Author: Daily Pinch
रूस ने डीजल निर्यात पर दी बड़ी राहत, क्या अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ता होगा ईंधन और भारत पर भी पड़ेगा असर?
पेट्रोल-डीजल : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर रूस का नया फैसला काफी अहम माना जा रहा है। रूस ने डीजल के निर्यात पर लागू प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय लिया है। इससे वैश्विक बाजार में डीजल की उपलब्धता बढ़ने की संभावना है। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की सप्लाई बढ़ती है, तो कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद उठाया गया है।रूस के इस फैसले का उद्देश्य विदेशी बाजारों में…
12 अक्टूबर का पंचांग: नवरात्रि का दूसरा दिन, जानें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. 12 अक्टूबर, 2026 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रात 10:13 बजे तक रहेगी. इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी. सोमवार को सुबह 6:26 बजे सूर्योदय और शाम 6:00 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 7:43 बजे चंद्रोदय और शाम 6:56 बजे चंद्रास्त होगा. नवरात्रि का दूसरा दिन 12 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को शारदीय…
Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह और मीन राशि वाले जान लें आज का हाल, किसे मिलेगा फायदा और किसे रहना होगा सतर्क?
Aaj Ka Rashifal 12 October 2026: आज मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए सोमवार कैसा रहेगा.आइए जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे सावधानी बरतनी होगी. जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दान. मेष राशि मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन नए काम शुरू करने और सामाजिक संपर्क बढ़ाने के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है. मेहनत के दम पर सम्मान बढ़ सकता है और घर-परिवार में चहल-पहल बनी रह सकती है. किसी कानूनी विवाद में नया मोड़ आने की संभावना है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं. नए संबंधों से लाभ मिलने के संकेत हैं. भाग्य…
Bhopal Crime News: भोपाल के सतपुड़ा भवन में स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) में चोरी की घटना सामने आई है। यहां चोरों ने 20 एसी के कॉपर वायर और पाइप काटकर चोरी कर लिए। घटना सितंबर महीने में हुई थी, लेकिन करीब 28 दिन बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अब पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह चौहान के मुताबिक, चोरी के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की…
CJP Press Conference: रिहाई के बाद CJP नेताओं का ऐलान, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन
CJP Press Conference: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं को हिरासत से रिहा किए जाने के बाद दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अदालत से 50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहाई मिलने के बाद CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका प्रेस क्लब पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस कार्रवाई और सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। नेताओं ने ऐलान किया कि उनका आंदोलन अब केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका…
500 साल पुरानी आस्था का केंद्र मां अष्टभुजा धाम, नवरात्रि में दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु
Mauganj News: मऊगंज जिले के नईगढ़ी क्षेत्र में स्थित मां अष्टभुजा धाम में शारदीय नवरात्रि के दौरान भक्तिमय माहौल बना हुआ है। देवीपुर में स्थित इस प्राचीन मंदिर में माता के दर्शन के लिए सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के साथ अन्य राज्यों से भी भक्त माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। करीब 500 साल पुरानी धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा यह धाम क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। दिव्य ज्वाला से जुड़ी है मंदिर की प्राचीन कथा मां अष्टभुजा धाम के प्राकट्य को लेकर स्थानीय…
Virender Sehwag on Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में खास पहचान बना ली है। उन्होंने कम उम्र में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के पूर्व भारतीय विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी मुरीद हो गए हैं। हाल ही में सहवाग ने वैभव को ज्यादा मौके देने की वकालत करते हुए कहा कि सीनियर और इंटरनेशनल क्रिकेट में खिलाड़ी की उम्र से ज्यादा उसका प्रदर्शन मायने रखता है। वैभव सूर्यवंशी पर क्या बोले वीरेंद्र सहवाग? शनिवार, 10 अक्टूबर को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री…
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा 3.0 रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को शुरू हुई। यात्रा के शुभारंभ के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, बाबा बागेश्वर के काफिले में 300 से अधिक वाहन शामिल हैं। राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा के साथ शुरुआत यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रगान और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं, ताकि वे इस यात्रा में…
आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेसियों के बीच मारपीट, जूते-चप्पल चले…धरने पर बैठे अजय राय
UP News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के बीच रविवार, 11 अक्टूबर को पार्टी कार्यालय में उस समय हंगामा हो गया, जब नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। कांग्रेस ने आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कुछ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की के साथ जूते-चप्पल चलने लगे। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। इस घटनाक्रम से कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति…
चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को INDIA गठबंधन का समर्थन, 12 अक्टूबर को सड़क पर उतरेंगे विपक्षी नेता; CJI से मिलने की तैयारी
दिल्ली : चुनाव आयोग के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आंदोलन के समर्थन में INDIA गठबंधन के नेताओं के साथ प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान किया है। उनके मुताबिक, सोमवार 12 अक्टूबर को विपक्षी दलों के नेता और युवा बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही विपक्ष का एक प्रतिनिधिमंडल भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप की मांग करने की तैयारी में है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप…
