Author: Daily Pinch
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने तेज की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मुहिम, 208 पर्यवेक्षकों को सौंपी जिम्मेदारी; कई दिग्गज नेताओं को मिली अहम भूमिका
कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को मजबूत बनाने के लिए 208 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इनकी तैनाती अलग-अलग जिलों में की जाएगी, जहां वे अभियान से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी करेंगे और अपनी रिपोर्ट पार्टी कार्यालय को भेजेंगे। मध्य प्रदेश से भी कई वरिष्ठ नेताओं को यह जिम्मेदारी मिली है। इनमें कमलेश्वर पटेल, अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, सचिन यादव, बाला बच्चन, विजय लक्ष्मी साधो, सुखदेव पनसे और शोभा ओझा के नाम शामिल है। शोभा ओझा ने पार्टी नेतृत्व का जताया आभार कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पर्यवेक्षक बनाए जाने…
दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार; AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा
दिल्ली : कनॉट प्लेस में प्रस्तावित तिरंगा मार्च से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया। यह कार्रवाई 16 अक्टूबर को होने वाले मार्च से पहले की गई। प्रदर्शन का मकसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध दर्ज कराना था। 8 दिन के भीतर दूसरी बार दिपके पर कार्रवाई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के खिलाफ आठ दिन के भीतर दूसरी बार पुलिस ने कार्रवाई की है। इससे पहले 10…
Donald Trump Russia Sanctions: रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने की योजना पर फिलहाल रोक, भारत को मिली बड़ी राहत
अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर भारी आयात शुल्क लगाने की प्रस्तावित योजना को लेकर अपने रुख में बदलाव किया है। इस फैसले से भारत समेत उन देशों को राहत मिली है, जिनकी ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा रूसी तेल से पूरा होता है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की संभावना जताई गई थी। हालांकि, फिलहाल इस योजना के कुछ प्रावधानों पर छूट दिए जाने से तत्काल दबाव कम होने की उम्मीद है।ट्रंप के इस कदम को रूस के…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22-23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर, रायपुर से जगदलपुर तक कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कार्यक्रम का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उनके प्रवास के दौरान स्मारक सिक्का जारी करने से लेकर धार्मिक अनुष्ठान और बस्तर दशहरे के आयोजन में शामिल होने तक कई महत्वपूर्ण गतिविधियां प्रस्तावित हैं। 22 अक्टूबर को रायपुर में रहेंगी राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे रायपुर स्थित लोक भवन पहुंचेंगी। यहां आयोजित कार्यक्रम में वे पूज्य…
रायपुर में कचरे से बनेगी स्वच्छ ऊर्जा, नवा रायपुर के कुर्रु गांव में 150 टन जैविक अपशिष्ट से तैयार होगी बायो गैस
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कचरे के बेहतर प्रबंधन और वैकल्पिक ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इस परियोजना के लिए पहले ग्राम रावाभांटा में जमीन चिन्हित की गई थी, लेकिन अब इसे नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम कुर्रु में स्थानांतरित कर दिया गया है। नगर निगम के मुताबिक, परियोजना को रद्द नहीं किया गया है, बल्कि इसके निर्माण स्थल में बदलाव किया गया है। प्रस्तावित संयंत्र में प्रतिदिन 100 से 150 टन जैविक कचरे का प्रसंस्करण कर गैस तैयार करने की योजना है। कुर्रु…
सोने और चांदी के आभूषणों के निर्यात पर सरकार का बड़ा फैसला, शुल्क वापसी में कटौती से निर्यातकों के मुनाफे पर पड़ सकता है असर
केंद्र सरकार ने सोने और चांदी के आभूषणों सहित कीमती धातुओं से तैयार उत्पादों के निर्यात पर मिलने वाली शुल्क वापसी की दरों में कटौती की है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सोने के आभूषणों पर ड्यूटी ड्रॉबैक की दर में करीब 3.1 प्रतिशत और चांदी के आभूषणों व अन्य संबंधित उत्पादों पर लगभग 9 प्रतिशत की कमी की गई है। इस फैसले के बाद निर्यातकों को पहले की तुलना में कम शुल्क वापसी मिलेगी, जिससे उनकी उत्पादन लागत और मुनाफे के गणित पर असर पड़ सकता है। सोने के आभूषणों पर अब इतनी मिलेगी शुल्क…
पेट्रोल के निर्यात पर केंद्र सरकार ने पांच गुना बढ़ाया टैक्स, डीजल पर शुल्क में 50 फीसदी की कटौती, घरेलू कीमतों पर नहीं पड़ेगा असर
केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और देश में ईंधन की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात शुल्क में बड़ा बदलाव किया है। पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाला टैक्स पांच गुना बढ़ा दिया गया है, जबकि डीजल के निर्यात शुल्क में करीब 50 प्रतिशत की कमी की गई है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, नई दरें 16 अक्टूबर से लागू हो गई हैं और अगले दो सप्ताह तक प्रभावी रहेंगी। इस फैसले का सीधा असर विदेश भेजे जाने वाले पेट्रोलियम उत्पादों पर होगा, जबकि घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल…
पंचांग : आज 17 अक्टूबर, 2026 शनिवार, के दिन आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है. भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) इस तिथि के शासक है. जमीन-जायदाद या नए गहने खरीदने के लिए यह तिथि बहुत शुभ मानी जाती है. 17 अक्टूबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : आश्विन पक्ष : शुक्ल पक्ष षष्ठी दिन : शनिवार तिथि : शुक्ल पक्ष षष्ठी योग : अतिगंड नक्षत्र : मूल करण : तैतिल चंद्र राशि : धनु सूर्य राशि : कन्या सूर्योदय : 06:23:00 AM सूर्यास्त : 05:49:00 PM चंद्रोदय : 12:28 PM चंद्रास्त : 10:30 PM राहुकाल : 09:14…
मेष, वृषभ और सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शनिवार? जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का हाल
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026: 17 अक्टूबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए करियर और कारोबार में तरक्की के अवसर ला सकता है. जबकि कुछ को वाणी, गुस्से और स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा. जानें सभी 12 राशियों का राशिफल, शुभ रंग और भाग्य अंक. आज शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. क्या नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे, कारोबार में फायदा होगा या परिवार और रिश्तों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आचार्य मदनमोहन के अनुसार, सभी 12 राशियों के लिए दिन के संकेत अलग-अलग हैं. कुछ राशि वालों को मेहनत…
मेरठ में पति की हत्या के मामले में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, फैसला सुनते ही रो पड़े दोनों आरोपी
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति की हत्या के मामले में अदालत ने रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। आरोप है कि दोनों ने अमित की हत्या के लिए सांप से डसवाने की साजिश रची थी। फैसला सुनाए जाने के समय दोनों आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत के सामने पेश हुए। सजा का ऐलान होने के बाद दोनों के रोने की जानकारी सामने आई है।गौरतलब है कि मेरठ में नीले ड्रम कांड के आरोपियों को फांसी की सजा सुनाए जाने के दो दिन बाद यह फैसला आया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पेशी…
