Author: Daily Pinch

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को एक दुखद घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। दरअसल बिहार जा रही महिला प्रेग्नेट थी, उसका नौवां महीना चल रहा था। अचानक दर्द उठा और रायपुर स्टेशन में उतरते ही उसे प्रसव कराना पड़ा। इस दौरान बच्चे की मृत्यु हो चुकी थी, इस पर बिलासपुर जोन के सीपीआरओ सुष्कर विपलव राव का कहना था, कि महिला की जानकारी मिलती ही टीम स्टेशन में पहुंची। लेकिन बच्चा 5 माह का प्री- मैच्योर था, कुछ कारणवश मिस कैरेज हुआ है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। दरअसल महिला गाड़ी 17005 सिकंदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस के…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की समृद्धि ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मविश्वास और सम्मान का संचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के कुनकुरी में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर सहभागिता की। इस दौरान देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में राशि का सीधा हस्तांतरण किया गया। सरकारी जानकारी के अनुसार, इस…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा स्नातकों को बड़ी राहत देते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि राज्य सरकार निर्धारित समय-सीमा के भीतर नियुक्ति आदेश जारी नहीं करती है, तो एमबीबीएस छात्रों द्वारा निष्पादित अनिवार्य सेवा बांड (Service Bond) स्वतः समाप्त माना जाएगा। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को याचिकाकर्ताओं को बिना किसी दंडात्मक कार्रवाई या बांड राशि की मांग के अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने का निर्देश दिया है। यह मामला बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) से वर्ष 2025 में एमबीबीएस एवं अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप पूर्ण करने वाले नितीन कुमार सिंह,…

Read More

धमतरी। धमतरी जिले के जी जाम गांव स्थित पवित्र मां मातंगी दिव्य धाम में आज छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का आगमन हुआ इस अवसर पर उन्होंने मां मातंगी, मां छिन्नमस्ता एवं मां बगलामुखी के दिव्य दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। धाम आगमन पर पूज्य पीठाधीश्वर परम श्रद्धेय डॉ. प्रेम साई महाराज ने मंत्री कश्यप का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया इस दौरान धर्म, संस्कृति, समाज सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई। मंत्री श्री कश्यप ने धाम…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक पात्र परिवार को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान शुरू करने जा रहा है। इसमें नियद नेल्लानार मॉडल का राज्यव्यापी विस्तार करते हुए प्रदेश के 23 जिलों में 31 प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं को शत-प्रतिशत लाभ दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का आधार केवल अधोसंरचना का विकास नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार तक शासन की योजनाओं की प्रभावी और समयबद्ध पहुंच तय करना है। सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं संचालित करना नहीं, बल्कि यह तय करना है कि उनके…

Read More

रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने करीब 1 करोड़ 77 लाख रुपए की निवेश धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी विश्वजीत देवनाथ को जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दरोगापारा निवासी संजय मिश्रा ने 30 मई को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में विश्वजीत देवनाथ ने स्वयं को एलईडी बल्ब मैन्युफैक्चरिंग एवं शेयर मार्केट ट्रेडिंग से जुड़ा बताकर प्रतिमाह 6 प्रतिशत ब्याज और 10 प्रतिशत मूलधन वापसी का भरोसा दिलाया था। उसके झांसे में आकर संजय मिश्रा ने 12 लाख रुपए निवेश किए। शुरुआत के कुछ माह तक ब्याज…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रतिभावान बच्चों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के माध्यम से बच्चों को राज्य के चयनित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों की शैक्षणिक फीस, आवासीय सुविधा, भोजन, गणवेश, लेखन सामग्री सहित अन्य आवश्यक खर्चों का वहन कल्याण मंडल द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है। योजना का लाभ…

Read More

रायपुर। दोबारा होने जा रही नीट यूजी के परीक्षा केंद्रों में 5जी जैमर लगाए गए हैं। ताकि मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल की गुंजाइश न रहे। इधर, वायुसेना के विमान से परचा पहुंच चुका है। सीआरपीएफ व सीआईएसएफ जवानों की निगरानी में पेपर बैंकों के लॉकर में रखवाए गए हैं। कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी जिलों में कलेक्टर-एसपी के नेतृत्व में उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है। इस बार परचा हल करने के लिए एनटीए ने 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया है। यही नहीं रफ कार्य के…

Read More

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एक छात्र द्वारा अपने क्लासमेट को “मोटा” कहकर चिढ़ाने से शुरू हुआ मनमुटाव धीरे-धीरे गहरा गया और आखिरकार एक छात्र की जान ले बैठा। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले दोनों छात्रों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शनिवार को फिर दोनों आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान 16 वर्षीय अमन यदु और दूसरे छात्र के बीच झड़प बढ़ गई। आरोप है कि विवाद के…

Read More

पटना। KGS और ज्ञान बिंदु एकेडमी विवाद से जुड़े चर्चित फायरिंग मामले में आरोपी फैजल खान सर को अदालत से फिलहाल बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक (इंटरिम प्रोटेक्शन) की अवधि बढ़ा दी है। मामले में दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर अब अगली निर्धारित तारीख पर विस्तृत सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी की ओर से मामले की केस डायरी अदालत में प्रस्तुत की गई। कोर्ट ने जांच की प्रगति और उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करने के बाद फैजल खान को दी गई अंतरिम राहत को जारी रखने का फैसला सुनाया। अदालत ने…

Read More