Author: Daily Pinch

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान कर देने वाला सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. दमोह-जबलपुर हाइवे पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है वायरल हो रहा वीडियो रूंह कंपा देने वाला है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क पर चल रहा था, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. पुजारी की हालात गंभीर जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए पुजारी की हालात गंभीर बनी हुई है. घटना तेजगढ़ थाना क्षेत्र…

Read More

नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पश्चिम एशिया के मौजूदा संघर्ष को लेकर सदस्य देशों के बीच मतभेद उभरने की संभावना जताई जा रही है। अलग-अलग देशों के रुख और रणनीतिक हितों को देखते हुए इस मुद्दे पर सहमति बनाना बड़ी चुनौती माना जा रहा है। हालांकि, भारत ने इस मामले में सक्रिय कूटनीतिक पहल शुरू कर दी है। भारत की कोशिश है कि सभी सदस्य देशों के बीच सहमति बनाकर एक संयुक्त बयान जारी किया जाए, जिसमें सभी पक्षों के हितों और चिंताओं को संतुलित तरीके से शामिल किया जा सके।ज्योग्राफिक मैप्स और जीपीएस गाइड एक्सप्लोर करना के प्रमुख…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। पंजाब से सीमा साझा करने वाले इस राज्य में जातिगत समीकरण हमेशा से चुनावी राजनीति का अहम हिस्सा रहे हैं। इसी बीच करनाल में हाल ही में गूंजे “जय भीम, जय वाल्मीकि, जय श्री राम” के नारों ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ये नारे केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रदेश में बदलते सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों की ओर संकेत कर रहे हैं। खासकर दलित समाज के भीतर बन रही नई…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से पैदा हुए हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दो पत्र लिखा हैं। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल कदम उठाने तथा प्रभावित नेपाली लोगों को मानवीय एवं राहत सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। वहीं, गृह मंत्री को लिखे अलग पत्र में उन्होंने नेपाल सरकार के साथ समन्वय कर जरूरत के अनुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें भेजने और…

Read More

– मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद – बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में अब सुरक्षा के साथ विकास और विकास के साथ रोजगार को भी प्राथमिकता दी जा रही है। ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाने तथा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को बालाघाट जिले के पूर्व…

Read More

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा कि देश में एक्स-मिल चीनी कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और अब खुदरा बाजार में भी चीनी के दाम नीचे आने लगे हैं। सरकार के अनुसार, आपूर्ति शृंखला में कीमतों का प्रभाव धीरे-धीरे पहुंचता है, इसलिए आने वाले दिनों में खुदरा स्तर पर भी कीमतों में और नरमी देखने को मिल सकती है। मंत्रालय ने बताया कि सरकार लगातार देशभर में चीनी की कीमतों, स्टॉक और आपूर्ति की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हाल के दिनों में कीमतों में आई तेज वृद्धि के बाद…

Read More

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2027-28 के केंद्रीय बजट की तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू कर दी हैं। वित्त मंत्रालय ने बजट प्रक्रिया के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और समय सीमा तय करते हुए बजट परिपत्र (बजट सर्कुलर) जारी कर दिया है। इसके साथ ही विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अपने व्यय अनुमान और योजनागत आवश्यकताओं का विस्तृत ब्यौरा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि पूर्व-बजट परामर्श बैठकें 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी। इसके लिए मंत्रालयों और विभागों को आवश्यक आंकड़े और प्रस्ताव 6 अक्टूबर 2026 तक जमा…

Read More

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा है कि माताओं को जागरूक और सशक्त बनाकर बच्चों में कई विकासात्मक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शुरुआती स्तर पर पहचान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान जागरूकता, नियमित प्रसव पूर्व जांच और अनुशंसित स्क्रीनिंग से कुछ स्थितियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है, जिससे चिकित्सीय सलाह और आवश्यक हस्तक्षेप जल्द शुरू करने में मदद मिलती है। डॉ. जितेंद्र सिंह सक्षम (SAKSHAM) की ओर से आयोजित प्रबुद्ध ‘मातृ शक्ति सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे, जिसमें रोकी जा सकने वाली दिव्यांगता की रोकथाम और दिव्यांगजनों…

Read More

नई दिल्ली। भारत का चौथा विमान रविवार को राहत सामग्री की चौथी खेप लेकर काठमांडू पहुंचा और आपदाग्रस्त देश नेपाल के लोगों की मदद के लिए यह सामग्री यहां की सरकार को सौंप दी। विदेशमंत्री डॉ एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा, 11 टन राहत सामग्री लेकर भारत की चौथी उड़ान काठमांडू पहुंच गई है। यह उड़ान नेपाल में चल रहे बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए जरूरी सामान और तकनीकी क्षमताएं लेकर आई है। इसमें सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए उपकरणों के साथ एक टनल टेक्निकल टीम, डीएनए एनालिसिस के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम…

Read More

रायपुर। घरेलू LPG सिलेंडर का कनेक्शन बिना रुकावट जारी रखना चाहते हैं तो ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार ने LPG कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी करने की अंतिम तारीख 23 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। छत्तीसगढ़ में अभी भी 6 लाख से अधिक ग्राहकों ने ई-केवाईसी पूरी नहीं की है।पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से लंबित कनेक्शनों की जांच और ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी है। इसका असर कुछ ग्राहकों की ऑनलाइन गैस बुकिंग पर भी पड़ रहा है। ऐसे में जिन लोगों की ई-केवाईसी अभी बाकी है, उन्हें तय…

Read More