Author: Daily Pinch
राहुल गांधी की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के लिए ‘गद्दार’ जैसे शब्द का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय
रायपुर 20 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के लिए ‘गद्दार’ जैसे अशोभनीय शब्द के प्रयोग की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह बयान कांग्रेस की हताशा, राजनीतिक दिवालियापन और संकुचित मानसिकता को उजागर करता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लंबे समय से सत्ता से दूर रहने की निराशा में कांग्रेस अब लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघ चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस नेतृत्व ने आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करते हुए देश…
नई दिल्ली। देश भर में पीएम किसान योजना 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पिछली किस्त पीएम मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम से जारी की थी। 22वीं किस्त में भी कई किसानों का पैसा रुक गया था। 22वीं किस्त के इंतजार के बीच एक सवाल तो यह है कि आखिर इस योजना की 23वीं किस्त कब आएगी। कैसे चेक करें पीएम किसान का ताजा स्टेटस सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। इसके आप फॉर्मर कॉर्नर पर जाएं। यहां Know Your Status पर क्लिक करें। अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और…
राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तरप्रदेश में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 5 दिन का अलर्ट जारी
नई दिल्ली। देश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सूरज आग बरसा रहा है। IMD ने यूपी और मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश का बांदा जिला सबसे ज्यादा तप रहा है, जहां तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, हमीरपुर, जालौन, महोबा और झांसी में रेड अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक तापमान 47 डिग्री से ऊपर रहने की आशंका है। भीषण लू के बीच…
Vaibhav Suryavanshi:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
Vaibhav Suryavanshi:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से जहां विपक्षी टीम के गेंदबाजों दहशत मचा रखी है। फैंस और विश्लेषकों को अपना मुरीद बना लिया है। मंगलवार को जयपुर में लखनऊ सुपर जांयट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के इस सलामी बल्लेबाज ने 38 गेंदों पर 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वैभव की इस पारी को देखने के बाद टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने उनकी जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 में वह ऑरेंज कैप होल्डर हैं। सूर्यवंशी…
हाईकोर्ट के कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई
बिलासपुर। संसाधनों के बेहतर उपयोग और न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान नई प्रशासनिक व्यवस्थाएं लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में हाईकोर्ट की ओर से परिपत्र जारी कर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सामने रखे गए हैं। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के मार्गदर्शन में जारी परिपत्र के अनुसार, अवकाश अवधि में मामलों की सुनवाई सामान्यतः वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जा सकेगी। परिपत्र में हाईकोर्ट और जिला न्यायपालिका के कर्मचारियों को सप्ताह में अधिकतम दो दिन “वर्क फ्रॉम होम” सुविधा देने का भी प्रस्ताव…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा होने बचा है। रेलवे स्टेशन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मालगाड़ी का इंजन अचानक पटरी से उतर गया। घटना के बाद रेल अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक रेल यातायात प्रभावित रहा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। कोयला लोडिंग के दौरान इंजन पटरी से उतरा कुसमुंडा स्थित KAMKA (कुसमुंडा सायलो) साइडिंग में मंगलवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोयला लोडिंग के दौरान एक मालगाड़ी का इंजन…
रायपुर। राजधानी समेत मध्य छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में 20 से 25 मई तक लू चलने की संभावना है। अगले 4 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक चढ़ेगा। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के कारण कहीं भी अंधड़ चलने या बारिश होने के आसार नहीं है। भीषण गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। इस दौरान उमस का प्रकोप भी बना रहेगा। पिछले 18 दिन भीषण गर्मी से राहत के बाद अब राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं से प्रदेश झुलसेगा। राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी व बारिश के बाद बढ़ी उमस से लोग…
Today Horoscope 2026: आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Today Horoscope 2026: आज बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। किसी को नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी तो कुछ राशियों को खर्च और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। मेष राशि आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पुराने रुके काम पूरे होने के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य: सिरदर्द और थकान से बचें। लकी रंग: लाल वृषभ राशि आर्थिक…
रायपुर। देशभर में ऑनलाइन फार्मेसी और दवा बिक्री से जुड़े नियमों के विरोध में छत्तीसगढ़ के दवा व्यापारियों ने 20 मई 2026 को अपने मेडिकल स्टोर बंद रखने का फैसला किया है। यह बंद राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के देशव्यापी आह्वान के तहत किया जा रहा है। प्रदेशभर के दवा व्यापारी इस एक दिवसीय बंद में शामिल होंगे। दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री के बढ़ते चलन और नियमों की कमजोर निगरानी से मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। उनका आरोप है कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना…
रोजगार का सुनहरा अवसर, 22 मई को लगेगा प्लेसमेंट कैंप , 10वीं पास अभ्यर्थी भी हो सकेंगे शामिल
रायपुर। रायपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग के उपसंचालक विष्णु कुमार केडिया से प्राप्त जानकारी अनुसार प्लेसमेंट कैम्प के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग स्नातक, एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग, एमबीबीएस, बीएएमएस, डिप्लोमा पैरामेडिकल सहित विभिन्न योग्यताओं के अनुरूप रिक्तियां प्राप्त हुई है। रोजगार मेला के माध्यम से अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं एवं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। संबंधित संस्थानों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने विद्यार्थियों को प्लेसमेंट कैम्प की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि अधिक से अधिक रोजगार इच्छुक युवा इसका लाभ प्राप्त कर सकें। रोजगार मेला…
