Author: Daily Pinch
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का बल्ले से धमाका, चंडीगढ़ के खिलाफ 173 रन ठोक दिल्ली को पहुंचाया मजबूत स्कोर तक
Aaryavir Sehwag 173 Runs: भारतीय क्रिकेट के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सबका ध्यान खींचा है। 16 अक्टूबर को दिल्ली अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ 143 गेंदों पर 173 रन बनाए। उनकी इस पारी में 19 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। आर्यवीर ने करीब 121 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए दिल्ली को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कप्तानी पारी से दिल्ली ने बनाए 289 रन डॉ. पीवीजी राजू एसीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले…
सऊदी अरब में तनाव के बीच एयर इंडिया का फैसला, 20 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी रियाद, दम्माम और जेद्दा की उड़ानें
सऊदी अरब में बढ़ते सुरक्षा तनाव और हवाई ठिकानों पर हमलों की खबरों के बीच एयर इंडिया ने अपनी उड़ानों को लेकर अहम फैसला किया है। एयरलाइन ने रियाद, दम्माम और जेद्दा से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 20 अक्टूबर 2026 तक रद्द कर दी हैं। इस फैसले से प्रभावित यात्रियों को टिकट की पूरी राशि वापस की जाएगी। इसके अलावा, यात्रा की तारीख बदलने के इच्छुक यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के रीशेड्यूलिंग की सुविधा भी दी जाएगी।एयर इंडिया ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। इससे पहले एयर इंडिया और एयर…
Festival Special Trains: त्योहारों पर बिहार जाने वालों को राहत, उधना-जयनगर के बीच चलेंगी 2 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें
Festival Special Trains: त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। उधना और जयनगर के बीच दो जोड़ी अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी। ये ट्रेनें 18 और 25 अक्टूबर को उधना से रवाना होंगी। इनके संचालन से भोपाल और आसपास के क्षेत्रों से बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर और बीना रेलवे स्टेशनों पर भी निर्धारित किया गया है। उधना से जयनगर जाने वाली ट्रेनों का समय – ट्रेन संख्या 09073:…
CG Corruption News: हल्दी बीज वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच शुरू, अनुदान भुगतान रोका
रायपुर। छत्तीसगढ़ में उद्यानिकी विभाग की हल्दी बीज वितरण योजना में कथित अनियमितताओं की शिकायतों के बाद राज्य सरकार ने जांच शुरू करा दी है। वर्ष 2026-27 के लिए संचालित राज्य पोषित मसाला क्षेत्र विस्तार प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों को करीब 6 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाना है। इसमें से अब तक लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देश पर मामले की पड़ताल के लिए संचालनालय स्तर पर जांच टीम गठित की गई है। विभाग ने जिला अधिकारियों से हितग्राहियों को वितरित हल्दी बीज की मात्रा, उसकी गुणवत्ता, आपूर्ति करने…
अनंत सिंह का नीतीश कुमार पर निशाना, बोले- उनके लिए कई कुर्बानियां दीं, सियासी हलचल तेज
बिहार : विधान परिषद चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक अनंत सिंह के बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी के भीतर नाराजगी की चर्चाओं के बीच अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने नीतीश कुमार के लिए कई कुर्बानियां दी हैं और पार्टी के लिए जितना योगदान दिया, उतना किसी अन्य नेता ने नहीं दिया।अनंत सिंह के बयान के बाद जेडीयू के भीतर मतभेद और उनकी राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, उन्होंने पार्टी छोड़ने की कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की…
इंडिगो ने खाड़ी देश में बदलती स्थिति के बीच सऊदी अरब के शहरों के लिए अपनी उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द रखने का फैसला किया है। वहीं, अकासा एयर ने कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए उसने रियाद आने-जाने वाली सभी उड़ानों का निलंबन 24 अक्टूबर तक और जेद्दा आने-जाने वाली उड़ानों का निलंबन 21 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। इंडिगो, एअर इंडिया एक्सप्रेस, एअर इंडिया और अकासा एयर ने मंगलवार को सऊदी अरब के शहरों से जुड़ी अपनी उड़ानों को 17 अक्टूबर तक रद्द करने की घोषणा की थी। इंडिगो ने कल गुरुवार को…
सीएम भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के 28 जिलों में श्रमिक अन्नपूर्णा के 101 नए केंद्रों का किया लोकार्पण
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज शुक्रवार को श्रमिक अन्नपूर्णा योजना के तहत राज्य के 28 जिलों में 101 नए भोजन वितरण केंद्रों का लोकार्पण किया। यह शुरुआत ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत अहमदाबाद के चाणक्यपुरी और घाटलोडिया क्षेत्र से की गई। इन नए केंद्रों के जुड़ने से इस योजना के तहत काम करने वाले कुल केंद्रों की संख्या बढ़कर 372 हो गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने श्रमिक अन्नपूर्णा के 101 केंद्रों का एक साथ लोकार्पण करने के बाद अहमदाबाद में एक केंद्र पर स्वयं खाना परोसा। भोजन के लिए श्रमिकों की कतार लगी थी। बारी-बारी…
दिल्ली-एनसीआर का मौसम अचानक बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के बाद अब लोगों को राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस मौसमी बदलाव के कारण तापमान में कमी ही नहीं, बल्कि वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को…
विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ाई गई
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता’ के दूसरे चरण के लिए निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी है। इसका उद्देश्य योग्य युवाओं को वी.बी.वाई.एल.डी. 2027 में भाग लेने के लिए अपने निबंध जमा करने के लिए अधिक समय प्रदान करना है। आपको बता दें, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की एक प्रमुख युवा सहभागिता पहल, विकसित भारत युवा नेता संवाद (वी.बी.वाई.एल.डी.) 2027 को देशभर से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिली है। चयन प्रक्रिया के तहत आयोजित विकसित भारत प्रश्नोत्तरी में 1,45,26,013 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी के अंतिम चरण में उत्तीर्ण हुए…
भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा
भारत और रूस ने संयुक्त नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र 2026’ के हार्बर चरण की औपचारिक शुरुआत कर दी है। भारतीय नौसेना के जहाज INS सह्याद्रि और रूसी नौसेना के जहाज अल्दार त्सिदेनझापोव की ऑपरेशनल टीमों के बीच आयोजित योजना सम्मेलन के साथ यह चरण शुरू हुआ। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में रूसी नौसेना के पैसिफिक फ्लीट के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। सम्मेलन में अभ्यास के समुद्री चरण के लिए विस्तृत कार्यक्रम तय किया गया। प्रोटोकॉल बैठक और पोर्ट कॉल गतिविधियां पोर्ट कॉल (बंदरगाह पर रुकने) के दौरान INS सह्याद्रि पर मौजूद प्रतिनिधिमंडल…
