Author: Daily Pinch
CG Electricity eKYC Start: बिजली उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर, 1 सितंबर से कराएं eKYC पर ध्यान रखे ये जरूरी बात
September 1 Deadline: छत्तीसगढ़ बिजली उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर है. 1 सितंबर 2026 से बिजली कनेक्शन की eKYC शुरू होने जा रही है. इसमें केवल घरेलू उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि गैर-घरेलू, कृषि, औद्योगिक, सड़क बत्ती और नलजल सहित बिजली कनेक्शन की सभी श्रेणियां शामिल रहेंगी. लेकिन ई-केवाईसी के दौरान उपभोक्ताओं को एक बात जरूर ध्यान रखने पड़ेगी. वो ये है कि ईकेवाईसी के लिए आपके इलेक्ट्रिसिटी बिल और आधार कार्ड में नाम मैच होना चाहिए. अगर नहीं मैच हो रहा नाम तो क्या करें अगर आधार कार्ड पर अंकित नाम और बिजली बिल पर लिखे नाम में अंतर पाया…
कांकेर सांसद भोजराज नाग का अनोखा अंदाज: नींबू काटकर बारिश रोकने का किया दावा, सभा में लगे ठहाके
बालोद. जिले के डौंडीलोहारा में महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त जारी करने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम में उस वक्त दिलचस्प माहौल बन गया, जब कांकेर सांसद भोजराज नाग ने अपने ही अंदाज में बारिश रोकने का एक किस्सा साझा किया. उनके इस बयान पर मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री समेत सभी नेता और जनता हंस पड़े. मौसम बिगाड़ रहा था टेंशन, सांसद ने अपनाया पारंपरिक उपाय सभा को संबोधित करते हुए सांसद भोजराज नाग ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन का प्रोटोकॉल बीती रात करीब 12 बजे जारी हुआ था, लेकिन उस दौरान खराब मौसम चिंता का विषय…
हिजाब विवाद पर बढ़ी सियासी हलचल, मायावती ने सुझाया समाधान तो ओवैसी ने हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती
उत्तर प्रदेश : हिजाब और स्कूल यूनिफॉर्म से जुड़ा विवाद अब राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के बाद इस मुद्दे पर अलग-अलग राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने जहां मामले को आपसी समझदारी से सुलझाने की अपील की है, वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हाई कोर्ट के फैसले पर खुलकर असहमति जताई है। मायावती ने संयम और आपसी समाधान पर दिया जोर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि महिलाओं की अस्मिता, सम्मान और आत्मसम्मान से जुड़े विषयों को संवेदनशीलता के साथ देखा जाना चाहिए। उन्होंने धार्मिक…
भारतीय पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी की तैयारी में हैं। उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से कम्युनिटी क्रिकेट खेलने की मंजूरी मिल गई है, जबकि मार्च 2027 से वह देश के एलीट स्तर के क्रिकेट के लिए भी पात्र होंगी। इस फैसले के बाद उनके लिए ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट के उच्च स्तर तक पहुंचने का रास्ता खुल गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मंजूरी से भावुक हुईं अनाया अनाया ने इस फैसले को अपने जीवन का बेहद भावुक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जेंडर ट्रांजिशन के बाद उन्हें एक…
नर्सिंग छात्रों की उम्मीदों पर फिर अटका मामला, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट से नहीं मिली सीधी राहत
मध्य प्रदेश : चर्चित नर्सिंग फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। ग्वालियर-चंबल संभाग के नर्सिंग कॉलेजों में पढ़ रहे हजारों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस विवाद में फिलहाल छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की सीधी अनुमति नहीं मिल सकी है। परीक्षा की अनुमति को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे छात्र कुछ छात्रों ने 13 अगस्त को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें संबंधित कॉलेजों के विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था। छात्रों…
दिल्ली के इस ऐतिहासिक क्लब में खुलने जा रहा है नया अध्याय, जानिए कौन ले सकेगा सदस्यता और कितनी होगी फीस
दिल्ली के ऐतिहासिक रोशनआरा क्लब में अब नए लोगों के लिए सदस्यता का रास्ता खुलने जा रहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने क्लब के लिए 750 लाइफटाइम मेंबरशिप उपलब्ध कराने की योजना घोषित की है। यह पहल दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देशों के तहत लाई गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगी और 27 अक्टूबर को रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। यानी इच्छुक आवेदकों को आवेदन के लिए करीब दो महीने का समय मिलेगा। दो श्रेणियों में बांटी गई सदस्यता कुल 750 सदस्यताओं में 400 गैर-सरकारी श्रेणी के लिए…
चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार की ओर से बाजार में उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों का असर अब दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद खुदरा बाजार में चीनी के भाव में तेज नरमी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, महज दो दिनों में कई बाजारों में चीनी 5 से 7 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई है। थोक बाजार में भी कीमतें नीचे आई हैं और कुछ स्थानों पर भाव 6,000 रुपये प्रति क्विंटल से…
दिल्ली की विरासत पर बढ़ी अदालत की सख्ती, एक रिपोर्ट ने खोल दी संरक्षण व्यवस्था की बड़ी तस्वीर
दिल्ली : ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने जामरूदपुर इलाके में लोदी काल के मकबरों की स्थिति और कथित अतिक्रमण से जुड़ी रिपोर्टों पर गंभीर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 7 अक्टूबर की तारीख तय करते हुए MCD के एडिशनल कमिश्नर और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के डायरेक्टर जनरल को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट में सामने आई अलग तस्वीर यह मामला दिल्ली निवासी राजीव सूरी की ओर से दायर उस…
बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा मौसम का नया सिस्टम, ओडिशा में बढ़ सकती है बारिश और मुसीबत
ओडिशा में बारिश का दौर अभी पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम विकसित होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके चलते आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं। 28 अगस्त के आसपास बन सकता है चक्रवाती परिसंचरण मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 28 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा के तटीय क्षेत्र के पास चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। परिस्थितियां अनुकूल रहने पर यह सिस्टम 29 या 30 अगस्त के आसपास कम दबाव…
अयोध्या में चढ़ावे के विवाद ने पकडा नया रंग, संतों की बैठक से लेकर जांच की मांग तक बढा मामला
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे और कथित चंदा चोरी से जुडे विवाद को लेकर संत समाज के बीच मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। देशभर के संतों की प्रस्तावित बैठक को लेकर राष्ट्रीय उच्चाधिकार समिति के महासचिव और मध्य प्रदेश के संत महामंडलेश्वर नामदेव दास त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कंप्यूटर बाबा का दावा है कि उन्होंने राम मंदिर से जुडे कथित चढ़ावा चोरी के मामले पर चर्चा और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर संतों की बैठक आयोजित की थी, लेकिन प्रशासन ने इस बैठक को होने नहीं दिया। CBI जांच…
