Author: Daily Pinch
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को नई दिल्ली से फिलीपींस के सेबू रवाना हुए। वह यहां आसियान रक्षा मंत्रियों की 13वीं बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में शामिल होंगे। इस बैठक में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े साझा मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही भारत और बैठक में शामिल देशों के बीच रक्षा संबंधों की समीक्षा तथा रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के नए रास्ते तलाशे जाएंगे। राजनाथ सिंह ने अपने दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि एडीएमएम-प्लस क्षेत्र में रक्षा और रणनीतिक मामलों पर विचार-विमर्श का प्रमुख मंच है। उन्होंने कहा कि वह इस मंच पर क्षेत्रीय और…
स्ट्रोक यानी मस्तिष्काघात एक गंभीर चिकित्सकीय आपातस्थिति है, जिसमें समय पर इलाज न मिलने से जान जाने या स्थायी दिव्यांगता का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि, शुरुआती लक्षणों की पहचान, तत्काल अस्पताल पहुंचने और सही उपचार से मस्तिष्क को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। ऐसे में स्ट्रोक के लक्षणों, जोखिम कारकों और बचाव के उपायों के बारे में जागरूकता बेहद जरूरी है। क्या है स्ट्रोक और क्यों होता है? स्ट्रोक तब होता है, जब मस्तिष्क के किसी हिस्से में रक्त की आपूर्ति बाधित हो जाती है या मस्तिष्क की कोई रक्तवाहिका फट जाती है। रक्त की…
चक्रवात ‘अर्नब’ का झारखंड पर पड़ेगा बड़ा असर, 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से झारखंड के मौसम में अचानक भारी बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर राज्यभर में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस तूफान के बाहरी प्रभाव (आउटर बैंड) के कारण झारखंड में 28 से 30 अक्टूबर के दौरान मूसलाधार बारिश, तेज आंधी और भयंकर वज्रपात की आशंका जताई गई है। संभावित खतरे को देखते हुए राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गए हैं। राज्य में मौसम का मिजाज तीन चरणों में बिगड़ेगा मौसम केंद्र रांची के अनुसार,…
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहर लाल और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गुरु रामदास साहिब को उनके प्रकाश पर्व पर नमन किया है। गृह अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा, ” सिख धर्म के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। श्री गुरु रामदास जी ने अमृतसर नगर की नींव रखकर आस्था का वह केंद्र दिया, जो आज भी समूचे विश्व को सेवा और समरसता का संदेश दे रहा है। उन्होंने भेदभाव से ऊपर उठकर समस्त मानवता को एक सूत्र में बंधने के लिए प्रेरित किया और सेवा…
रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: फरार केयरटेकर वरुण का पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
Bhopal Retired IAS Rakesh Agrawal Murder: भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में फरार केयरटेकर वरुण कुमार की तलाश जारी है। पुलिस जांच में उसके पुराने विवादों और कथित हिंसक व्यवहार से जुड़ी जानकारियां सामने आई है। अधिकारियों को ये जानकारी परिजनों और उसके करीबी लोगों से पूछताछ के दौरान मिली है। पुलिस के मुताबिक, वरुण का पहले भी मारपीट की घटनाओं से संबंध रहा है। हालांकि, जांच एजेंसियों का कहना है कि पुराने मामलों का राकेश अग्रवाल की हत्या से सीधा संबंध अभी सामने नहीं आया है। नाबालिग गर्लफ्रेंड और पिता से विवाद की…
तमिलनाडु : थेनी जिले की सब-जेल में सोमवार देर रात कैदियों ने जेलकर्मियों पर हमला कर दिया और 17 कैदी फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने रातभर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें चार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष 13 की तलाश के लिए 17 विशेष टीमें बनाई गई है।साउथ जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजयेंद्र बिदारी के मुताबिक, सभी 17 कैदी एक ही सेल में बंद थे। रात के समय जेल कर्मचारियों को सूचना मिली कि एक कैदी की तबीयत खराब है। कर्मचारी जब सेल में पहुंचे और दरवाजा खोला, तो कैदियों ने उन पर हमला कर दिया।…
रायपुर में बाइक चोरी करने वाले पांच नाबालिग पकड़े गए, रायपुर-बिलासपुर से चुराई थी मोटरसाइकिलें
रायपुर : मोटरसाइकिल चोरी के मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने पांच नाबालिगों को पकड़ा है। उनके पास से रायपुर और बिलासपुर से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई है। पुलिस ने चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई एक अन्य बाइक भी जब्त की है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। मेटल पार्क के पास से चोरी हुई थी बाइक पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात राजेश ध्रुव की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल रांवाभाठा रोड पर मेटल पार्क के पास सड़क किनारे से चोरी हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद खमतराई थाने में मामला दर्ज कर…
छत्तीसगढ़ : सरकार ने गोवर्धन पूजा की छुट्टी को लेकर जारी पूर्व आदेश में संशोधन किया है। अब 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक सामान्य अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को संशोधित अधिसूचना जारी कर पहले घोषित ऐच्छिक अवकाश को सामान्य अवकाश में बदल दिया है। सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी राज्य सरकार के इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों को गोवर्धन पूजा के दिन अवकाश मिलेगा। पहले इस पर्व के लिए ऐच्छिक छुट्टी तय की गई थी। ऐसी छुट्टियों में कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार विकल्प चुन सकते है। नए आदेश…
15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चले साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के जरिए पुलिस ने प्रदेश में करीब दो करोड़ लोगों तक पहुंचने का दावा किया। स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों और सामाजिक समूहों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए गए। इसके बावजूद साइबर ठगी के मामले सामने आते रहे। अभियान के दौरान रायपुर से साइबर क्राइम पोर्टल पर 955 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें डिजिटल अरेस्ट, एपीके फाइल और ठगी के अन्य तरीके शामिल रहे। प्रदेशभर में इस अवधि के दौरान साइबर ठगी से जुड़ी 5,220 शिकायतें पोर्टल पर दर्ज हुईं।…
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: जसकरण सिंह के 5 गोल भी नहीं दिला सके जीत, बैलाडीला बुल्स और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स का मुकाबला 5-5 से ड्रॉ
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में सोमवार को बैलाडीला बुल्स और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। रोमांच से भरपूर यह मुकाबला 5-5 की बराबरी पर समाप्त हुआ। बैलाडीला बुल्स के जसकरण सिंह ने अकेले पांच गोल दागकर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उनकी टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। मैच समाप्त होने से महज दो मिनट पहले संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मुकाबले में बराबरी कर ली। पहले हाफ में संस्कारधानी का दबदबा, जसकरण ने बदला खेल मुकाबले की शुरुआत में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने आक्रामक अंदाज अपनाया। आर्यन खेस और आशीष तानी पूर्ति ने…
