Author: Daily Pinch
साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रतिभावान बच्चों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को राज्य के चयनित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘वीबी-जी राम जी योजना, हर साल 125 दिन रोजगार की वैधानिक गारंटी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, सशक्तीकरण, विभागीय योजनाओं के अभिसरण और डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देने के लिए आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए *’’विकसित भारत – रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी-जी राम जी योजना* छत्तीसगढ़’’ के प्रारूप का अनुमोदन किया है। भारत सरकार के अधिनियम, 2025 के अनुरूप लागू की जा रही इस योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125…
अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के करंजी चौकी अंतर्गत ग्राम बतरा डैम में चोरी छिपे 9 लोग सोमवार की रात मछली मारने गए थे। इसी बीच अचानक नाव पलट गई। इससे नाव ने सवार सभी लोग डूबने लगे। इनमें से 6 लोग तो तैरकर बाहर निकल गए लेकिन 3 लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है। सूचना पर सुबह DDRF की टीम डैम के पास पहुंच चुकी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है। दरअसल सूरजपुर जिले के ग्राम राईं निवासी समयलाल उर्फ पांडे, जगलाल समेत…
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2:15 बजे एक दो मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। इनमें ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। एक बच्चे ने पहले फ्लोर से कूद कर जान बचाई। लेकिन वह नीचे ग्रिल पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर हैं। एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म आग बुझाने में लगी है। SDRF और NDRF भी पहुंची है। फायरकर्मियों ने बिल्डिंग की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने प्रशासनिक आधार पर आबकारी विभाग के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार 30 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। जिनमें सहायक आयुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, उप निरीक्षक है। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 17 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में उद्धव और पवार गुट को बड़ा झटका लगा है। 6 सीटों ठाणे, यवतमाल, रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, पुणे, वर्धा-गढ़चिरौली-चंद्रपुर और अहिल्यानगर पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। बाकी सीटों पर बीजेपी ने सबसे ज्यादा 10 सीटें जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। शिवसेना को 3, एनसीपी को 2 सीटें मिलीं, जबकि नासिक में बीजेपी के बागी निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गिते ने जीत हासिल की। भाजपा के कई उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। देखें पूरी लिस्ट परभणी-हिंगोली-सईद खान, शिवसेना सोलापुर- राजेंद्र राऊत, भाजपा धाराशिव-लातूर-बीड-बसवराज पाटिल, भाजपा नागपुर- राजीव…
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान 5 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी और जिला अस्पताल भेजा गया है। सिविल सर्जन सुशील दुबे ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि अभी तक 5…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं और आम जनता के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। बजट का मुख्य फोकस महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास पर रहा। महिलाओं के लिए बड़ी सौगात राज्य सरकार ने अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। साथ ही महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा पूरी तरह मुफ्त करने की घोषणा की गई है। इसके लिए विशेष ‘पिंक कार्ड’ जारी किए जाएंगे, जिससे लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राशन वितरण सिस्टम में बड़ा बदलाव किया गया है। अब राशन दुकानों से ओटीपी के जरिए राशन देने की व्यवस्था पूरी तरह खत्म कर दी गई है. पहले कई मामलों में ऐसा होता था कि अगर कोई हितग्राही राशन लेने नहीं आता था, तो उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के आधार पर भी राशन दे दिया जाता था। क्या है नई गाइडलाइन नई गाइडलाइन के अनुसार, जिन राशन कार्ड धारकों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, उन्हें अब सिर्फ आधार ऑथेंटिकेशन करने के बाद ही राशन मिलेगा। अगर कोई शख्स नॉमिनी के जरिए राशन लेता…
रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा जिले से मानसून के प्रवेश की आधिकारिक पुष्टि की है। मानसून के सक्रिय होने के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है।मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून ने बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले से छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया है। इसके…
