Author: Daily Pinch
बेटी के खिलाफ ED जांच पर पिनाराई विजयन का बड़ा आरोप, बोले- सिर्फ मेरा रिश्ता होने की वजह से कार्रवाई
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपनी बेटी वीना टी विजयन से जुड़े CMRL मनी ट्रेल मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच को राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित बताया है। त्रिशूर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां पहले भी उनके खिलाफ जांच कर चुकी हैं और उन्होंने हर जांच का सामना किया है। विजयन ने कहा कि अब ED उनकी बेटी वीना के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और इसके पीछे कोई ठोस आधार नहीं है। उनके अनुसार, वीना को केवल इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह उनकी बेटी हैं। पुरानी CBI जांच…
बाघों की बढ़ती मौतों ने बढ़ाई चिंता, 2025 में 55 टाइगर की गई जान; कान्हा में सबसे ज्यादा मामले
मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट की पहचान बाघों की बड़ी आबादी के कारण मिली है, लेकिन अब बाघों की मौतों का बढ़ता आंकड़ा वन विभाग के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। वर्ष 2025 में प्रदेश के टाइगर रिजर्व और अलग-अलग वनमंडलों में कुल 55 बाघों की मौत दर्ज की गई। इनमें आपसी संघर्ष, करंट, शिकार, बीमारी, दुर्घटना और अन्य कारण शामिल रहे।राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण यानी NTCA ने वन विभाग से पिछले साल हुई बाघों की मौत का विस्तृत ब्यौरा मांगा था। इसके बाद विभाग ने मौत की जगह, परिस्थितियों और संभावित कारणों की जानकारी के साथ रिपोर्ट…
CM मान के परिवार पर लगे गंभीर आरोप, NHRC ने मांगी रिपोर्ट; विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब
पंजाब : मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को लेकर लगाए गए गंभीर आरोपों ने राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। आरोप है कि उन्होंने एक दुष्कर्म मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत की मांग की थी। यह मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रणजीत सिंह से जुड़े बयान के बाद सामने आया है। मामले में शिकायत किए जाने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी NHRC ने संज्ञान लिया है। आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को मामले की जांच कर कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने के निर्देश…
अंबिकापुर में 110 परिवारों को बड़ी राहत, सालों से मंडरा रहा था घर टूटने का खतरा; हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई रोक
अंबिकापुर के खरसिया रोड स्थित कुंडला वसुंधरा सिटी के 110 भवन मालिकों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। वर्षों से चली आ रही भवन हटाने की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। 20 अगस्त को दिए गए निर्णय में हाईकोर्ट ने राज्य शासन का 4 जुलाई 2012 का भवन हटाने संबंधी आदेश और नगर पालिका निगम अंबिकापुर के आयुक्त का 7 दिसंबर 2016 का आदेश निरस्त कर दिया। इस फैसले से उन परिवारों को राहत मिली है, जिनके घरों पर लंबे समय से प्रशासनिक कार्रवाई की तलवार लटक रही थी। निर्माण…
इन दो पेड़ों पर लगा प्रतिबंध, सरकार ने बताया कारण; अब स्थानीय प्रजातियों को मिलेगा बढ़ावा
मध्य प्रदेश : सरकार ने कोनोकार्पस और सप्तपर्णी के पेड़ों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य में इन प्रजातियों के रोपण पर प्रतिबंध लगाया गया है। सरकार का कहना है कि आम लोगों के स्वास्थ्य और स्थानीय पारिस्थितिकी पर इनके संभावित प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इन पेड़ों की जगह अब स्थानीय, देशज और पर्यावरण के अनुकूल प्रजातियों को बढ़ावा देने की तैयारी है। इस फैसले के साथ मध्य प्रदेश ऐसा करने वाला देश का पांचवां राज्य बन गया है। इससे पहले कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और असम में भी इन प्रजातियों को लेकर…
माता-पिता की हत्या का खुला राज, बेटे ने बताई वजह; सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर शव कमरे में छिपाए
अंबिकापुर के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा में दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके बड़े बेटे जदू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने माता-पिता की हत्या करने की बात स्वीकार की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शादी नहीं होने और माता-पिता की कथित उपेक्षा से वह लंबे समय से नाराज था। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय हीराधर यादव और उनकी 50 वर्षीय पत्नी गुलाबी यादव के रूप में हुई है। दंपती अपने बड़े बेटे जदू के साथ रहते थे। 34 वर्षीय जदू की शादी नहीं हुई थी…
आंगनवाड़ी भर्ती पर उठे गंभीर सवाल, दस्तावेजों में गड़बड़ी के आरोप से मुरैना में मचा हड़कंप
मुरैना। जिले के अंबाह क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बान का पुरा पंचायत में हुई भर्ती प्रक्रिया पर शिकायतकर्ता ने दस्तावेजों में कथित हेरफेर कर चयन किए जाने के आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की भर्ती प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में आ गई है। दस्तावेजों में रिश्ते की जानकारी बदलने का आरोप शिकायतकर्ता शीतल ने आरोप लगाया है कि जिस महिला का आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर चयन हुआ, उसने दस्तावेजों में अपने पिता को पति के रूप में दर्शाया। इसके साथ ही…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि जब तक सीमाएं सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक न तो पश्चिम बंगाल और न ही भारत सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने कहा कि उनके कई बार अनुरोध करने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जरूरी जमीन उपलब्ध नहीं कराई। अमित शाह ने कहा कि राज्य के किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) या सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कार्यक्रमों में कभी हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने इस परंपरा को तोड़ने के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी…
दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि स्टारलिंक की उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा भारत में सबसे कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों, विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है, क्योंकि कंपनी भारत में अपनी व्यावसायिक सेवाएं शुरू करने की मंजूरी का इंतजार कर रही है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “स्टारलिंक भारत के सबसे कम सेवाएं प्राप्त क्षेत्रों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों की मदद करेगा।” मस्क की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भारत में डिजिटल…
भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 22 अगस्त को ब्रिक्स युवा मंत्रियों की बैठक और 23 अगस्त को ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक आयोजित होगी। दो दिवसीय इन बैठकों में ब्रिक्स के सभी 11 सदस्य देशों के मंत्री और प्रतिनिधिमंडल प्रमुख शामिल होंगे। बैठकों का उद्देश्य युवा मामलों और खेलों के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना है। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जबकि युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी इसमें शामिल होंगी। लचीलेपन और सहयोग पर भारत का जोर भारत की 2026…
