जरूर ट्राई कर‍िएगा।

आंवला रसम स्वाद में हल्की खट्टी और स्‍पाइसी होती है। इसे पीने में भी बड़ा मजा आता है। सर्दियों में इसे पीने से गला साफ रहता है और शरीर हल्का महसूस करता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। आज हम आपको इसकी आसान रेस‍िपी बताने जा रहे हैं-

आंवला रसम बनाने के लिए सामग्री

आंवला चार से पांच (कद्दूकस किया हुआ)
पानी तीन से चार कप
इमली का गूदा एक छोटा चम्मच
टमाटर एक बारीक कटा हुआ
काली मिर्च पाउडर आधा चम्मच
जीरा पाउडर आधा चम्मच
हल्दी एक चुटकी
हींग एक चुटकी
नमक स्वादानुसार

तड़के के लिए

तेल या घी एक चम्मच
राई आधा चम्मच
करी पत्ता
सूखी लाल मिर्च
हरा धनिया गार्निशिंग के लिए

कैसे बनाएं आंवला रसम?

सबसे पहले आंवले को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें।
अब एक बर्तन में पानी डालें और उसमें कद्दूकस किया हुआ आंवला डालकर उबाल आने दें।
इसके बाद इसमें इमली का गूदा और बारीक कटा हुआ टमाटर डाल दें।
अब इसमें हल्दी, नमक, काली मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालें।
इन सभी को अच्‍छे से म‍िलाएं और 10 मिनट तक लो फ्लेम पर पकने दें।
अब जब रसम से हल्की खुशबू आने लगे, तब गैस काे धीमा कर दें।
अब एक छोटे पैन में तेल या घी गर्म करें।
इसमें राई, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और हींग डालकर तड़का तैयार करें।
तड़का तैयार होते ही इसे रसम में डाल दें।
ऊपर से हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें।
आपका गरमा-गरम आंवला रसम तैयार है।

आप घर पर आप आसानी से आंवला रसम बना सकती हैं। इसका स्वाद हल्का, खट्टा-तीखा और सर्दियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट होता है। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Superadmin
  • Website

Related Posts

लोहे की कड़ाही में नहीं चिपकेगा खाना, बस अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके और बनाएं इसे नॉन स्टिक जैसा

August 7, 2026

महंगे रिसॉर्ट छोड़ प्रकृति की गोद में छुट्टियां बिता रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है रिवर्स वेकेशन का चलन

August 7, 2026

सावन में हरी चूड़ियों को दें नया अंदाज, इन खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन से निखरेगा आपका त्योहार वाला लुक

August 7, 2026

Latest News

लाइफस्टाइल

लोहे की कड़ाही में नहीं चिपकेगा खाना, बस अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके और बनाएं इसे नॉन स्टिक जैसा

By Daily PinchAugust 7, 2026

लौकी से बनाएं ऐसा कुरकुरा डोसा, स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए भी फायदेमंद, बच्चों को भी आएगा पसंद

By Daily PinchAugust 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

लोहे की कड़ाही में नहीं चिपकेगा खाना, बस अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके और बनाएं इसे नॉन स्टिक जैसा

August 7, 2026

महंगे रिसॉर्ट छोड़ प्रकृति की गोद में छुट्टियां बिता रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है रिवर्स वेकेशन का चलन

August 7, 2026

सावन में हरी चूड़ियों को दें नया अंदाज, इन खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन से निखरेगा आपका त्योहार वाला लुक

August 7, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.