Author: Daily Pinch
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में हो रहे असामान्य जनसंख्या बदलाव और अवैध घुसपैठ के मामलों की जांच के लिए ‘हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज’ का गठन कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2025 को घोषित ‘हाई-पावर्ड डेमोग्राफी मिशन’ के तहत बनाई गई इस समिति को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी पहले ही मिल चुकी थी। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अवैध घुसपैठ और अन्य कारणों से होने वाला “अननैचुरल डेमोग्राफिक चेंज” देश की सुरक्षा, संप्रभुता और सामाजिक संतुलन के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इसी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त…
Ipl 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। राजस्थान की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली। हालांकि वह शतक से सिर्फ तीन रन दूर रह गए। उनके बाद ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में तेज अर्धशतक…
नई दिल्ली। देश के 81.35 करोड़ गरीबों तक समय पर और पूरी मात्रा में राशन पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में बड़ा बदलाव करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने नई ‘सार्थक-पीडीएस’ योजना को मंजूरी दी है। इसपर पांच वर्षों में 25,530 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार का दावा है कि नई व्यवस्था से राशन वितरण अधिक पारदर्शी, तेज और भरोसेमंद बनेगा तथा गरीबों तक सही मात्रा में अनाज पहुंच सकेगा। माना जा रहा है कि यदि राज्यों में इसे सही तरीके से लागू…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद को लेकर प्रशासन और वक्फ बोर्ड पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहे हैं। त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने के लिए राज्यभर में सख्त गाइडलाइन जारी की गई है। वक्फ बोर्ड ने साफ किया है कि खुले स्थानों पर कुर्बानी, तेज आवाज में डीजे बजाने और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं नमाज भी तय समय और शिफ्ट में अदा कराई जाएगी। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि पिछले साल से ही शिफ्ट में नमाज अदा कराने…
बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी, जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बारनवापारा क्षेत्र ने एक बार फिर अपनी समृद्ध जैव विविधता से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। बलौदाबाजार वनमंडल के अंतर्गत देवपुर जंगल में आयोजित देवपुर समर कैंप 2026 के दौरान दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी (जायंट मालाबार स्क्विरल) दिखाई दी। इस दुर्लभ वन्यजीव के दिखने से वन विभाग, प्रकृति प्रेमियों और वैज्ञानिकों में उत्साह है। वन मंत्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि पर वन विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ सरकार की वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की योजनाओं का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जंगलों और वन्यजीवों के संरक्षण…
रायपुर। पिछले 25 दिनों से बकाया प्रापर्टी टैक्स हो या फिर वित्तीय वर्ष 2026-27 का नगर निगम में जमा नहीं हो रहा था। क्योंकि जीआईएस आधारित ऑनलाइन सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है। जिसे निगम प्रशासन ने अब 27 मई से शुरू करने जा रहा है। इस दौरान 30 जून तक संपत्ति कर जमा करने पर 6.25 प्रतिशत छूट देने का फैसला लिया गया है। घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन भुगतान नगर निगम राजस्व विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जीआईएस आधारित ऑनलाइन संपत्ति कर प्रणाली को पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। इसके अंतर्गत अब…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नए वन बल प्रमुख यानी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) की नियुक्ति कर दी है। 1994 बैच के वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अरुण पांडेय को राज्य का नया पीसीसीएफ नियुक्त किया गया है। इस संबंध में बुधवार को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया। मंत्रालय में 25 मई को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में अरुण पांडेय के नाम पर सहमति बनी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक ने नियुक्ति…
अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में महिला डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर में एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया। महिला नसबंदी कराने आई थी। महिला ने यह बात अपने परिजन को बताई। इसके बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। परिजन का कहना था कि बिना सही एनेस्थिसिया दिए ऑपरेशन किया जा रहा था। जब वह दर्द से तड़पने लगी तो डॉक्टर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। परिजन ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर अस्पताल प्रबंधन ने मामले में डॉक्टर से स्पष्टीकरण लेने की बात कही है। शहर की एक महिला मंगलवार को नसबंदी कराने मेडिकल कॉलेज…
Today Horoscope: आज मिथुन समेत इन राशियों पर बरसेगी गणपति बप्पा की कृपा, करियर में मिलेगा बड़ा मौका, जानेंसभी राशियों का हाल
Today Horoscope: आज का दिन कई राशियों के लिए खुशखबरी, तरक्की और आर्थिक लाभ लेकर आया है। भगवान गणेश की कृपा से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नौकरी-व्यापार में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को आज गुस्से, खर्च और सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। मेष राशि आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सराहना मिलने के योग हैं। व्यापार में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य…
36 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 90 की रफ्तार से हवा, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
नई दिल्ली। देश में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 27 मई को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इतना ही नहीं, पूर्वी राज्यों में बारिश-आंधी का कहर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। बारिश के साथ बिजली गिरने और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश-आंधी की चपेट में पहाड़ी राज्य भी आएंगे। इसलिए यात्रा पर जाने से पहले…
