Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा बदलाव…पीएम-स्वनिधि योजना का बढ़ेगा दायरा…रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की कमाई में आया बड़ा सुधार

July 24, 2026

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन…दिल्ली हाईकोर्ट ने बनाया पहला फास्ट ट्रैक कोर्ट…अब तेजी से होगी सुनवाई

July 24, 2026

नीट पेपर लीक विवाद के बीच सीजेपी की सरकार से अहम मुलाकात…तटस्थ स्थान पर होगी बातचीत…इस्तीफे की मांग पर अड़ी पार्टी

July 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»Mission Five Million Trees: अमित शाह ने शुरू किया मेगा वृक्षारोपण अभियान, 405 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
देश

Mission Five Million Trees: अमित शाह ने शुरू किया मेगा वृक्षारोपण अभियान, 405 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

Daily PinchBy Daily PinchJuly 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में ‘मिशन फाइव मिलियन ट्रीज’ अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने करीब 405 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अहमदाबाद महानगर निगम की ओर से साइंस सिटी स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

101 ऑक्सीजन पार्क और हेरिटेज पार्क का लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने 101 ऑक्सीजन पार्क और हेरिटेज पार्क का ई-लोकार्पण किया। इसके साथ ही अहमदाबाद नगर निगम, औडा और सड़क एवं भवन विभाग की कई विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, अहमदाबाद के मेयर हितेश बारोट, मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।

22 लाख से अधिक पौधों से बढ़ेगा हरित क्षेत्र

नगर निगम के अनुसार 101 ऑक्सीजन पार्कों का विकास करीब 9.66 लाख वर्गमीटर क्षेत्र में किया गया है, जहां 22.71 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इनमें से 62 पार्क गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में विकसित किए गए हैं, जहां लगभग 16 लाख पौधों का रोपण हुआ है। इन पार्कों का उद्देश्य शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाना, वायु गुणवत्ता में सुधार करना और प्रदूषण के साथ शहरी गर्मी को कम करना है।

पार्कों में बच्चों और खेल गतिविधियों की भी सुविधा

ऑक्सीजन पार्कों को केवल हरित क्षेत्र तक सीमित नहीं रखा गया है। इनमें से 45 पार्कों में बच्चों के लिए प्ले एरिया विकसित किए जा रहे हैं, जबकि 19 पार्कों में खेलकूद की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा वर्षा जल संरक्षण, भूजल रिचार्ज और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

80 नई इलेक्ट्रिक एसी बीआरटीएस बसों की शुरुआत

कार्यक्रम में अहमदाबाद की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 80 नई एयर कंडीशंड इलेक्ट्रिक बीआरटीएस बसों को भी हरी झंडी दिखाई गई। जेबीएम कंपनी की ओर से जीसीसी मॉडल पर संचालित इन बसों के संचालन पर हर वर्ष करीब 42 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक और प्रदूषण मुक्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

पूरी बीआरटीएस सेवा होगी इलेक्ट्रिक

फिलहाल अहमदाबाद बीआरटीएस बेड़े में 333 बसें शामिल हैं, जिनमें 200 इलेक्ट्रिक बसें पहले से संचालित हैं। अब 80 नई इलेक्ट्रिक एसी बसों के जुड़ने से इलेक्ट्रिक परिवहन नेटवर्क और मजबूत होगा। भविष्य में पूरी बीआरटीएस सेवा को इलेक्ट्रिक फ्लीट में बदलने की योजना है। इसके लिए एएमटीएस और बीआरटीएस के लिए कुल 325 इलेक्ट्रिक एसी बसों को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा बदलाव…पीएम-स्वनिधि योजना का बढ़ेगा दायरा…रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की कमाई में आया बड़ा सुधार

July 24, 2026

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन…दिल्ली हाईकोर्ट ने बनाया पहला फास्ट ट्रैक कोर्ट…अब तेजी से होगी सुनवाई

July 24, 2026

नीट पेपर लीक विवाद के बीच सीजेपी की सरकार से अहम मुलाकात…तटस्थ स्थान पर होगी बातचीत…इस्तीफे की मांग पर अड़ी पार्टी

July 24, 2026

Latest News

देश

छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा बदलाव…पीएम-स्वनिधि योजना का बढ़ेगा दायरा…रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की कमाई में आया बड़ा सुधार

By Daily PinchJuly 24, 2026

सोनम वांगचुक से पीएम मोदी की अपील, बोले- सेहत का रखें ध्यान; पेपर लीक पर सरकार सख्त कानून की तैयारी में

By Daily PinchJuly 24, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा बदलाव…पीएम-स्वनिधि योजना का बढ़ेगा दायरा…रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की कमाई में आया बड़ा सुधार

July 24, 2026

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन…दिल्ली हाईकोर्ट ने बनाया पहला फास्ट ट्रैक कोर्ट…अब तेजी से होगी सुनवाई

July 24, 2026

नीट पेपर लीक विवाद के बीच सीजेपी की सरकार से अहम मुलाकात…तटस्थ स्थान पर होगी बातचीत…इस्तीफे की मांग पर अड़ी पार्टी

July 24, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.