Shilpa Shetty Net Worth: मुंबई और दुबई में आलीशान घर…बड़े बिजनेस और महंगी गाड़ियां, करोड़ों की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी; जानें नेटवर्थ

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि उनके बैस्टियन रेस्टोरेंट से जुड़े मामले में यह कार्यवाही की गई है हालांकि, उनके वकील ने ऐसे किसी भी छापेमारी से इंकार किया है। असल में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पहले से ही 60 करोड़ के फ्रॉड केस में फंसे हुए हैं। शिल्पा शेट्टी की गिनती बॉलीवुड की नामी हीरोइनों में होती है और फिल्मों के अलावा वो रियलिटी शोज, ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से भी काफी कमाई करती हैं। शिल्पा की नेटवर्थ करोड़ों में बताई जाती है। वो कई महंगे घर, बिजनेस और गाड़ियों की मालकिन भी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस कितनी संपत्ति की मालकिन हैं?

करोड़ों में है शिल्पा शेट्टी की नेटवर्थ

शिल्पा शेट्टी की नेटवर्थ करोड़ों में है। शिल्पा एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और बिजनेसवुमेन हैं। वो फिल्मों के अलावा वेब सीरीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं और कई रियलिटी शोज में भी बतौर जज नजर आती हैं। जीक्यू इंडिया की रिपोर्टके मुताबिक, शिल्पा की नेटवर्थ लगभग 134 करोड़ रुपये बताई जाती है। वो फोर्ब्स के शीर्ष 100 इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में भी कई बार शामिल हो चुकी हैं। बैस्टिन नाम से उनकी रेस्टोरेंट्स की एक चेन है और साल 2022 में उन्होंने एक वीएफएक्स स्टूडियो भी शुरू किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें उन्होंने करीब 10 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट किया था। शिल्पा का एक क्लॉदिंग ब्रांड और फिटनेस एप भी है। वो कई मंहगे ब्रांड्स का एंडोर्समेंट भी करती हैं और इसके लिए हर ब्रांड से तकरीबन 1 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। इसके अलावा एक फिल्म के लिए भी वो 1-2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि शिल्पा ने कई बड़े बिजनेस में भी पैसा लगाया हुआ है और उनसे भी उनकी अच्छी कमाई होती है।

महंगी प्रॉपर्टीज की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी का मुंबई के जुहू में एक बंगला है, जिसका नाम किनारा है। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास मुंबई में एक और घर है, जिसकी कीमत 25 करोड़ के आस-पास बताई जाती है। शिल्पा के पास दुबई में भी एक घर है। उनका कार कलेक्शन भी कमाल का है। रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा के पास लेंबोर्गनी, बीएमडब्ल्यू और मर्सडीज समेत कई महंगी गाड़ियां हैं।

 

Leave a Comment