Author: Daily Pinch
Aaj Ka Rashifal: आज 25 अक्टूबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, जिम्मेदारियां और महत्वपूर्ण फैसले लेकर आ सकता है. चंद्रमा के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर पड़ेगा. आज के दिन किसी को धन का लाभ मिलेगा, तो किसी को प्यार, परिवार, रोजगार में शुभ संकेत मिलेगा. जानिए मेष से लेकर मीन तक, आज का राशिफल. मेष राशि वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें. स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखें. दांपत्य सुख मिलेगा. समय कुछ विशेषताएं लिए आ रहा है. मेहनत के चलते सितारा बुलंद होगा. नेताओं…
Aaj ka Panchang 25 October 2026: पश्चिम दिशा में यात्रा करना पड़ सकता है भारी, पढ़ें 25 अक्टूबर का पंचांग
हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. 25 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 11:56 बजे तक रहेगी. इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी. रविवार को सुबह 6:32 बजे सूर्योदय और शाम 5:49 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, शाम 5:08 बजे चंद्रोदय और सुबह 6:25 बजे चंद्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में रहेंगे.…
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात देते हुए राज्य के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई स्नातकोत्तर (पीजी) मेडिकल सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार इसके लिए लगभग 415 करोड़ रुपए का अनुदान देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि इससे हिमाचल के युवाओं को अपने ही राज्य में मेडिकल की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अधिक…
हिमाचल को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, 320 नई पीजी मेडिकल सीटों को मंजूरी, युवाओं को मिलेंगे अधिक अवसर, विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात देते हुए राज्य के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई स्नातकोत्तर (पीजी) मेडिकल सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दिए जाने की घोषणा की है। इसके लिए भारत सरकार लगभग ₹415 करोड़ का अनुदान देगी। युवाओं को अपने ही राज्य में मेडिकल की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अधिक अवसर मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए नड्डा ने कहा कि इससे हिमाचल के युवाओं को अपने ही…
संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी
विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने आज शनिवार को 81वें संयुक्त राष्ट्र दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र और उसके संस्थापक चार्टर के प्रति भारत की स्थायी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि आज की बदलती वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार की जरूरत है, ताकि वे वर्तमान दुनिया की वास्तविकताओं को बेहतर ढंग से दर्शा सकें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में विदेश मंत्री जयशंकर ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, वैश्विक सहयोग तथा ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं के प्रति भारत के समर्थन को दोहराया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को बदलते भू-राजनीतिक हालात और नई…
पीएम मोदी के निमंत्रण पर लिकटेंस्टीन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर लिकटेंस्टीन (Liechtenstein) के युवराज एलोइस रविवार से चार दिवसीय (25 से 28 अक्टूबर 2026) भारत यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि इस छोटे यूरोपीय देश के शासन प्रमुख युवराज एलोइस के साथ उनकी पत्नी राजकुमारी सोफी और प्रमुख उद्योगपतियों का एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा। मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और युवराज एलोइस के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी जिसमें व्यापार एवं निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार तथा दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी।…
इतिहास गवाह है कि जब मानवता विज्ञान, सामूहिक प्रयास और दृढ़ संकल्प के साथ किसी चुनौती का सामना करती है, तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। विश्व पोलियो दिवस (24 अक्टूबर) इसी सामूहिक जीत और अधूरे लक्ष्य को पूरा करने के संकल्प का प्रतीक है। एक समय था, जब पोलियो लाखों बच्चों को स्थायी शारीरिक दिव्यांगता का शिकार बना देता था और कई की जान भी ले लेता था। लेकिन वैज्ञानिक खोज, प्रभावी टीकाकरण और स्वास्थ्य कर्मियों के अथक प्रयासों ने इस बीमारी के प्रसार को काफी हद तक नियंत्रित किया है। भारत का पोलियो-मुक्त होना जनभागीदारी,…
द्वितीय विश्वयुद्ध की विभीषिका, करोड़ों लोगों की मौत और व्यापक विनाश ने मानवता को यह एहसास कराया कि युद्ध किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। राष्ट्रों के बीच शांति, न्याय और सहयोग स्थापित करने के उद्देश्य से 1945 में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई। सैन फ्रांसिस्को सम्मेलन में तैयार संयुक्त राष्ट्र चार्टर 24 अक्टूबर 1945 को लागू हुआ। इसी ऐतिहासिक अवसर की स्मृति में प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र दिवस केवल एक अंतरराष्ट्रीय संगठन की स्थापना की याद नहीं दिलाता, बल्कि विश्व शांति, मानवाधिकार, समानता और सह-अस्तित्व के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता को…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने, शांति को बढ़ावा देने और मानवाधिकारों की रक्षा करने में संयुक्त राष्ट्र के महत्व को फिर से रेखांकित किया। शनिवार को उन्होंने कहा कि अपनी 81वीं वर्षगांठ मना रहे इस संगठन की आज पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है। अपने संदेश में, गुटेरेस ने विवादों को कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के जरिए सुलझाने, गरीबी और भुखमरी से लड़ने, मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और संघर्ष-आपदाओं तथा विस्थापन पीड़ित लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचाने में संयुक्त राष्ट्र की लंबे समय से चली आ रही भूमिका पर प्रकाश डाला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
विकसित भारत के लिए विकसित कृषि: समय पूर्व लक्ष्य हासिल कर कृषि मंत्रालय ने रचा नया कीर्तिमान : शिवराज सिंह
देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले ही 11 करोड़ ‘फार्मर आईडी’ (किसान विशिष्ट डिजिटल पहचान) तैयार करने का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कर लिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-समृद्ध किसान’ के विजन की ऐतिहासिक जीत बताया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित ‘डिजिटल कृषि मिशन’ के तहत हासिल की गई यह सफलता देश के अन्नदाताओं को सरकारी योजनाओं, बैंक ऋण, फसल बीमा और आपदा राहत का पारदर्शी एवं त्वरित लाभ बिना किसी…
