Author: Daily Pinch

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सेप्टिक टैंक में छिपाकर रखी गई अवैध शराब निकालने के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला, उसका बेटा और एक रिश्तेदार शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि टैंक के भीतर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से तीनों की जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक यह मामला हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद गांव का है। पुलिस को सूचना मिली…

Read More

रायपुर। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन और इंद्रावती भवन में अफसरों व कर्मचारियों के लिए अभी से जगह की कमी महसूस होने लगी है। आने वाले वर्षों में यह समस्या और बढ़ सकती है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई कार्ययोजना तैयार करनी शुरू कर दी है। आवास एवं पर्यावरण विभाग ने महानदी भवन और इंद्रावती भवन की मल्टी लेवल पार्किंग के दूसरे और तीसरे तल पर आधुनिक कार्यालय विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 131 करोड़ 17 लाख रुपए बताई गई है। बुधवार को…

Read More

रायपुर । नवा रायपुर को नई रेलवे कनेक्टिविटी देने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नवा रायपुर-खरसिया-परमालकसा नई रेल लाइन परियोजना के लिए रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाली जमीनों की सूची जारी करते हुए दावा-आपत्ति के लिए 30 दिन का समय दिया है। इसके साथ ही जमीन अधिग्रहण की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। विशेष रेल योजना के तहत बनने वाली इस नई लाइन से नवा रायपुर की रायगढ़ और राजनांदगांव औद्योगिक क्षेत्रों से सीधी रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मुदित भटनागर…

Read More

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के फैमिली कोर्ट परिसर के सामने एक पति द्वारा अपनी पत्नी को सरेराह तीन बार ‘तलाक’ बोलकर रिश्ता खत्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम महिला अधिनियम, तीन तलाक कानून और जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी मुस्लिम युवती की 2 साल पहले शहर के युवक से शादी हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पंडवानी परंपरा को नई पहचान दिलाने वाली विख्यात लोक कलाकार तीजन बाई की तबीयत अचानक खराब हो गई। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल आईसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। लोककला की जीवंत पहचान तीजन बाई को तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स रायपुर लाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें प्राथमिक जांच के बाद सीधे मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर पल-पल की नजर बनाए हुए है। उनकी हालत स्थिर…

Read More

बेमेतरा। प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास में एक अनूठी व अनुकरणीय पहल होने जा रही है। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दीपेश साहू 31 मई को जिला मुख्यालय स्थित बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले शासकीय ‘मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह योजना’ के तहत परिणय सूत्र में बंधेंगे। राज्य के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब कोई वर्तमान विधायक वीआईपी कल्चर और फिजूलखर्ची से दूर रहकर इस तरह सरकारी योजना के मंच पर विवाह कर सादगी की मिसाल पेश कर रहा है। 24 जोड़ों का होगा विवाह विधायक दीपेश, सुश्री तरूणा साहू के साथ अपने दांपत्य जीवन…

Read More

रायपुर। छग के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। बिलासपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता को पेट्रोल बचाने और सोना नहीं खरीदने की सलाह देते हैं, जबकि खुद लगातार विदेश दौरों पर जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी अब “मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। भूपेश ने उद्योगपति गौतम अडानी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मित्र अमेरिका में 10 अरब डॉलर का निवेश कर रहे हैं। देश की…

Read More

Today Horoscope: आज किसी को करियर में सफलता मिलेगी तो किसी के जीवन में धन लाभ और खुशखबरी दस्तक दे सकती है। वहीं कुछ राशियों को अपने गुस्से और खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके प्रेम जीवन, नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य पर कैसा असर डालेगी, जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। मेष राशि आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने रुके काम पूरे होने के संकेत हैं। लव लाइफ: रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य:…

Read More

बहराइ। बहराइच जिले के महसी इलाके में स्थित घाघरा नदी में नहाने गए पांच दोस्त डूब गए।दो युवकों को ग्रामीणों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिया शवों की तलाश में जुट गई। बता दें कि गोलू जायसवाल (22) सूरज जायसवाल (19) मोहित यादव (25) अपने दोस्तों राजकुमार (24) और शिवम सिंह (22) के साथ मुंसारी के कोढवा गांव के पास घाघरा नदी में नहाने गए थे. भीषण गर्मी में नहाते समय अचानक सभी युवक गहरे पानी…

Read More

असम। असम विधानसभा में UCC विधेयक पास, अमित शाह ने जनता को बधाई दी।असम विधानसभा से बुधवार को समान नागरिक संहिता बिल पास हो गया है. इसका उद्देश्य धर्म के दायरे से बाहर जाकर विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और सह-जीवनसाथी संबंध को नियंत्रित करने के लिए एक समान कानूनी ढांचा स्थापित करना है. असम ऐसा करनेवाला वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने असम की जनता को बधाई दी । उन्होंने कहा कि मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूँ कि उत्तराखंड और गुजरात के बाद, आज असम ने भी UCC विधेयक पारित कर दिया है। CM…

Read More