Author: Daily Pinch
फैशन से निकला यह शब्द अब बन गया Gen-Z का नया तंज, सोशल मीडिया पर ‘Polyester’ कहने का आखिर क्या है मतलब
फैशन की दुनिया में पॉलिएस्टर लंबे समय से एक सिंथेटिक फाइबर के तौर पर जाना जाता है। लेकिन सोशल मीडिया की बदलती भाषा ने अब इसी शब्द को एक नए स्लैंग में बदल दिया है। TikTok समेत दूसरे प्लेटफॉर्म पर Gen-Z किसी व्यक्ति, वीडियो, लाइफस्टाइल या कंटेंट को ‘Polyester’ कहकर उसके बनावटी, जरूरत से ज्यादा चमकदार या कम मौलिक होने की ओर इशारा कर रही है।यानी अब ‘Polyester’ का मतलब हर बार कपड़े से जुड़ा होना जरूरी नहीं है। कई मामलों में यह शब्द किसी ऐसी चीज के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो ऊपर से आकर्षक दिखे, लेकिन देखने…
प्रसाद में लाएं ऐसा स्वाद, धनिया पंजीरी की खुशबू और जायका बढ़ाने के लिए मिलाएं ये खास चीजें
फिटनेस, मसल्स बनाने और वजन नियंत्रित करने के लिए हाई प्रोटीन डाइट का चलन तेजी से बढ़ा है। अंडे, चिकन, पनीर, दाल, सोया, प्रोटीन शेक और सप्लीमेंट्स के जरिए लोग रोजाना प्रोटीन की जरूरत पूरी करने की कोशिश करते हैं। लेकिन डाइट में प्रोटीन बढ़ाने के बाद कुछ लोगों को गैस, पेट फूलना, भारीपन और बदबूदार गैस जैसी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसा जरूरी नहीं कि हर बार इसकी वजह सिर्फ प्रोटीन हो। कई मामलों में अचानक डाइट बदलना, कम पानी या फाइबर लेना, किसी खास खाद्य पदार्थ को न पचा पाना या प्रोटीन पाउडर में मौजूद कुछ अतिरिक्त सामग्री…
घर बैठे पाएं मथुरा की मशहूर लस्सी का असली मजा, इन आसान तरीकों से बनेगी गाढ़ी, मलाईदार और कुल्हड़ वाली लस्सी
मथुरा सिर्फ श्रीकृष्ण की नगरी के रूप में ही प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि यहां का खानपान भी अपनी अलग पहचान रखता है। कचौड़ी-जलेबी और पेड़े के बीच मथुरा की गाढ़ी लस्सी का स्वाद लोगों को खास तौर पर आकर्षित करता है। मलाई की मोटी परत, गाढ़ा दही, इलायची की खुशबू और भरपूर क्रीमी स्वाद इसे सामान्य लस्सी से अलग बनाते हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी खास मशीन या बहुत महंगी सामग्री की जरूरत नहीं है। कुछ छोटी तकनीकों का ध्यान रखकर घर पर भी मथुरा जैसी गाढ़ी लस्सी तैयार की जा सकती है। मथुरा की लस्सी…
प्रसाद में लाएं ऐसा स्वाद, धनिया पंजीरी की खुशबू और जायका बढ़ाने के लिए मिलाएं ये खास चीजें
जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारी में भोग का विशेष स्थान होता है। माखन-मिश्री, पंचामृत, फल और मिठाइयों के साथ धनिया पंजीरी भी कई घरों में पारंपरिक प्रसाद के तौर पर तैयार की जाती है। सही सामग्री और संतुलित मात्रा के साथ बनाई गई पंजीरी स्वाद, खुशबू और पोषण के लिहाज से और बेहतर हो सकती है। इन 5 चीजों से बदल जाएगा पंजीरी का स्वाद 1. भुने हुए मखाने मखानों को हल्का भूनकर दरदरा पीसकर पंजीरी में मिलाने से इसका टेक्सचर बेहतर होता है। इससे पंजीरी में हल्की कुरकुराहट आती है और इसका स्वाद भी खास बनता…
Indore Metro: 6 नहीं अब 17.5 KM रूट पर दौड़ेगी मेट्रो, हर 15 मिनट में मिलेगी, टिकट पर भी छूट
Indore Metro: इंदौर में मेट्रो सेवा का दायरा अब करीब तीन गुना बढ़ने जा रहा है. गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहा यानी रेडिसन होटल चौराहा तक 17.5 किलोमीटर लंबे रूट पर 6 सितंबर से आम यात्रियों को मेट्रो की सुविधा मिलने लगेगी. विस्तारित सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर 5 सितंबर को विजय नगर स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर से शाम 4 बजे करेंगे. हर 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो नए रूट पर यात्रियों को हर 15 मिनट में मेट्रो मिलेगी. दोनों दिशाओं में मिलाकर प्रतिदिन 80 से अधिक फेरे…
Bengaluru Loan Recovery Horror: आज के समय में कर्ज कौन नहीं लेता है? हर दूसरा आदमी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए इसका सहारा लेता है. कई बार बैंक से तो कई बार बाहर से यानी व्यापारी, रिश्तेदार, दोस्त किसी न किसी से कर्ज ले लेता है. लेकिन कई बार कर्ज वसूली में कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. तो कई बार जिनसे कर्जा लिया है. वह बेवजह ही परेशान किया करते हैं. बेंगलुरु से भी इसी तरह का कुछ मामला सामने आया है. बेंगलुरु से कर्ज वसूली के नाम पर हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप…
Luxury Smartphone: ये हैं दुनिया के सबसे महंगे स्मार्टफोन, करोड़ों की कीमत वाला ये स्मार्टफोन आखिर क्यों है इतना खास? कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!
नई दिल्ली। Luxury Smartphone: आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ जरूरत का गैजेट नहीं रह गया है, बल्कि कई लोगों के लिए यह लग्जरी और स्टेटस सिंबल भी बन चुका है। दुनिया में कुछ ऐसे अल्ट्रा-लग्जरी स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिनकी कीमत लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक पहुंच जाती है। इनमें सोना, हीरे, दुर्लभ लेदर और एडवांस AI फीचर्स जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। 1. VERTU Agent Q Himalaya Gold & Diamond लग्जरी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी VERTU का Agent Q Himalaya मॉडल बेहद महंगे फोन्स में शामिल है। इसमें 18 कैरेट गोल्ड, प्रीमियम लेदर और डायमंड जैसी लग्जरी सामग्री का…
नेपाल में तबाही के 9 दिन बाद हुआ चमत्कार सुरंग से जिंदा निकले 2 मजदूर, अंदर से आई थी आवाज; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। इसी बीच शुक्रवार को एक ऐसी खबर सामने आई जिसने पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में उम्मीद जगा दी। त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो मजदूरों को करीब 9 दिन बाद जिंदा बाहर निकाल लिया गया। दोनों मजदूर करीब 170 मीटर की गहराई में फंसे हुए थे। सुरंग के अंदर से सुनाई दी आवाज रेस्क्यू टीम को शुक्रवार को सुरंग के अंदर से इंसानी आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद नेपाली सेना और सशस्त्र पुलिस बल ने बचाव अभियान तेज किया। टीम ने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के करीब 70 हजार जवानों के लिए 5 हजार रुपये प्रतिमाह विशेष रिस्पांस अलाउंस का प्रस्ताव फिलहाल अटक गया है। समीक्षा समिति ने आरक्षक से निरीक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मियों को यह भत्ता देने की सिफारिश की है, लेकिन प्रस्ताव अभी पुलिस मुख्यालय में लंबित ह समिति ने मौजूदा 8 भत्तों की व्यवस्था में बदलाव की सिफारिश की है। इनमें से 6 भत्ते खत्म कर उनकी जगह एक समेकित विशेष रिस्पांस अलाउंस देने का प्रस्ताव है। पुलिस कर्मचारी संगठन अब सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि कई भत्तों की दरों में लंबे…
सर्टिफिकेट फर्जी साबित हुआ, फिर भी नहीं जाएगी पेंशन! सुप्रीम कोर्ट से इंजीनियर को राहत
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी अनुसूचित जनजाति (ST) प्रमाण पत्र के आधार पर बृहन्मुंबई नगर निगम (MCGM) में जूनियर सिविल इंजीनियर की नौकरी पाने वाले एक कर्मचारी को बड़ी राहत दी है। एसटी कोटे से नौकरी पाने वाला इंजीनियर शिरीष पी पाटिल करीब एक दशक तक अपनी पात्रता की जांच को टालता रहा। हालांकि, बाद में जांच समिति और हाई कोर्ट द्वारा प्रमाण पत्र अमान्य घोषित किए जाने के बावजूद, सुप्रीम कोर्ट ने शिरीष पी पाटिल को सभी सेवानिवृत्ति लाभों (पेंशन) के साथ रिटायर होने की अनुमति दे दी है। क्या है पूरा मामला? दरअसल, यह मामला 1984 का…
