Author: Daily Pinch
सोने-चांदी के भाव में आज आई नरमी, MCX पर दोनों धातुओ के दाम गिरे; जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरो के रेट
सोना : खरीदने या निवेश की तैयारी कर रहे लोगो के लिए आज बाजार से मिली खबर अहम है। 21 सितंबर को घरेलू वायदा बाजार मे सोने और चांदी की कीमतों मे गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोने का भाव 583 रुपये टूटकर 1,53,798 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह चांदी भी 713 रुपये सस्ती होकर 2,40,890 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। दिल्ली मे सोने का भाव कितना है राजधानी दिल्ली मे 24 कैरेट सोने की कीमत फिलहाल 1,55,980 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वही 22 कैरेट गोल्ड का…
पेट्रोल-डीजल के दाम पर आज भी राहत, कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद नहीं बदली कीमत…जानें आपके शहर का रेट
22 सितंबर 2026 यानी मंगलवार को देशभर मे पेट्रोल और डीजल की कीमतों मे कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार मे कच्चे तेल के दाम मे तेजी और मिडिल ईस्ट मे जारी तनाव के बावजूद सरकारी तेल कंपनियो ने घरेलू बाजार मे ईंधन की कीमत स्थिर रखी है।दिल्ली मे आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वही कोलकाता मे पेट्रोल का भाव 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है। अपने शहर मे पेट्रोल-डीजल का आज का भाव जानें देश के अलग-अलग शहरो मे 22 सितंबर को पेट्रोल और…
पंचांग : आज 22 सितंबर, 2026 मंगलवार, के दिन भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है. इस तिथि के रक्षक भगवान विष्णु है. विवाह समारोह के साथ स्वनियंत्रण और उपवास के लिए यह तिथि अच्छी है. साथ ही धन प्रदायक गतिविधियों की ऊर्जा के साथ खुद को संलग्न करने के लिए भी यह तिथि अच्छी है. 22 सितंबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : भाद्रपद पक्ष : शुक्ल पक्ष एकादशी दिन : मंगलवार तिथि : शुक्ल पक्ष एकादशी योग : अतिगंड नक्षत्र : उत्तराषाढा करण : वणिज चंद्र राशि : मकर सूर्य राशि : कन्या सूर्योदय :…
मेष- 22 सितंबर, 2026 मंगलवार को मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. घर, परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद और संतोष का अनुभव होगा. आज आप सगे- संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे. प्रेम जीवन में भी रिश्ते निभाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी. व्यापार को बढ़ाने के लिए नए लोगों से मुलाकात होगी. इसमें लाभ भी होगा. व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. नौकरी में पदोन्नति मिलेगी. नौकरीपेशा लोग समय पर अपने टारगेट को पूरा करने की कोशिश करेंगे. स्वास्थ्य के मामले में…
MP Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना पर हाई कोर्ट में याचिका, 1.25 करोड़ महिलाओं की किस्त पर क्या होगा असर? सरकार से मांगा जवाब
भोपाल। मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना को लेकर अब मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। ग्वालियर की पूर्व कांग्रेस पार्षद सुधा दुबे की ओर से दायर जनहित याचिका में योजना की वैधता पर सवाल उठाते हुए इसे निरस्त करने और महिलाओं को दी जाने वाली मासिक आर्थिक सहायता पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की गई है। मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। याचिका सामने आने के बाद योजना के तहत मिलने वाली 1500 रुपये की मासिक सहायता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार फिलहाल…
CG Railway News: रेल दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां रद्द और डायवर्ट
रायपुर। रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में राजेंद्र पुल और दीनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के बीच रेल दोहरीकरण परियोजना से जुड़ा महत्वपूर्ण काम किया जा रहा है। इसके साथ ही दीनकर ग्राम सिमरिया से बरौनी के बीच मुख्य रेल लाइन की कनेक्टिविटी से संबंधित कार्य भी जारी है। इन कार्यों के कारण प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।इसका सीधा असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निर्धारित तारीखों पर रद्द करने का फैसला लिया है,…
CG Crime News: नाकेबंदी देखकर भागने लगा गांजा तस्कर, कार डिवाइडर से टकराई तो खुला राज; 21.964 किलो गांजा बरामद
रायपुर : अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ माना कैंप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर दुर्ग की ओर जा रहा था। मछली मार्केट के पास जांच के दौरान पुलिस को देखकर उसने कार भगाने की कोशिश की, लेकिन वाहन अन्य गाड़ी और हाट बाजार के पास डिवाइडर से टकराकर रुक गया।पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिक्की में छिपाकर रखे गए 11 पैकेट मिले। इनमें कुल 21.964 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत करीब 10 लाख 98 हजार रुपये बताई गई है। कार समेत…
Sagar Sharab Kand: जहरीली शराब मामले में अब हाई कोर्ट में याचिका, स्वतंत्र जांच और कलेक्टर-SP को हटाने की मांग; 22 सितंबर को सुनवाई
Sagar Sharab Kand: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों का मामला अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पहुंच गया है। घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता वैभव सिंह ने जनहित याचिका दायर की है। याचिका में जांच पूरी होने तक सागर के कलेक्टर और एसपी को हटाने की मांग भी की गई है। मामले पर 22 सितंबर को सुनवाई प्रस्तावित है। याचिका में स्वतंत्र जांच की मांग याचिका में सागर शराब कांड की जांच को लेकर स्वतंत्र और पारदर्शी व्यवस्था की मांग की गई है। याचिकाकर्ता की ओर से हाई…
मेरठ में सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- प्रभु राम का नाम लेने पर कुछ लोगों को बाबर जैसी दिक्कत होती थी
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने पश्चिमी यूपी में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। सोमवार, 21 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मेरठ पहुंचे, जहां शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। कार्यक्रम में सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर परिवारवाद, सत्ता के कथित दुरुपयोग और सनातन परंपरा को लेकर निशाना साधा। विपक्षी दलों पर परिवारवाद को लेकर निशाना सीएम योगी ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा और इंडी गठबंधन पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन दलों के लिए…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने धार्मिक संपत्ति को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कहा कि भगवान की संपत्ति का प्रबंधन करने वाला पुजारी या सर्वराकार उसका स्वतंत्र मालिक नहीं बन सकता। मामला रायपुर के ठाकुर रामचंद्र जी स्वामी जैतूसाव मठ पब्लिक ट्रस्ट की संपत्तियों से जुड़ा था। राजस्व रिकॉर्ड में कलेक्टर का नाम मैनेजर/सर्वराकार दर्ज किए जाने को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी। जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड में किसी का नाम दर्ज होना उसके सर्वराकार पद या ट्रस्ट की संपत्ति पर अंतिम अधिकार तय नहीं करता। याचिकाकर्ता महंत राम आशीष…
