Author: Daily Pinch

MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मवेशी चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है. ऊन थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने मिनी ट्रक की किस्त भरने के लिए पांच मवेशी चोरी किए. हैरानी की बात यह है कि चोरी किए गए मवेशियों को ले जाने के लिए आरोपियों ने उसी मिनी ट्रक का इस्तेमाल किया, जिसकी EMI चुकाने के लिए उन्होंने यह वारदात की थी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार भैंस, एक भैंस का बच्चा और मिनी ट्रक बरामद किया है. जब्त सामान की कुल कीमत करीब…

Read More

Khan Sir Hospital: ब‍िहार के मशहूर शिक्षक खान सर के अस्पताल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पूरा मामला अस्पताल की फायर सेफ्टी से जुड़ा हुआ है. जहां निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली थी. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को नोट‍िस जारी कर ठीक करने का आदेश दिया गया था. इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने किसी तरह का कोई सुधार नहीं किया है.ऐसे में अब प्रशासन अस्पताल को H-1 नोटिस देने की तैयारी कर रहा है. बिहार फायर विभाग खान सर के अस्पताल को H-1 नोटिस देने की प्रक्रिया में है. यह कार्रवाई आगे की सख्ती से पहले अस्पताल प्रबंधन से…

Read More

Bhind: भिंड के लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले कुएं में मिली 6 साल की बच्ची की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस बच्ची के हत्या के आरोपी खुद उसकी मां और उसका प्रेमी रामशंकर शर्मा उर्फ पल्लू निकले. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला. बच्ची को इसलिए उतारा मौत के घाट पुलिस के मुताबिक बच्ची की मां ज्योति और उसका प्रेमी रामशंकर एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे. बच्ची को उनके रिश्ते के बारे में पता…

Read More

Dhamtari: सावन के तीसरे सोमवार को धमतरी के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. प्राचीन रुद्री स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते नजर आए. धमतरी के अलावा रायपुर, दुर्ग, राजिम समेत आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचे. शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़ वहीं, धमतरी में करीब 36 वर्षों से जारी बोल बम कांवड़ यात्रा भी तीसरे सोमवार को निकाली गई. हल्की बारिश के बावजूद कांवड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ. भक्तों ने महानदी से जल लेकर सबसे पहले रुद्रेश्वर महादेव का…

Read More

The Hundred: संजीव गोयनका की टीम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार मेन्स द हंड्रेड का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. रविवार 16 अगस्त को लॉर्ड्स में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में सुपर जायंट्स ने ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया. मैनचेस्टर की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट रहे, जिन्होंने खिताबी मुकाबले में 38 गेंदों पर 72 रन की विस्फोटक पारी खेली. मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने जीता द हंड्रेड का खिताब दरअसल 16 अगस्त रविवार को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच द हंड्रेड का फाइनल मैच खेला…

Read More

MP News: शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व से सटे हातोद गांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है. लेकिन वहीं इस बीच एक किसान का तेंदुए से बातचीत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में किसान कार रोककर तेंदुए से अपने पालतू डॉगी पर हमला करने को लेकर शिकायत करता नजर आ रहा है. दरअसल, पूरा मामला हातोद गांव का बताया जा रहा है, जहां किसान मनीष मल्होत्रा कार से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान सड़क किनारे ऊंचे टीले पर बैठे तेंदुए पर उनकी नजर पड़ी. किसान ने कार रोककर शीशा…

Read More

LPG e-KYC Deadline: एलपीजी ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. एलपीजी सिलेंडर की आधार वेस्ड ई-केवाईसी के लिए जो आखिरी तारीख तय की गई थी वह 16 अगस्त थी. यानी कि ये डेडलाइन अब खत्म हो चुकी है. ऐसे में उन लोगों के सबसे ज्यादा चिंता हो रही है जो एलपीजी यूजर्स ने ये प्रोसेस पूरा नहीं किया है. उनको ये टेंशन सता रही है कि कहीं उनका एलपीजी कनेक्शन रद्द न कर दिया जाए. आइए जातने है इसके बारे में पूरी a to z अपडेट क्या है. डेडलाइन बढ़कर 23 अगस्त हुई यूजर्स के लिए सबसे बड़ी…

Read More

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने लोटे चोको पाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसके उत्पादन और बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है. खाद्य उत्पाद के सैंपल की लैब जांच में इसे आमानक पाया गया, जिसके बाद विभाग ने यह कदम उठाया है. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने लोटे चोको पाई का उत्पादन करने वाले निर्माताओं और इसे बेचने वाले विक्रेताओं को तत्काल प्रभाव से उत्पादन एवं बिक्री बंद करने के निर्देश दिए हैं. अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन जितेंद्र कुमार नेले ने इस संबंध में आदेश…

Read More

दिल्ली : उन उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है, जिनके पानी के बिल लंबे समय से बकाया हैं। दिल्ली सरकार ने पुराने पानी के बिलों पर लगने वाले लेट पेमेंट सरचार्ज यानी LPSC में 100 प्रतिशत छूट की समयसीमा बढ़ा दी है। अब उपभोक्ताओं को 31 मार्च 2027 तक केवल मूल बकाया राशि जमा करके पुराने बिल का निपटारा करने का मौका मिलेगा। सरकार का कहना है कि यह योजना घरेलू और गैर घरेलू दोनों तरह के उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान का एक आसान रास्ता देती है। निर्धारित समय के भीतर मूल राशि जमा करने पर LPSC की पूरी…

Read More

बिहार :  लखीसराय जिले में सावन के तीसरे सोमवार की सुबह अशोकधाम मंदिर के पास दर्दनाक हादसा हो गया। श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कम से कम 7 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है और 12 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आए थे। कुछ अधिकारियों ने पहले 6 मौतों की जानकारी दी, जबकि बाद की रिपोर्टों में यह संख्या 7 बताई गई। घटना की…

Read More