Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»IAS के सेक्रेटरी ने 6वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, पहले भी की थी सुसाइड की कोशिश, अक्टूबर में रिटायर होने वाले थे
ट्रेंडिंग न्यूज़

IAS के सेक्रेटरी ने 6वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, पहले भी की थी सुसाइड की कोशिश, अक्टूबर में रिटायर होने वाले थे

SuperadminBy SuperadminFebruary 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

हरियाणा सचिवालय (चंडीगढ़) में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक वरिष्ठ अधिकारी ने छठी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के रूप में हुई है. वो 2019 कैडर के IAS अधिकारी हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी (विशेष निजी सचिव) के पद पर तैनात थे. घटना दोपहर करीब 12:24 बजे हुई. गणेश अरोड़ा अपने ऑफिस में सामान्य रूप से काम कर रहे थे. बिना किसी को कुछ बताए सचिवालय की छठी मंजिल की बालकनी पर जा पहुंचे. ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के तौर पर हुई है. वो IAS अफसर हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह खौफनाक घटना दोपहर करीब 12:24 बजे हुई. गणेश अरोड़ा अपने ऑफिस में सामान्य रूप से काम कर रहे थे. तभी वो अचानक अपनी कुर्सी से उठे और बिना किसी को कुछ बताए सचिवालय की छठी मंजिल की बालकनी पर जा पहुंचे. इससे पहले कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी या सहकर्मी कुछ समझ पाते, उन्होंने नीचे छलांग लगा दी. ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

सूत्रों और सचिवालय के गलियारों में चर्चा है कि गणेश दास अरोड़ा पिछले कुछ समय से विभाग (ब्रांच) बदलने के कारण काफी परेशान चल रहे थे. बताया जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया. गौर करने वाली बात यह है कि वह इसी साल अक्टूबर में रिटायर होने वाले थे.

फिलहाल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि क्या कार्यस्थल पर तनाव या किसी अन्य दबाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया.

चंडीगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है. मृतक की पत्नी उमा अरोड़ा हरियाणा राजभवन (गवर्नर हाउस) में तैनात हैं.

जांच में यह भी पता चला है कि गणेश अरोड़ा ने करीब 15 दिन पहले भी सचिवालय की छत से कूदकर जान देने की कोशिश की थी. उस वक्त उनके साथियों और सहकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया था और समझा-बुझाकर शांत किया था. लेकिन बुधवार को वे अपनी कोशिश में सफल रहे, जिससे पूरे सचिवालय प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Superadmin
  • Website

Related Posts

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

By Daily PinchSeptember 29, 2026

श्री चरणी ने रचा इतिहास, 817 रेटिंग पॉइंट के साथ बनीं दुनिया की नंबर-1 T20 गेंदबाज और तोड़ा मेगन शूट का रिकॉर्ड

By Daily PinchSeptember 29, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.