घर पर बनाएं सस्ता और असरदार उबटन पाउडर, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम की वजह से परेशान हैं और अपने चेहरे पर हो राइ परेशानी को कम करना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे खास उबटन पाउडर के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर तैयार कर सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका।

घर पर ऐसे बनाएं खास उबटन पाउडर

अगर आप भी बाजार के महंगे उबटन का इस्तेमाल करती हैं, तो अब आप घर पर रहकर आसानी से कम खर्च में बेस्ट उबटन पाउडर बना सकती हैं। दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि सर्दियों में अपनी स्किन को कोमल और मुलायम बनाने के लिए आप खास उबटन तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे –

उबटन पाउडर बनाने के लिए सामग्री

मूंग दाल का आटा या पाउडर
कॉफी पाउडर
लेमन ड्रॉप
दही

उबटन पाउडर बनाने का तरीका

इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है।
पाउडर बनाने के लिए आप सबसे पहले मूंग की दाल को पीस लें।
अब इस पाउडर में थोड़ा कॉफी पाउडर मिक्स कर दोनों को अच्छी तरह मिला लें।
अगर आप इस पाउडर से पेस्ट बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप दोनों मिक्स किए पाउडर को कटोरी में निकालें।
अब इसमें दो बड़े चम्मच दही और निम्बू का रस मिक्स कर दें।
सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलकर फेंट लें।
अब आपका उबटन बनकर तैयार है, आप इसका अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे आप अपने चेहरे पर कम से कम 40 मिनट तक लगाकर रखें, फिर मसाज कर चेहरे को धो लें।
आप इस खास उबटन का एक हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आप इस उबटन का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें।

 

Leave a Comment