Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

एक ही चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार, 3 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

June 19, 2026

मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली-गलौज

June 19, 2026

बस्तर पर्यटन को मिलेगा नया डेस्टिनेशन, डेढ़ करोड़ रुपए से संवरेगा जगदलपुर का महादेव घाट

June 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आसमान में बना हार्ट! इंडियन एयरफोर्स के ‘सूर्यकिरण’ दल ने दिखाया शौर्य, 5 किमी तक लगा ट्रैफिक जाम
प्रदेश

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आसमान में बना हार्ट! इंडियन एयरफोर्स के ‘सूर्यकिरण’ दल ने दिखाया शौर्य, 5 किमी तक लगा ट्रैफिक जाम

Daily PinchBy Daily PinchNovember 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
छत्तीसगढ़
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के समापन पर नवा रायपुर का आसमान देशभक्ति और रोमांच से भर उठा। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने अपने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों का दिल जीत लिया। सेंध तालाब के ऊपर हुए एयर शो में 9 हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स ने उड़ान भरते हुए कभी तिरंगा तो कभी ‘हार्ट इन द स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसे अद्भुत फॉर्मेशन बनाए। हवा में जेट विमानों द्वारा बनाई गई ये आकृतियां देखकर लोग झूम उठे और “भारत माता की जय” के नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

एयर शो देखने उमड़ी भीड़, 5 किमी लंबा जाम

इस शानदार एयर शो को देखने के लिए हजारों लोग नवा रायपुर पहुंचे। भीड़ इतनी बढ़ गई कि तेलीबांधा से सेंध लेक तक करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में आम लोगों के साथ कई वीआईपी भी फंसे रहे। लोगों ने घंटों तक इस अद्भुत नज़ारे का इंतजार किया और फाइटर प्लेन्स के करतब देखकर खुशी से झूम उठे।

उपराष्ट्रपति और सीएम ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस मौके पर ‘सूर्यकिरण’ टीम के लीडर ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी ने आसमान से ही छत्तीसगढ़वासियों को राज्य की रजत जयंती की बधाई दी। वहीं छत्तीसगढ़ के स्क्वाड्रन लीडर गौरव पटेल ने अपने कॉकपिट से ‘जय जोहार’ और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ कहकर दर्शकों का अभिवादन किया।

‘शांति के बिना विकास संभव नहीं’ — उपराष्ट्रपति ने कहा, नक्सलवाद खत्म करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, माओवादियों से किया सरेंडर का आग्रह

‘सूर्यकिरण’ टीम के शानदार करतबों ने जीता दिल

करीब एक घंटे तक चले एयर शो में सूर्यकिरण टीम ने हार्ट, डायमंड, ग्रोवर, कॉम्बैट तेजस जैसे शानदार फॉर्मेशन दिखाए। विमानों की लाल-सफेद रंग की लकीरों ने जब आसमान में तिरंगा बनाया, तो पूरा क्षेत्र तालियों और जय-हिंद के नारों से गूंज उठा। वहीं, गरुड़ कमांडोज़ ने भी हेलीकॉप्टर से रस्सियों के जरिए अद्भुत ‘स्काई-ऑपरेशन’ दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

नवा रायपुर में दिखा वायुसेना का शौर्य

कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि भारतीय वायुसेना न केवल युद्ध में माहिर है बल्कि अपने साहस और अनुशासन से देशवासियों का दिल जीतने में भी सबसे आगे है। नवा रायपुर का यह एयर शो आने वाले वर्षों तक लोगों की यादों में बसेगा — जब आसमान में दिल बना और देशभक्ति से धरती गूंज उठी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली-गलौज

June 19, 2026

बस्तर पर्यटन को मिलेगा नया डेस्टिनेशन, डेढ़ करोड़ रुपए से संवरेगा जगदलपुर का महादेव घाट

June 19, 2026

दीपक बैज ने मंत्रिमंडल को लेकर किया बड़ा दावा, बोले- अब इस्तीफों का इंतजार

June 19, 2026

Latest News

देश

एक ही चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार, 3 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

By Daily PinchJune 19, 2026
प्रदेश

मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली-गलौज

By Daily PinchJune 19, 2026
प्रदेश

बस्तर पर्यटन को मिलेगा नया डेस्टिनेशन, डेढ़ करोड़ रुपए से संवरेगा जगदलपुर का महादेव घाट

By Daily PinchJune 19, 2026
प्रदेश

दीपक बैज ने मंत्रिमंडल को लेकर किया बड़ा दावा, बोले- अब इस्तीफों का इंतजार

By Daily PinchJune 19, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

एक ही चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार, 3 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

June 19, 2026

मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली-गलौज

June 19, 2026

बस्तर पर्यटन को मिलेगा नया डेस्टिनेशन, डेढ़ करोड़ रुपए से संवरेगा जगदलपुर का महादेव घाट

June 19, 2026
Most Popular

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202638

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202612

आकाशवाणी दूरदर्शन केंद्र में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने की दिलाई शपथ

June 17, 202610
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.