Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

21 जून को NEET UG री-एग्जाम, NMC ने मेडिकल कॉलेजों के लिए जारी की एडवाइजरी

June 19, 2026

जेल में बंद आरोपी भी देगा NEET UG परीक्षा, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

June 19, 2026

मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक चली बैठक, 5 घंटे तक चल चर्चा

June 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»LPG सिलेंडर के लिए कहीं मारपीट, तो कही लंबी लाइन: इधर आपदा में अवसर तलाशने वालों पर सरकार का एक्शन शुरू, हजारों सिलेंडर बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़

LPG सिलेंडर के लिए कहीं मारपीट, तो कही लंबी लाइन: इधर आपदा में अवसर तलाशने वालों पर सरकार का एक्शन शुरू, हजारों सिलेंडर बरामद

SuperadminBy SuperadminMarch 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत बढ़ती ही जा रही है। हालांकि भारत सरकार बार-बार लोगों से पैनिक बुकिंग से बचने की अपील कर रही है। बावजूद इसके गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। लोग अपनी जॉब से छुट्टी लेकर सुबह से लाइन में एक सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कई को शाम होते-होते मायूसी ही हाथ लग रही है। इस भीड़ में सिलेंडर के लिए कई लोग आपस भिड़ते हुए भी दिखाई दिए। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में लोग रात से ही सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी के बाहर बैठे रहे। बिहार में गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते लकड़ी-कोयले की मांग बढ़ गई है। राजस्थान में होटल लकड़ी पर खाना बना रहे हैं। वही गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है। कई जगहों पर 2 हजार का कॉमर्शियल सिलेंडर 4 हजार रुपए में बिक रहा है।

देशभर में जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई

इसके साथ ही सिलेंडर जब्त करने की कार्रवाई भी हो रही है। इसे रोकने के लिए सरकार MP-UP, कर्नाटक-तमिलनाडु में गोदामों पर छापेमारी कर रही है। हर राज्य में पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड में है। महंगे दामों पर सिलेंडर बेचने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। होटल-रेस्टरेंट्स अब इंडक्शन और कोयले के सहारे चलने पर मजबूर हो गए हैं। आपदा के वक्त अवसर तलाशने वालों पर कार्रवाई हो रही है, एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सरकार की पूरी नजर है। मुंबई से लेकर यूपी तक एलपीजी होर्डिंग करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।

भोपाल में हजारों सिलेंडर बरामद

एमपी के भोपाल में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। यहां एक बंद पड़ी गैस एजेंसी से पुलिस और प्रशासन ने मिलकर 668 सिलेंडर बरामद किए हैं। यहां तीन ट्रक सिलेंडर मिले हैं, जो क्राइसिस के वक्त बहुत बड़ी कामयाबी है। बिना रजिस्टर में दर्ज किए गए 1574 सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बंद पड़ी गैस एजेंसी महंगे दामों में लोगों को एलपीजी सिलेंडर बेच रही थी।

मुंबई में भी जगह-जगह छापेमारी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों पर एक्शन हो रहा है। मुंबई के वर्ली में प्रशासन ने रेड के दौरान घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए हैं। रेड के दौरान 5 किलो के 6 भरे, और 58 खाली सिलेंडर बरामद किए गए हैं। आरोप है कि अवैध तरीके से सिलेंडर भरकर बेचने का काम चल रहा था। मुंबई में एलपीजी संकट के चलते कई बड़े रेस्टोरेंट्स बंद हो चुके हैं। कुछ संकट के बीच अब चूल्हे का सहारा ले रहे हैं। मुंबई के फेमस रेस्टोरेंट्स में अब कोयले और लड़की की मदद से चूल्हों पर खाना बनाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में भी 741 सिलेंडर जब्त

LPG संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार भी एक्शन मोड में है। राज्य में अलग-अलग जिलों में 102 जगहों पर रेड की गई। इस दौरान 741 सिलेंडर जब्त किए गए। रायपुर में सबसे ज्यादा 392 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। एलपीजी सिलेंडर की होर्डिंग करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ऑनलाइन बुकिंग के दौरान सिलेंडर मिल नहीं रहे हैं, जिसके चलते लोग गैस गोदाम के बाहर सुबह से ही कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। लोगों की सिलेंडर वाली परेशानी खत्म होते नजर नहीं आ रही है।

LPG गैस के विकल्प के लिए इंडक्शन खरीद रहे लोग

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच खाना पकाने के लिए बिजली से चलने वाले इंडक्शन हीटर की मांग अचानक कई गुना बढ़ी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि जो दुकानदार पहले हफ्ते में मुश्किल से एक-दो इंडक्शन बेच पाते थे, अब उनके यहां रोजाना 8 से 15 तक इंडक्शन बिक रहे हैं। खासकर होटल और ढाबा संचालक कमर्शियल LPG गैस के विकल्प के लिए इंडक्शन खरीद रहे हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Superadmin
  • Website

Related Posts

Tata Tiago EV Facelift 2026: सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार नए अवतार में लॉन्च, मात्र 4.69 लाख से शुरू

May 29, 2026

Bank Holiday List 2026: मार्च 2026 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? देखें पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट

March 26, 2026

दिल्ली में CCTV नेटवर्क अपग्रेड की तैयारी, 50 हजार पुराने कैमरे बदलने की योजना; PWD मंत्री का ऐलान

March 14, 2026

Latest News

देश

21 जून को NEET UG री-एग्जाम, NMC ने मेडिकल कॉलेजों के लिए जारी की एडवाइजरी

By Daily PinchJune 19, 2026
प्रदेश

जेल में बंद आरोपी भी देगा NEET UG परीक्षा, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

By Daily PinchJune 19, 2026
प्रदेश

मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक चली बैठक, 5 घंटे तक चल चर्चा

By Daily PinchJune 19, 2026
प्रदेश

महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 50 प्रतिशत की छूट, अकेले रायपुर में 1 हजार से अधिक पंजीयन

By Daily PinchJune 19, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

21 जून को NEET UG री-एग्जाम, NMC ने मेडिकल कॉलेजों के लिए जारी की एडवाइजरी

June 19, 2026

जेल में बंद आरोपी भी देगा NEET UG परीक्षा, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

June 19, 2026

मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक चली बैठक, 5 घंटे तक चल चर्चा

June 19, 2026
Most Popular

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202638

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202612

आकाशवाणी दूरदर्शन केंद्र में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने की दिलाई शपथ

June 17, 202610
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.