Author: Daily Pinch
छात्र आंदोलनों की गूंज के बाद सरकार सतर्क, उत्तर प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों की व्यवस्था पर अब होगी कड़ी निगरानी
देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी और सख्त करने का फैसला लिया है। हाल के दिनों में लखनऊ, आजमगढ़, महोबा, हमीरपुर और उन्नाव समेत कई इलाकों में छात्रों से जुड़ी शिकायतें और प्रदर्शन सामने आए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को शिक्षा संस्थानों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूल और कॉलेजों में संसाधनों की कमी, शिक्षकों की अनुपस्थिति या प्रशासनिक लापरवाही के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई…
Yashasvi Jaiswal Mind Game: जायसवाल ने डिकवेला को छेड़ा, IPL का दिया लालच और अगली ही गेंद पर मिला भारत को बड़ा विकेट
Yashasvi Jaiswal Mind Game: गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के नतीजे से इतर पांचवें दिन मैदान पर एक ऐसा पल भी देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया। श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल और निरोशन डिकवेला के बीच हुई बातचीत खूब चर्चा में रही। जायसवाल ने अपनी बातों से डिकवेला पर दबाव बनाने की कोशिश की और बल्लेबाज को ऐसा शॉट खेलने के लिए उकसाया, जिसके बाद अगली ही गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज आउट हो गए। इस पूरे घटनाक्रम में…
Morena Crime News: पुलिस की छापेमारी के बाद होटल की गतिविधियों पर उठे सवाल, दो युवक और दो युवतियां पकड़े गए
Morena Crime News: मुरैना के लोहिया बाजार स्थित एक होटल में पुलिस की छापेमारी के बाद कथित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस कार्रवाई में होटल से दो युवक और दो युवतियों को पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिस होटल में कार्रवाई हुई, वह सिटी कोतवाली और उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय से ज्यादा दूर नहीं है। पुलिस कार्रवाई के बाद अब यह सवाल चर्चा में है कि यदि होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें या सूचनाएं थीं, तो स्थानीय स्तर पर इसकी निगरानी पहले क्यों नहीं…
Raipur News: 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे उपराष्ट्रपति, AIIMS दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, मिनट-टू-मिनट सुरक्षा प्लान तैयार
रायपुर. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे. वे रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्य सचिव विकास शील ने बुधवार को मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की. मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपराष्ट्रपति के प्रवास से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप पूरी की जाएं. उन्होंने एयरपोर्ट से एम्स तक आवागमन के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा प्रवेश और निकासी की कार्ययोजना को बेहतर तरीके से तैयार करने के निर्देश दिए.…
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) की ओर से आयोजित दो दिवसीय पीएसबी कॉन्फ्लुएंस 2026 के पहले दिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी), सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों (पीएफआई), सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और क्षेत्र के विशेषज्ञों ने बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की रणनीतिक प्राथमिकताओं पर चर्चा की। पहले दिन जमा जुटाना, युवाओं के लिए बैंकिंग, निवेश चक्र का समर्थन करना और वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) चार प्रमुख विषय रहे। बैंकिंग सुधारों पर जल्द बनेगी उच्च-स्तरीय समिति केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारामन ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए बैंकिंग सुधारों पर उच्च-स्तरीय…
प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों व अन्य ने वित्तमंत्री सीतारमण को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली3। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई मंत्रियों ने मंगलवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। मोदी ने एक्स पर लिखा, ”वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं! सुधारों और आर्थिक विकास पर उनके जोर से, वे एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाने की हमारी कोशिशों को गति दे रही हैं। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे।” बिरला ने कहा कि ईश्वर निर्मला सीतारमण को उत्तम स्वास्थ्य, सुख और लंबी आयु प्रदान करे। केन्द्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की प्रगति के प्रति…
भिंड/ग्वालियर। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सोमवार देररात नेशनल हाइवे-719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास तेज रफ्तार मजदूरों से भरी पिकअप की सामने से आ रहे डंपर से भिड़ंत हाे गई। चंबल रेंज के डीआईजी सुनील कुमार जैन ने इस हादेस में 8 मजदूरों की मौत व 23 मजदूरों के घायल होने की पुष्टि की है| घायलों में कई की हालत गंभीर है। सभी घायलाें काे गोहद स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान और घायलों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया गया है कि…
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘शक्ति की सप्तधारा’ संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े पूरे तंत्र को विकसित, समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। पूसा स्थित सी. सुब्रमण्यम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ गुणवत्ता, खाद्य प्रसंस्करण और निर्यात पर विशेष ध्यान देना होगा। कार्यक्रम में राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासामी समेत चारों विभागों के सचिव,…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज (18 अगस्त 2026) नई दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की अखिल भारतीय बालिका उच्च-ऊंचाई वाली दुर्गम पदयात्रा ‘अपराजिता-परंग ला 2026’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत 28 महिला कैडेट हिमालय के चुनौतीपूर्ण इलाकों से होकर 250 किलोमीटर की 30 दिवसीय पदयात्रा करेंगी। यह अभियान परंग ला दर्रे से होकर गुजरेगा, जो 5,578 मीटर (18,300 फीट) की ऊंचाई पर हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी को लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र से जोड़ता है। तीनों सेनाओं की महिला अधिकारी करेंगी नेतृत्व अभियान का नेतृत्व तीनों सेनाओं की तीन महिला अधिकारी करेंगी। इसमें 28…
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बने अवदाब के कारण पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश से मंगलवार को ओडिशा के उत्तरी जिलों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। भारी बारिश से कई नदिया उफना गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जाजपुर और भद्रक जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने के बाद मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की और तत्काल उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की। बाढ़ से करीब 9.40 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने अब तक 3.30…
