Sanjeev Kapoor Net Worth: भारत के मशहूर शेफ़ संजीव कपूर के नेटवर्थ के बारे में मीडिया पर प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि इनके पास से कुल लगभग 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति है जो कि उन्हें वंडरशेफ और उनकी रेस्टोरेन्ट शृंखला सहित अन्य व्यापारिक उपक्रमों के माध्यम से अर्जित होती है साथ ही में इन्हें ब्रांड इंडोर्समेंट, विज्ञापन, यूट्यूब चैनल, अमेजोन एलेक्सा आदि के द्वारा भी काफ़ी आमदनी होती है जिसके कारण आज ये करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
इस वर्ष 2025 में चले रहे रिएलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ अपने समापन के क़रीब है और इस शो ने दर्शकों का दिल जीत लिया है जिस कारण ये प्रशंसकों का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो बन गया हैं इस शो के फिनाले वीक में प्रवेश करने के साथ ही उसे उत्साह के स्तर बढ़ा हैं निर्माताओं ने एक प्रोमो जारी किया है जिसमें जजों ने मिलकर संजीव कपूर को आमंत्रित किया है जिसके कारण संजीव कपूर चर्चा में बने हुए हैं और लोग इनसे संबंधित अन्य जानकारी भी प्राप्त करना चाहते हैं जिसके बारे में यहाँ बताया गया हैं।
Sanjeev Kapoor Biography
संजीव कपूर का जन्म 10 अप्रैल 1964 को हुआ था ये एक भारतीय सेलिब्रिटी शेफ़, उद्यमी, लेखक और टेलीविज़न के व्यक्तित्व है, इनके शिक्षा के बारे में बात करें तो इन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट केटरिंग एंड न्यूट्रिशन, पूसा से अपनी पढ़ाई पूरी की है और वे खाना ख़ज़ाना के नाम से TV कार्यक्रम, जो कि एशिया में अपनी तरह का सबसे लंबा टेलिविज़न कार्यक्रम था, के संजीव कपूर हिस्सा थे।
संजीव कपूर ने 2011 में अपने ख़ुद का टेलिविज़न चैनल फ़ूड फ़ूड भी लॉन्च किये। अपने भारतीय संगठन के माध्यम से डिस्कवरी कम्युनिकेशन ने कपूर के चैनल में एक बड़ा हिस्सा हासिल किया हैं। ये झलक दिखला जा नामक टेलिविज़न पर दिखाई जाने वाली नृत्य प्रतियोगिता के भी एक प्रतियोगी थे, इन्हें वर्ष 2017 में पद्मश्री पुरस्कार भी दिया गया है। संजीव कपूर से संबंधित अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिस्ट को देखें।