Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

उज्जैन की निकिता पोरवाल ने रचा नया इतिहास, अब मिस वर्ल्ड के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने को तैयार

August 7, 2026

विजय और संगीता के तलाक मामले में आया नया मोड़, पत्नी ने कथित तौर पर वापस ली याचिका, अब सबकी नजर आधिकारिक बयान पर

August 7, 2026

लोहे की कड़ाही में नहीं चिपकेगा खाना, बस अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके और बनाएं इसे नॉन स्टिक जैसा

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»लाइफस्टाइल»सर्दियों में तिल और गुड़ से बनाएं ये 3 स्वीट्स, बाजार जैसा मिलेगा स्वाद; आसान है रेसिपी
लाइफस्टाइल

सर्दियों में तिल और गुड़ से बनाएं ये 3 स्वीट्स, बाजार जैसा मिलेगा स्वाद; आसान है रेसिपी

SuperadminBy SuperadminDecember 22, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Til Gud Recipes: सर्दियों का मौसम आते ही लोग गरम तासीर वाली चीजों का सेवन करना शुरू कर देते हैं। अब ऐसे में अमूमन घरों में गुड़ और तिल से बनी डिशेज बाजार से खरीदकर लाई जाती है। तिल में जहां कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम होता है। वहीं गुड़ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और पाचन को बेहतर करने में मदद करता है। इन दोनों का मिश्रण न केवल शरीर को ठंड से बचाता है बल्कि ऊर्जा का भी बेहतरीन स्रोत है।

बाजार में मिलने वाली तिल-गुड़ की मिठाइयां कई बार मिलावटी होती हैं, इसलिए इन्हें घर पर बनाना सबसे अच्छा विकल्प है। इस लेख में आज हम आपको 3 तिल और गुड़ की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आसानी और कम समय में बना सकती हैं।

तिल-गुड़ के लड्डू (Til Gud Ladoo)

तिल के लड्डू सर्दियों की सबसे मशहूर मिठाई है। इसे बनाने के लिए सफेद तिल को एक कड़ाही में धीमी आंच पर तब तक हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

ध्यान रखें कि तिल जलने न पाएं, वरना स्वाद कड़वा हो जाएगा।
अब भुने हुए तिल को एक प्लेट में निकाल लें। अब उसी कड़ाही में थोड़ा सा घी डालें और गुड़ के टुकड़ों को पिघलाएं।
जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और उसमें झाग आने लग जाए, तब गैस बंद करें।
अब पिघले हुए गुड़ में भुने हुए तिल और थोड़ा सा इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
जब मिश्रण हल्का गर्म रहे तब हथेलियों पर थोड़ा सा पानी या घी लगाकर लड्डू बना लें।

तिल की चिक्की या पट्टी (Crispy Til Chikki)

बाजार जैसी कुरकुरी तिल पट्टी बनाना बहुत आसान है। इसके लिए तिल को हल्का भूनकर अलग रख लें।
एक पैन में गुड़ और एक चम्मच घी डालकर उसे तब तक पकाएं इसके बाद इसे चेक करने के लिए ठंडे पानी में गुड़ की एक बूंद डालें।
अगर वह टाइट हो जाए, तो समझ जाए कि चाशनी तैयार है।
अब इसमें भुने हुए तिल मिलाएं और तुरंत एक घी लगी हुई प्लेट या बटर पेपर पर फैला दें।
इसके बाद इसे बेलन की मदद से पतला बेल लें। हल्का गर्म रहते ही चाकू से चौकोर टुकड़ों में काट लें।

तिल-गुड़ की बर्फी (Til Gud Barfi)

अगर आप कुछ नरम खाना पसंद करते हैं, तो आप तिल की बर्फी बना सकती हैं।
इसके लिए भुने हुए तिल को दरदरा पीस लें।
अब एक कड़ाही में गुड़ को थोड़े से पानी के साथ पिघलाएं।
चाशनी बनने के बाद इसमें पिसा हुआ तिल, थोड़ा सा मिल्क पाउडर और कूटी हुई इलायची डालें।
इसके बाद मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक वह कड़ाही छोड़ने न लगे।
अब एक घी लगी हुई थाली में इस मिश्रण को फैलाएं और ऊपर से कटे हुए बादाम या पिस्ता छिड़कें।
सेट होने के बाद इसे मनचाहे आकार में काट लें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Superadmin
  • Website

Related Posts

लोहे की कड़ाही में नहीं चिपकेगा खाना, बस अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके और बनाएं इसे नॉन स्टिक जैसा

August 7, 2026

महंगे रिसॉर्ट छोड़ प्रकृति की गोद में छुट्टियां बिता रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है रिवर्स वेकेशन का चलन

August 7, 2026

सावन में हरी चूड़ियों को दें नया अंदाज, इन खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन से निखरेगा आपका त्योहार वाला लुक

August 7, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन की निकिता पोरवाल ने रचा नया इतिहास, अब मिस वर्ल्ड के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने को तैयार

By Daily PinchAugust 7, 2026
मनोरंजन

विजय और संगीता के तलाक मामले में आया नया मोड़, पत्नी ने कथित तौर पर वापस ली याचिका, अब सबकी नजर आधिकारिक बयान पर

By Daily PinchAugust 7, 2026
लाइफस्टाइल

लोहे की कड़ाही में नहीं चिपकेगा खाना, बस अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके और बनाएं इसे नॉन स्टिक जैसा

By Daily PinchAugust 7, 2026
लाइफस्टाइल

महंगे रिसॉर्ट छोड़ प्रकृति की गोद में छुट्टियां बिता रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है रिवर्स वेकेशन का चलन

By Daily PinchAugust 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

उज्जैन की निकिता पोरवाल ने रचा नया इतिहास, अब मिस वर्ल्ड के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने को तैयार

August 7, 2026

विजय और संगीता के तलाक मामले में आया नया मोड़, पत्नी ने कथित तौर पर वापस ली याचिका, अब सबकी नजर आधिकारिक बयान पर

August 7, 2026

लोहे की कड़ाही में नहीं चिपकेगा खाना, बस अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके और बनाएं इसे नॉन स्टिक जैसा

August 7, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.