Author: Daily Pinch
इजरायल में नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट, गादी आइजेनकोट के नेतृत्व में विपक्ष सरकार बनाने की तैयारी में
इजरायल : चुनावी नतीजों ने देश की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद सत्ता की लड़ाई तेज हो गई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सामने अब सरकार बचाने की चुनौती है, जबकि पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकोट के नेतृत्व में विपक्षी दल नए गठबंधन की संभावनाएं तलाश रहे है। दो प्रमुख अरब पार्टियों के समर्थन के संकेत ने विपक्ष की उम्मीदों को मजबूत किया है। नेसेट में बहुमत के लिए 61 सांसदों का समर्थन जरूरी इजरायल की संसद नेसेट में कुल 120 सीटें है। सरकार बनाने के लिए किसी…
रीवा के ढखरा गांव में सड़क का अभाव, बीमार महिला को खाट पर लादकर ले जाने को मजबूर ग्रामीण
मध्य प्रदेश : विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के दावों के बीच रीवा जिले के एक गांव की तस्वीर ने जमीनी हालात उजागर कर दिए है। त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के ढखरा गांव में सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए खाट का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव की एक बीमार महिला को खाट पर लिटाकर मुख्य सड़क तक ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती वायरल वीडियो में महिला खाट पर लेटी दिखाई दे रही है और उसे सांस लेने…
पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे पांच दोस्तों की कार पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर पर नगर निगम की खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के बेटे विदित ओलक भी शामिल थे। विदित गायक हनी सिंह के भतीजे थे। मृतक दूसरे युवक की पहचान आरव तलवाड़ के तौर पर हुई है। वह पप्पी स्वीट्स के मालिक के…
अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की
संतान की दीर्घायु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना के पावन पर्व अहोई अष्टमी के अवसर पर देशभर के नेताओं ने माताओं-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अहोई माता से परिवार में सुख, समृद्धि और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, “संतान के दीर्घायु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना के पावन पर्व अहोई अष्टमी की समस्त माताओं-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। अहोई माता सभी के परिवार में सुख, समृद्धि और शांति बनाए रखें।” राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने एक्स पोस्ट में लिखा, “संतान के…
प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, “कन्नड़ राज्योत्सव के हर्षोल्लासपूर्ण अवसर पर कर्नाटक के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं! कर्नाटक समृद्ध परंपराओं, उल्लेखनीय उपलब्धियों और अपार संभावनाओं की भूमि है। यहां की गौरवशाली विरासत और चिरंतन रीति-रिवाजों ने हमारे देश के सांस्कृतिक ताने-बाने को समृद्ध किया है।” प्रधानमंत्री ने कर्नाटक की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, “कर्नाटक के लोगों ने अपनी कड़ी मेहनत, उद्यमशीलता और असाधारण कौशल…
हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी खेल के मैदान में तिरंगे का मान बढ़ा रहे हैं, वहीं प्रदेश के अन्नदाता देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “हरियाणा दिवस पर राज्य के मेरे सभी परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं! गौरवशाली इतिहास, अद्भुत पराक्रम और समृद्ध संस्कृति से सुसज्जित हमारा यह प्रदेश देश की शान है। यहां की लोक परंपराओं और जीवंत ग्रामीण संस्कृति ने राष्ट्र…
तमिलनाडु में 1.50 लाख करोड़ रुपये की शहरी विकास योजना को मंजूरी, सड़क और सीवरेज पर रहेगा जोर
तमिलनाडु सरकार ने पांच साल के शहरी विकास कार्यक्रम को लागू करने का आदेश जारी किया है, जिसकी लागत करीब 1.50 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। इसमें सबसे ज्यादा निवेश सड़कों, सीवेज सिस्टम और पेयजल आपूर्ति पर होगा। बजट में इसे ‘प्रधानमंत्री एकीकृत शहरी विकास योजना’ के रूप में घोषित किया गया था। इस कार्यक्रम का लक्ष्य सभी शहरी स्थानीय निकायों में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा बनाना है। इसके तहत बुनियादी सेवाओं में सुधार, पर्यावरण बहाली, सार्वजनिक स्वास्थ्य और शहरी निगरानी को एक ही फ्रेमवर्क में लाया गया है। शहरी सड़कों और परिवहन के लिए सबसे बड़ा आवंटन 60,000…
नई दिल्ली: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने राजधानी में सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मध्य दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यातायात प्रभावित हो सकता है। ITO, दिल्ली गेट, राजघाट, अजमेरी गेट और तुर्कमान गेट समेत कई इलाकों में रूट डायवर्जन लागू किए जाने की तैयारी है। इन प्रमुख रास्तों से बचने की सलाह ट्रैफिक पुलिस ने बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, मिंटो रोड और देशबंधु गुप्ता रोड के आसपास से…
नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान: धार में 172 क्विंटल गांजा जब्त, जबलपुर में कंटेनर से 871 किलो खेप बरामद
मध्य प्रदेश : अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। धार जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत ड्रोन की मदद से दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, पिछले एक महीने में जिले में कुल 172 क्विंटल गांजा जब्त किया गया है। वहीं, जबलपुर में भी पुलिस ने हाईवे पर कार्रवाई करते हुए पार्सल कंटेनर से 871 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। धार में ड्रोन सर्विलांस से अवैध खेती की तलाश धार के एडिशनल एसपी विजय डावर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय…
मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार (31 अक्टूबर) की देर रात एक दर्दनाक हादसे में चार कर्मचारियों की जान चली गई। देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल के वेस्टेज चैंबर की सफाई के दौरान कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि पहले दो कर्मचारी चैंबर में फंस गए थे। उन्हें बचाने के लिए अंदर उतरे दो अन्य कर्मचारी भी बाहर नहीं निकल सके। चारों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। रात करीब 10:30 बजे सफाई के लिए चैंबर में उतरे थे कर्मचारी पुलिस के अनुसार, होटल के दाईं…
