Author: Daily Pinch

रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ आज सुबह लूट की घटना हुई थी। मॉर्निंग वॉक पर निकले धरमलाल कौशिक का मोबाइल लूटकर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके कब्जे से लूट का मोबाइल और घटना में इस्तेमाल होने वाली बाइक भी जब्त कर ली गई है। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के लिए अपने शासकीय निवास से निकले थे। प्रातः लगभग 07:15 बजे पीडब्ल्यूडी आर्च ब्रिज के नीचे एक अज्ञात मोटर सायकल सवार युवक उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही…

Read More

पश्चिम बंगाल। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के  PA हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जांच एजेंसी ने मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। राजकुमार ही इस हत्याकांड का मेन शूटर बताया जा रहा है। CBI अब आरोपी की ट्रांजिट रिमांड लेकर मंगलवार को कोलकाता की स्पेशल CBI कोर्ट में पेश करेगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो दिन बाद, 6 मई की रात को शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।…

Read More

कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट बैठक के बाद सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने प्रेस ब्रीफिंग कर सरकार के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने अन्नपूर्णा योजना को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए 1 जून से राज्य में बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला लिया गया है. सरकार का कहना है कि इस योजना से बड़ी संख्या में महिलाओं को राहत मिलेगी। कैबिनेट बैठक में 7वें वेतन आयोग के गठन को…

Read More

रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए ‘थ्री-लैंग्वेज फॉर्मूला’ अनिवार्य कर दिया है। नए एकेडेमिक सेशन से कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए तीन भाषाएं (आर1, आर2, आर3) पढ़ना अनिवार्य होगा। इस नियम की मुख्य शर्त यह है कि इन तीन भाषाओं में से कम से कम दो भाषाएं मूल भारतीय (नेटिव इंडियन लैंग्वेजेस) होनी चाहिए। जो छात्र कोई विदेशी भाषा (जैसे फ्रेंच, जर्मन आदि) पढ़ना चाहते हैं, वे इसे तीसरी भाषा (आर3) के रूप में तभी चुन सकते हैं जब उनकी बाकी दोनों भाषाएं (आर1 और आर2) मूल भारतीय भाषाएं हों. इसके अलावा, छात्र…

Read More

रायपुर। देश में ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव और ई-कॉमर्स कंपनियों की ओर से दी जा रही भारी छूट के विरोध में 20 मई को मेडिकल व्यापार बंद रहेगा। छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के इस प्रस्तावित बंद को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने भी अपना समर्थन दिया है। कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी ने बताया कि बैठक में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने दवा व्यापारी संगठनों को नैतिक समर्थन प्रदान किया। बैठक में यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि यह केवल दवा व्यापार का विषय नहीं बल्कि देश के समस्त पारंपरिक…

Read More

मुंबई। सोशल मीडिया में मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल छाया हुआ है। इस समय इंस्टाग्राम पर donim.ayaan1513 नाम के अकाउंट से शेयर किए जाने वाले फोटो और वीडियो को देखकर लोग अभिनेता को याद कर रहे हैं और वीडियो में दिख रहे लड़के को हमशक्ल बता रहे हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर करीब 296K (3 लाख) फॉलोअर्स हैं। उपरोक्त अकाउंट के पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स इस लड़के को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल और जिरॉक्स कह रहे हैं। वीडियो बनाने वाले इस लड़के का नाम अयान है। वीडियो में दिखने वाले इस लड़के की हेयरस्टाइल, स्माइल…

Read More

लखीमपुर। लखीमपुर खीरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. सिसैया के पास तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक में 12 लोग सवार थे। जो लखीमपुर से ईसानगर की ओर जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टाटा मैजिक की टक्कर हो गई। इधर हादसे में हुई मौतों को लेकर सीएम योगी ने पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना जताई।…

Read More

केरल। केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे। हाल ही में संपन्न हुए केरल विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने शानदार जीत हासिल कर वामपंथ के दस साल के शासन को खत्म कर दिया है। आज वीडी सतीशन तिरुवनंतपुरम में अपनी पूरी कैबिनेट के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की शानदार जीत के बाद पार्टी ने वीडी सतीशन को इस पद के लिए चुना है। इसके साथ ही, केरल में एक…

Read More

रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  रविवार को छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री  सहित अन्य मंत्रियो ने उनका स्वागत किया। होटल पहुंचकर उन्होंने मुख्यमंत्री और  गृहमंत्री विजय शर्मा से चर्चा की। इसके बाद मंत्री अमित शाह ने आज माना पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ तथा मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष  रमन सिंह एवं  की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों तथा 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…

Read More

रायपुर। रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मॉर्निंग वाक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक लुटेरों का शिकार हो गए है। बाइक से आए दो बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए है। यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास की है। बता दे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर है, साथ ही दौरे को लेकर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है,लेकिन इसके बाद ऐसी बड़ी घटना को अपराधी अंजाम दे रहे है। बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक धरमलाल…

Read More