Author: Daily Pinch
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म होते ही सरकार का बड़ा संदेश, केंद्रीय मंत्रियों ने गिनाए परीक्षा सुधार और सख्त कार्रवाई के वादे
देश : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बाद केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने इसे छात्रों के हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर भरोसे का संकेत बताया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मुलाकात के बाद सरकार की ओर से परीक्षा सुधार और पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई को लेकर कई बयान सामने आए। जितेंद्र सिंह बोले- छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ सोनम वांगचुक…
कारगिल विजय दिवस से पहले संसद में गूंजा वीरों का सम्मान, दोनों सदनों ने शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
देश : कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर संसद के दोनों सदनों में वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्यसभा और लोकसभा में सांसदों ने अपने स्थान पर खड़े होकर मौन रखा और देश की संप्रभुता तथा अखंडता की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया। इस वर्ष 26 जुलाई रविवार को होने के कारण संसद की कार्यवाही उस दिन नहीं होगी। इसी वजह से शुक्रवार को ही दोनों सदनों में कारगिल के शहीदों को याद किया गया। राज्यसभा में सभापति ने याद दिलाया कारगिल…
बारिश बनी बड़ी मुसीबत, जम्मू-श्रीनगर हाईवे छठे दिन भी बंद, अमरनाथ और वैष्णो देवी समेत सभी प्रमुख यात्राएं स्थगित
जम्मू-कश्मीर: बारिश का असर सामान्य जनजीवन के साथ यात्रा व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है। भूस्खलन और पहाड़ियों से लगातार पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी बंद रहा। प्रशासन की ओर से सड़क को साफ करने का काम जारी है, लेकिन फिलहाल इसे यातायात के लिए सुरक्षित घोषित नहीं किया गया है। प्रशासन ने यात्रा टालने की दी सलाह अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें। प्रशासन ने यह भी कहा है कि सड़क की स्थिति से जुड़ी किसी…
नीट परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा पूरा रोडमैप, अगली सुनवाई 3 अगस्त को
नीट पेपर : लीक मामले में दायर याचिकाओं पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र सरकार ने अदालत को आश्वस्त किया कि परीक्षा प्रणाली को पहले से अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए व्यापक सुधारों पर तेजी से काम किया जा रहा है। सरकार ने कहा कि पूरी प्रक्रिया की निगरानी सर्वोच्च स्तर पर की जा रही है। बच्चों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार के लिए विद्यार्थियों का हित सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने अदालत को बताया कि परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए…
पेपर लीक पर पीएम मोदी के फैसले का सीएम धामी ने किया समर्थन, बोले- छात्रों का भरोसा होगा और मजबूत
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश का स्वागत करते हुए कहा कि यह छात्रों और युवाओं के भविष्य को लेकर केंद्र सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में उठाए जा रहे कदम सकारात्मक परिणाम देंगे। कहा- सरकार ज्वलंत समस्याओं का समाधान कर रही है देहरादून में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आजादी के बाद देश के सामने कई महत्वपूर्ण चुनौतियां थीं, जिनसे जनता, युवाओं और गरीबों का…
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज, पीएम मोदी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, पहले दिन भारत ने दिखाई दमदार शुरुआत
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में शुरू हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा संदेश में उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय खिलाड़ी पूरे जोश, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिभा, मेहनत और समर्पण हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता है और इस बार भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें इस बार भारत की ओर से कई प्रमुख खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले…
छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा बदलाव…पीएम-स्वनिधि योजना का बढ़ेगा दायरा…रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की कमाई में आया बड़ा सुधार
रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली पीएम-स्वनिधि योजना का विस्तार अब बड़े स्तर पर किया जा रहा है। केंद्र सरकार इस योजना को चरणबद्ध तरीके से शहरों से आगे बढ़ाकर जनगणना वाले कस्बों और शहरी बाहरी क्षेत्रों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के अनुसार, इस योजना ने छोटे विक्रेताओं को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के साथ उनकी आय, डिजिटल भुगतान और जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने लोकसभा में लिखित जवाब के माध्यम से दी। योजना से कारोबार…
पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन…दिल्ली हाईकोर्ट ने बनाया पहला फास्ट ट्रैक कोर्ट…अब तेजी से होगी सुनवाई
परीक्षा पेपर लीक मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। हाईकोर्ट ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर दिया है। यह अदालत केवल पेपर लीक और परीक्षा में अनुचित साधनों से जुड़े मामलों की सुनवाई करेगी, जिससे ऐसे मामलों का जल्द निपटारा किया जा सके। राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई विशेष न्यायाधीश की नियुक्ति दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरुण भारद्वाज की…
नीट पेपर लीक विवाद के बीच सीजेपी की सरकार से अहम मुलाकात…तटस्थ स्थान पर होगी बातचीत…इस्तीफे की मांग पर अड़ी पार्टी
नीट पेपर लीक: परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों को लेकर जारी विरोध के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करेगा। सरकार की ओर से तटस्थ स्थान पर बातचीत के लिए सहमति मिलने के बाद यह बैठक आयोजित की जा रही है। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी चर्चा सीजेपी पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर धरना देकर परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही और सुधार की मांग कर रही है। पार्टी ने बताया कि उसने सरकारी कार्यालय में बैठक करने के बजाय किसी निष्पक्ष स्थान पर बातचीत की मांग रखी थी, जिसे केंद्र सरकार ने…
सोनम वांगचुक से पीएम मोदी की अपील, बोले- सेहत का रखें ध्यान; पेपर लीक पर सरकार सख्त कानून की तैयारी में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिनों की भूख हड़ताल खत्म करने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अपनी सेहत का ध्यान रखने की अपील की है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर संदेश जारी करते हुए कहा कि वांगचुक डॉक्टरों की सलाह का पालन करें और जल्द से जल्द अपने सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति में लौटें। पीएम मोदी ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सोनम वांगचुक को अब अपनी दिनचर्या में चिकित्सकों की सलाह को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने ईश्वर से वांगचुक के बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना भी…
