Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

चक्रवात ‘मुरासु’ ने पार किया आंध्र तट, दोपहर तक घटेगी तूफान की तीव्रता

November 3, 2026

गुरु हर राय साहिब के ज्योति-जोत दिवस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी समेत कई नेताओं ने किया नमन

November 3, 2026

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

November 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»घर बैठे मिलेंगी 441 सरकारी सुविधाएं, मुख्यमंत्री ने नए पोर्टल का किया शुभारंभ
प्रदेश

घर बैठे मिलेंगी 441 सरकारी सुविधाएं, मुख्यमंत्री ने नए पोर्टल का किया शुभारंभ

Daily PinchBy Daily PinchApril 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत संचालित ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) द्वारा आमजन तक प्रभावशाली, पारदर्शी और डिजिटल नागरिक सेवाओं की सुलभ पहुंच के लिए इसे तैयार किया गया है।

वाॅट्सऐप ऐप से भी मिलेगी सेवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वाॅट्सऐप ऐप के माध्यम से भी सेवाओं की जानकारी सहज रूप से प्राप्त की जा सकेगी। आय, जाति, निवास, राशनकार्ड और विवाह पंजीयन जैसे प्रमुख प्रमाण-पत्रों सहित अब तक 3.2 करोड़ से अधिक ट्रांजेक्शन किए जा चुके हैं। इतने ही प्रमाण-पत्र जारी किए जा चुके हैं, जबकि 30 से अधिक विभागों के एकीकरण के साथ यह प्लेटफॉर्म एक सशक्त “वन स्टॉप सॉल्यूशन” के रूप में विकसित हो चुका है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से डिजिटल नागरिक सेवाएं और अधिक सशक्त और प्रभावी होंगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के सभी मंत्रीगण उपस्थित थे।

पोर्टल पर 22 भाषाएं

नई प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), आधार, वाॅट्सऐप ऐप और ‘भाषिणी’ जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग किया गया है। इससे नागरिक वाॅट्सऐप ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे, सेवा की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और डिजिटल प्रमाण-पत्र भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही आधार आधारित ई-केवाईसी, डिजी लॉकर, ई-प्रमाण और उमंग जैसे प्लेटफॉर्म के साथ एकीकरण कर सेवाओं को और अधिक सरल, सुरक्षित और सुलभ बनाया गया है। ‘सेवा सेतु’ में ट्रेजरी और ई-चालान का एकीकरण किया गया है, जिससे नागरिक एक ही प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन भुगतान कर तत्काल डिजिटल रसीद प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी है पोर्टल पर खास

पोर्टल पर क्यूआर कोड आधारित प्रमाण-पत्र सत्यापन, क्लाउड स्टोरेज, डिजिटल सिग्नेचर, रीयल-टाइम डैशबोर्ड और एमआईएस रिपोर्टिंग जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं तथा यह पोर्टल 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे भाषा की बाधा समाप्त हो गई है। लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 के तहत सेवाओं की समय-सीमा सुनिश्चित करने के लिए ऑटोमेटिक पेनल्टी कैलकुलेशन, समय-सीमा संकेतक और स्वतः शिकायत पंजीकरण जैसी व्यवस्थाएं भी लागू की गई हैं, जिससे जवाबदेही और पारदर्शिता को और मजबूती मिलेगी।

 


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

तवांग में बौद्ध धर्म पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, सात देशों के विद्वान और धर्मगुरु हुए शामिल

November 2, 2026

रैपिडो बुक करना युवती को पड़ा भारी! इंश्योरेंस कंपनी की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार …

October 31, 2026

संजू त्रिपाठी मर्डर केस में कोर्ट का चौंकाने वाला फैसला, भाई समेत सभी 22 आरोपी बरी …

October 30, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

चक्रवात ‘मुरासु’ ने पार किया आंध्र तट, दोपहर तक घटेगी तूफान की तीव्रता

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

गुरु हर राय साहिब के ज्योति-जोत दिवस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी समेत कई नेताओं ने किया नमन

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

By Daily PinchNovember 3, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

चक्रवात ‘मुरासु’ ने पार किया आंध्र तट, दोपहर तक घटेगी तूफान की तीव्रता

November 3, 2026

गुरु हर राय साहिब के ज्योति-जोत दिवस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी समेत कई नेताओं ने किया नमन

November 3, 2026

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

November 3, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.