Author: Daily Pinch
Bigg Boss 20: सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss के नए सीजन को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही, क्या शो में अपनी टूटी लव स्टोरी बताएंगी ईशा रिखी?
मुंबई। Bigg Boss 20: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। शो के प्रीमियर से पहले मेकर्स एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स के प्रोमो जारी कर रहे हैं। इसी बीच सामने आए एक नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वीडियो में एक अभिनेत्री अपने रिश्ते और टूटे भरोसे को याद करते हुए भावुक होती नजर आ रही हैं। हालांकि उनका चेहरा ब्लर है, इसलिए कंटेस्टेंट की पहचान को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। प्रोमो में रिश्ते का दर्द बयां करती नजर आईं एक्ट्रेस नए…
शिक्षक दिवस के मौके पर शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में पुरस्कार विजेता शिक्षकों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि निष्ठावान शिक्षक अग्रणी पंक्ति के राष्ट्र निर्माता होते हैं। राष्ट्रपति ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हमारे देशवासी उनके और समस्त शिक्षक समुदाय के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। जो समाज शिक्षकों का सम्मान करता है, वह वास्तव में प्रगतिशील होता है।…
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में मेट्रो ट्रेन का विस्तार केवल परिवहन सुविधा का विस्तार नहीं, बल्कि विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत है। आज मेट्रो का नया चरण शुरू हुआ है और आने वाले समय में इसके और चरण पूरे होंगे। मेट्रो के माध्यम से इंदौर को उज्जैन और पीथमपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से जोड़ने का कार्य क्रमशः आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को इंदौर में मेट्रो ट्रेन के नये चरण के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेट्रो के पहले चरण को मिले सकारात्मक…
नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने यह बातें शनिवारल को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में माई होम इंडिया द्वारा आयोजित ‘नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल’ में कही। इस अवसर पर धामी ने पूर्वोत्तर राज्यों से आए छात्र-छात्राओं एवं युवाओं का देवभूमि उत्तराखंड की ओर से स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देशभर के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति…
भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं-बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। आरसेटी के माध्यम से महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान शनिवार को मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण के लिए आईं…
जम्मू-कश्मीर की सियासत में फिर तेज हुई राज्य के दर्जे की मांग, डिप्टी CM ने केंद्र से वादा पूरा करने को कहा
जम्मू-कश्मीर : डिप्टी मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा पूरा करने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला लगातार केंद्र के सामने जम्मू-कश्मीर से जुड़े विकास और राजनीतिक मुद्दे उठा रहे हैं। चौधरी के मुताबिक, मुख्यमंत्री की हालिया मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई थी। इस दौरान राज्य का दर्जा बहाल करने के साथ आरक्षण व्यवस्था को तर्कसंगत बनाने, कामकाज से जुड़े नियमों को अंतिम रूप देने और श्रीनगर में प्रस्तावित पहले इंटरनेशनल फिल्मफेयर फेस्टिवल समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। संसद और सुप्रीम कोर्ट…
कर्मचारी नेताओं के बीच अचानक बढ़ा विवाद, CM नायडू से मुलाकात के बाद फैसलों की जानकारी देते समय मचा बवाल
विजयवाड़ा : मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के आवास के बाहर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब सरकारी कर्मचारियों की अलग-अलग यूनियनों के नेताओं के बीच विवाद शुरू हो गया। मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद नेता मीडिया को फैसलों की जानकारी दे रहे थे, तभी दोनों पक्षों में तीखी बहस के बाद धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। बैठक के बाद कर्मचारियों के बीच कुछ राहत की उम्मीद जगी थी। बताया गया कि मुख्यमंत्री नायडू ने लंबे समय से लंबित दो महंगाई भत्ते यानी DA जारी करने को मंजूरी दी है। इसके अलावा पे रिविज़न कमीशन और कर्मचारियों से…
उत्तर प्रदेश : राजधानी लखनऊ में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बीबीडी क्षेत्र में पांच वर्षीय हर्षित की नाली के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।जानकारी के मुताबिक, हर्षित शाम के समय अपने एक दोस्त के साथ टॉयलेट करने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पास में मौजूद पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। बच्चे के गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकाला। एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक…
सेब कारोबार को मिल सकती है नई रफ्तार, रेल परिवहन से बाजार तक पहुंच आसान बनाने की तैयारी तेज
श्रीनगर में बागवानी योजना और विपणन विभाग के निदेशक गुलाम जीलानी जरगर ने बताया कि पिछले सेब सीजन में कश्मीर से करीब 25,000 मीट्रिक टन सेब रेल के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाए गए। उन्होंने रेल परिवहन को कश्मीर के बागवानी उत्पादों के लिए तेजी से उभरते उपयोगी विकल्प के तौर पर बताया। जरगर के मुताबिक, कश्मीर को देश के दूसरे हिस्सों से रेल नेटवर्क के जरिए जोड़ना बागवानी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। खासकर सेब की भारी आवक वाले सीजन में रेल सेवा सड़क परिवहन के मुकाबले एक अतिरिक्त और किफायती विकल्प उपलब्ध करा सकती…
राम मंदिर की व्यवस्थाओं में अब दिखेगा नया बदलाव, 8 सितंबर से संभालेंगे पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्र बड़ी जिम्मेदारी
अयोध्या। श्रीराम मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में ट्रस्ट ने एक अहम कदम उठाया है। मंदिर के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एयर मार्शल रिटायर्ड जीतेंद्र मिश्र 8 सितंबर को औपचारिक रूप से अपना पदभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं का दायरा भी विस्तृत हो रहा है। सीईओ की भूमिका को लेकर तैयार हुई नई व्यवस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सीईओ के कामकाज और अधिकारों को स्पष्ट करने के लिए मानक संचालन…
