Author: Daily Pinch
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए IG
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज की कमान सौंप दी है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक उन्हें आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पुलिस महानिरीक्षक (IG) बस्तर रेंज, जगदलपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। बद्रीनारायण मीणा इससे पहले पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात थे। अब उन्हें बस्तर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश जारी होने के साथ ही उनकी नई पदस्थापना प्रभावी मानी जाएगी।
महतारी वंदन योजना में जुड़ेंगे नए नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की बड़ी घोषणा, जल्द खुलेगा पोर्टल
। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। योजना से अब तक नहीं जुड़ पाईं विवाहित महिलाओं के लिए जल्द ही पोर्टल खोलने की तैयारी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि मुख्यमंत्री की अनुमति मिल चुकी है, और अगले एक सप्ताह के भीतर पोर्टल शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पोर्टल खोलने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जाएगी. सबसे पहले बस्तर संभाग के जिलों में पोर्टल खोला जाएगा, जिसके बाद प्रदेश के अन्य संभागों में भी आवेदन और पंजीयन की सुविधा शुरू की जाएगी. इस माध्यम से…
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुराने भवन में अब फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर
रैपईनवा रायपुर में स्थायी कैंपस बनने तक एनआईएफटी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी रायपुर का संचालन पुराने विधानसभा भवन से किया जा रहा है। नए विधानसभा भवन के नवा रायपुर स्थानांतरित होने के बाद पुराने भवन को फैशन डिजाईनिंग की पढ़ाई के लिए के अस्थायी कैंपस के रूप में उपयोग में लाया जा रहा है। नए शैक्षणिक सत्र से संस्थान ने यहां पर अपना काम शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ विस के पुराने भवन को अब नए उपयोग के लिए राज्य सरकार ने पुराने विधानसभा परिसर में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की गतिविधियां शुरू करने की दिशा में पहल…
Today Horoscope: आज इन राशियों को मिलेगा धन, नौकरी और कारोबार में लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल
Today Horoscope: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए उन्नति, धन लाभ, करियर में सफलता और पारिवारिक खुशियां लेकर आ सकती है। वहीं कुछ राशियों को अपने खर्च, स्वास्थ्य और महत्वपूर्ण निर्णयों में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। यदि आप नौकरी, व्यापार, शिक्षा, प्रेम जीवन या आर्थिक मामलों को लेकर जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। मेष राशि आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा…
छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ को आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान और उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास, जनकल्याण और विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी थे। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को बताया कि नई दिल्ली और पणजी में संचालित…
रायपुर। प्रदेश के ग्रामीण परिवारों को आजीविका और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा आगामी 1 जुलाई 2026 से लागू की जा रही वीबी जी राम जी (विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) योजना को लेकर पूरे प्रदेश में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और जिला स्तर पर लगातार प्रशिक्षण, बैठकें और ग्राम सभाएं आयोजित कर ग्रामीणों को योजना के विभिन्न प्रावधानों एवं लाभों की जानकारी दी जा रही है। *सांकरा एवं देवरी में ग्रामीणों ने बनाई मानव…
रायपुर। बूलियन बाजार में कारोबारी सप्ताह के शुरुआती तीन दिनों के दौरान सोना और चांदी के भाव में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के मुताबिक सोने के दाम में 5,350 प्रति 10 ग्राम तथा चांदी में ?18,800 प्रति किलोग्राम की कमी आई है। बुधवार को सोना 1.46 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,26,200 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती रही। वहीं 22 कैरेट सोना 1,34,450 तथा 20 कैरेट सोना 1,22,750 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मालू ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याज दरों में…
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े संदिग्धों की तलाश, बस्तर, सरगुजा और दुर्ग जिले में मिले कनेक्शन
रायपुर। इंटेलिजेंस की टीम पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के शहरी नेटवर्क से जुडे़ हुए लोगों की तलाश कर रही है। पिछले दिनों पकडे़ गए संदेही से मिले इनपुट के आधार पर मोबाइल नंबरों को खंगाला जा रहा है। उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के कनेक्शन को जांच के दायरे में लिया गया है। राज्य पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि स्लीपर सेल से जुडे़ कुछ अन्य लोग खुफिया जानकारियां एकत्रित कर रहे है। इसे देखते हुए टीम को अलर्ट किया गया है। सरगुजा, बस्तर और दुर्ग जिले के कुछ इलाकों पर नजर रखी जा रही है।…
धर्म, संस्कृति और विकास के समन्वय से सशक्त हो रहा है छत्तीसगढ: पूज्य डॉ. प्रेमासाई महाराज
रायपुर। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय से मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश परम पूज्य डॉ. प्रेमासाई जी महाराज ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट कर विभिन्न समसामयिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर सार्थक चर्चा की। परम् पूज्य महाराज जी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर सकारात्मक प्रयास कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए साड़ी खरीदी व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए साड़ी खरीदी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने संचालनालय स्तर पर होने वाली केंद्रीकृत साड़ी खरीदी प्रक्रिया को खत्म कर दिया है। अब साड़ी खरीदी के लिए निर्धारित राशि सीधे कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस बदलाव से व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और हितग्राहियों को अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार साड़ी खरीदने की स्वतंत्रता मिलेगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विभाग में सुधार करते हुए यह निर्णय लिया है। हाल…
