Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»CG News: शिक्षकों की निजता पर खतरा! मोबाइल पर एप डाउनलोड कराने से डेटा लीक तो नहीं हो रहा, वीरेंद्र दुबे ने उठाये सवाल, कहा…
प्रदेश

CG News: शिक्षकों की निजता पर खतरा! मोबाइल पर एप डाउनलोड कराने से डेटा लीक तो नहीं हो रहा, वीरेंद्र दुबे ने उठाये सवाल, कहा…

SuperadminBy SuperadminSeptember 26, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

CG News: रायपुर 26 सितंबर 2025। शालेय शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों को निजी मोबाइल पर VSK एप डाउनलोड कर ई-अटेंडेंस दर्ज कराने की बाध्यता पर कड़ा विरोध जताया है। संगठन का कहना है कि यह कदम शिक्षकों की निजता के अधिकार का उल्लंघन है और इससे साइबर सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि किसी भी एप को डाउनलोड करने के लिए मोबाइल धारक को कैमरा और डाटा की अनुमति देनी पड़ती है। इससे निजी जानकारियों के दुरुपयोग, डाटा लीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) व डीप फेक तकनीक से अपराध बढ़ने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि निजी मोबाइल पर दबावपूर्वक एप डाउनलोड कराना न केवल शिक्षकों बल्कि उनके परिवार की भी सुरक्षा को खतरे में डालता है। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को इस गंभीर मामले में हस्तक्षेप कर पायलट प्रोजेक्ट को तत्काल बंद करना चाहिए।

CG News:  महासचिव धर्मेश शर्मा ने सवाल उठाया कि क्या शिक्षा विभाग को अपने मातहत अधिकारियों पर भरोसा नहीं रहा है? विभाग में CAC, संकुल प्राचार्य, संस्थाप्रमुख, BRCC, ABEO और BEO जैसे अधिकारी पहले से मौजूद हैं, जो निरीक्षण और अनुश्रवण की जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में मोबाइल एप के जरिए निगरानी करना अनावश्यक और अव्यवहारिक है।

नेटवर्क और सर्वर की समस्या

CG News: प्रदेश के कई वनांचल और दूरस्थ इलाकों में आज भी मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। शहरी क्षेत्रों में भी सर्वर डाउन और नेटवर्क समस्या आम बात है। ऐसे में मोबाइल नेटवर्क आधारित उपस्थिति प्रणाली अप्रासंगिक है। संगठन का कहना है कि इस व्यवस्था से निचले स्तर के अधिकारी शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव बनाते हैं और अवैध वसूली की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

निजी संपत्ति पर दबाव

CG News: संघ पदाधिकारियों का कहना है कि मोबाइल फोन शिक्षक की निजी संपत्ति है, जिसमें व्यक्तिगत फोटो, बैंकिंग जानकारी और महत्वपूर्ण दस्तावेज रहते हैं। ऐसे में एप डाउनलोड करने की जबरदस्ती निजता का हनन है और संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

सामूहिक मांगें

CG News: संगठन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा सहित सुनील सिंह, विष्णु शर्मा, डॉ. सांत्वना ठाकुर, सत्येंद्र सिंह, विवेक शर्मा, गजराज सिंह, राजेश शर्मा, शैलेश सिंह, संतोष मिश्रा, शिवेंद्र चंद्रवंशी समेत दर्जनों पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि इस पायलट प्रोजेक्ट को तत्काल बंद किया जाए। उनका कहना है कि विभाग बार-बार प्रयोग कर शिक्षकों पर बोझ डालता है, लेकिन योजनाओं की असफलता की जिम्मेदारी कभी भी अधिकारियों पर तय नहीं की जाती।

 


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Superadmin
  • Website

Related Posts

सर्पदंश घोटाले की आरोपी शिवकुमारी साहू को हाईकोर्ट से मिली जमानत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनी अहम आधार

September 22, 2026

1 अक्टूबर से बदल जाएगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का नियम, रजिस्ट्रेशन के लिए लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर

September 18, 2026

PM Modi Subhashitam: कर्मठ और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति से कभी दूर नहीं होती समृद्धि, पीएम मोदी ने महाभारत के श्लोक से बताया सफलता का मंत्र

September 16, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

श्री चरणी ने रचा इतिहास, 817 रेटिंग पॉइंट के साथ बनीं दुनिया की नंबर-1 T20 गेंदबाज और तोड़ा मेगन शूट का रिकॉर्ड

By Daily PinchSeptember 29, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.