Author: Daily Pinch
भोपाल में ओला और रैपिडो जैसी ऐप आधारित बाइक टैक्सी सेवाओं को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निजी नंबर प्लेट वाले दोपहिया या अन्य वाहनों का उपयोग व्यावसायिक यात्री परिवहन के लिए नहीं किया जा सकता। ऐसे वाहनों के जरिए सवारी ढोते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। टैक्सी यूनियनों की हड़ताल के बाद बढ़ा मुद्दा शहर की टैक्सी यूनियनों ने 18 और 19 अगस्त को हड़ताल कर मांग उठाई थी कि एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर केवल वैध कमर्शियल वाहन ही संचालित किए जाएं। यूनियनों का कहना है कि कमर्शियल वाहन चालकों…
सरकारी सेवा में पहुंचने के बाद अधिकारी से कानून और जनता के प्रति जवाबदेही की उम्मीद की जाती है। लेकिन कटनी में पदस्थ रहीं तत्कालीन सीएसपी नेहा पच्चीसिया से जुड़ा मामला अब गंभीर आरोपों और पुलिस जांच के केंद्र में आ गया है। अपराधियों पर कार्रवाई करने वाली अधिकारी अब खुद जमीन सौदे, कथित दबाव, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोपों का सामना कर रही हैं। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद विशेष जांच दल भी गठित किया गया है। दो हेक्टेयर जमीन से शुरू हुआ पूरा विवाद कटनी में सीएसपी के पद पर तैनात रहीं नेहा पच्चीसिया के…
कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गए और महज 3 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। कलाई पर लगी तेज गेंद पहले दिन के तीसरे सत्र में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की शॉर्ट गेंद पर पंत ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया। हालांकि गेंद बल्ले से संपर्क करने के बजाय सीधे उनके बाएं हाथ की कलाई पर जा लगी। दर्द के बाद फिजियो ने मैदान पर…
बयान से शुरू हुआ विवाद अब निजी टिप्पणियों तक पहुंचा, रामदेव और कंगना के बीच फिर बढ़ी तल्खी
भाजपा सांसद कंगना रनौत और योग गुरु बाबा रामदेव के बीच बयानबाजी का विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर कंगना की जेन-जी पर की गई जेनरेशन गटर टिप्पणी से शुरू हुआ मामला अब व्यक्तिगत आरोपों और तीखी प्रतिक्रियाओं तक पहुंच गया है। बाबा रामदेव की टिप्पणी पर कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए कड़ा जवाब दिया था। इसके बाद रविवार को हरिद्वार में जब रामदेव से इस पूरे विवाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने आगे टिप्पणी करने से परहेज किया। रामदेव बोले, अब इस मुद्दे पर नहीं करूंगा टिप्पणी…
जयपुर। राजस्थान के फागी इलाके में शुक्रवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार को उजाड़ दिया। तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से एक दंपति और उनकी दो बहुओं की मौत हो गई। हादसा सरमथुरा-फलोदी मेगा हाईवे पर माधोराजपुरा रोड के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, सत्यनारायण कुम्हार अपने खेत से काटी गई मूंग की फसल सड़क किनारे सुखा रहे थे। उनकी पत्नी मनमौजी और दोनों बहुएं अमृता व शिमला भी उनके साथ थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने चारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी कई फीट दूर जा गिरे और मौके…
नई दिल्ली। छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने सर्दी-जुकाम में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाओं को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फेनिलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड वाले फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) के निर्माण, बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की नई अधिसूचना के मुताबिक, इन दोनों दवाओं वाले किसी भी फॉर्मूलेशन को अब चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। कंपनियों को दवाओं के लेबल, पैकेज इंसर्ट और प्रचार सामग्री पर स्पष्ट चेतावनी…
उत्तर प्रदेश में पान मसाला और तंबाकू के अवैध उत्पादन नेटवर्क का भंडाफोड़, 185 करोड़ की कर चोरी उजागर
डीजीजीआई की कार्रवाई में 27 अघोषित पाउच-पैकिंग मशीनें जब्त, चित्रकूट-बांदा के छह परिसरों से 15.50 लाख से अधिक तैयार पाउच बरामद नई दिल्ली । जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की लखनऊ क्षेत्रीय इकाई ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और बांदा जिलों में पान मसाला, सुगंधित जर्दा और गुटखा के अवैध उत्पादन से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। छह उत्पादन परिसरों में की गई कार्रवाई के दौरान 27 अघोषित पाउच-पैकिंग मशीनें जब्त की गईं और करीब 185 करोड़ रुपये की जीएसटी, स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा (एचएसएनएस) उपकर तथा केंद्रीय उत्पाद शुल्क की चोरी का पता चला है। डीजीजीआई अधिकारियों…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद चारधाम यात्रा जारी है। यात्रा के 125 दिनों में 48 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधामों के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 5 लाख 22 हजार 634 अधिक है। वहीं, यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। पहली बार यहां 6.68 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चारों धामों और यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी…
अमेठी की स्वदेशी AK-203 ने पार किया अहम परीक्षण: भारतीय सेना को जल्द मिल सकती है नई असॉल्ट राइफल
उत्तर प्रदेश के अमेठी में तैयार की जा रही स्वदेशी AK-203 असॉल्ट राइफल ने परीक्षण के स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत में निर्मित इस राइफल का सफल ट्रायल पूरा होने के बाद इसके भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होने की उम्मीद बढ़ गई है। भारत-रूस सहयोग से तैयार हुई राइफल अमेठी स्थित इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड में तैयार हो रही AK-203 को शेर नाम दिया गया है। इसे भारत और रूस के सहयोग से विकसित किया गया है। शुरुआत में इसके निर्माण में रूसी तकनीकी सहयोग की भूमिका रही, लेकिन समय के साथ भारत में इसके…
मुंबई में गणेश प्रतिमा के जुलूस में बड़ा हादसा: विशाल प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल
मुंबई के भूलेश्वर इलाके में शनिवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भूलेश्वरचा राजा की विशाल गणेश प्रतिमा अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जय अंबे चौक के पास हुआ हादसा शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 9:51 बजे भूलेश्वर के जय अंबे चौक के पास कबूतरखाना इलाके में हुई। यहां गणेश प्रतिमा के आगमन समारोह के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान विशाल प्रतिमा गिर गई…
