Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने का हाईकोर्ट का आदेश, पत्नी को मिली मिलने की पूरी छूट, भूख हड़ताल पर अभी भी कायम

July 21, 2026

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खरगे समेत कई नेता धरने पर बैठे…सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग

July 21, 2026

जंतर मंतर पर फिर उमड़ा छात्रों का हुजूम…नीट पेपर लीक और शिक्षा सुधार की मांग पर CJP ने जारी रखा आंदोलन

July 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»दुर्लभ बीमारी से जंग जीतकर लौटा नवजात, SNCU में मिला नया जीवन
प्रदेश

दुर्लभ बीमारी से जंग जीतकर लौटा नवजात, SNCU में मिला नया जीवन

Daily PinchBy Daily PinchApril 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल में विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु का सफलतापूर्वक उपचार कर उसे नया जीवन प्रदान किया गया है। ग्राम कोरसागुड़ा कोरसागुड़ा, बासागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल 2026 को गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था।

जांच में शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है। यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की। उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं। शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया। इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे। साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. आर. पुजारी एवं सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर के मार्गदर्शन में उपचार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस उपलब्धि में कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन एवं सतत प्रशासनिक सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में मदद मिली।

शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया। उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। यह सफलता दर्शाती है कि अब दूरस्थ क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं और जिला अस्पताल बीजापुर का SNCU क्षेत्रवासियों के लिए आशा का केंद्र बनकर उभर रहा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

सहारा इंडिया धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई…40 करोड़ से ज्यादा की ठगी के आरोपी ब्रांच मैनेजर को पुलिस ने पकड़ा

July 21, 2026

रायपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

July 18, 2026

सुंदरता नहीं, चरित्र जीतता है दिल… सपना चौधरी का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल

July 17, 2026

Latest News

देश

सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने का हाईकोर्ट का आदेश, पत्नी को मिली मिलने की पूरी छूट, भूख हड़ताल पर अभी भी कायम

By Daily PinchJuly 21, 2026
देश

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खरगे समेत कई नेता धरने पर बैठे…सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग

By Daily PinchJuly 21, 2026
देश

जंतर मंतर पर फिर उमड़ा छात्रों का हुजूम…नीट पेपर लीक और शिक्षा सुधार की मांग पर CJP ने जारी रखा आंदोलन

By Daily PinchJuly 21, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

सावन 2026 में रुद्राभिषेक से पूरी होंगी मनोकामनाएं…जानिए पूजा की सही विधि और शिव आराधना का विशेष महत्व

By Daily PinchJuly 21, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने का हाईकोर्ट का आदेश, पत्नी को मिली मिलने की पूरी छूट, भूख हड़ताल पर अभी भी कायम

July 21, 2026

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खरगे समेत कई नेता धरने पर बैठे…सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग

July 21, 2026

जंतर मंतर पर फिर उमड़ा छात्रों का हुजूम…नीट पेपर लीक और शिक्षा सुधार की मांग पर CJP ने जारी रखा आंदोलन

July 21, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.