रायपुर। राजधानी समेत मध्य छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में 20 से 25 मई तक लू चलने की संभावना है। अगले 4 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक चढ़ेगा। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के कारण कहीं भी अंधड़ चलने या बारिश होने के आसार नहीं है। भीषण गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। इस दौरान उमस का प्रकोप भी बना रहेगा। पिछले 18 दिन भीषण गर्मी से राहत के बाद अब राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं से प्रदेश झुलसेगा। राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी व बारिश के बाद बढ़ी उमस से लोग बेहाल है। हवा में नमी की मात्रा होने से ये स्थिति बनी है।
कई जिलों में हुई हल्की बारिश
राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रहा, जो सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है। बिलासपुर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहां पारा 43.4 डिग्री पर था। हालांकि वहां लू जैसे हालात नहीं बने। शाम को रायगढ़ में हल्की बारिश हुई। रायपुर में 20 मई को अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बारिश के बाद ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य या मामूली अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक अधिक है।
केरल में 26 को पहुंचेगा मानसून
केरल में मानसून 26 मई को पहुंचने की संभावना है। अंडमान निकोबार में 6 दिनों पहले मानसून पहुंच चुका है। प्रदेश में 10 जून के आसपास मानसून पहुंच सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने अभी कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है।
छत्तीसगढ़ में 10 जून को पहुंचेगा मानसून
प्रदेश में 10 जून के आसपास मानसून पहुंच सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है। केरल में मानसून 26 मई को पहुंचने की संभावना है। अंडमान निकोबार में 6 दिनों पहले से ही मानसून पहुंच चूका है।

