Author: Daily Pinch
पंचांग : आज 15 अगस्त, 2026 शनिवार, के दिन श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष तृतिया तिथि है. यह तिथि शिव और उनकी पत्नी माता गौरी देवी द्वारा नियंत्रित होती है. गृहप्रवेश, गृह निर्माण, कलात्मक कार्यों के लिए शुभ तिथि मानी जाती है. विवाद और मुकदमेबाजी के लिए अशुभ है। इस तिथि के दिन झगड़ों और मुकदमों से दूर रहना चाहिए. 15 अगस्त का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : श्रावण पक्ष : शुक्ल पक्ष तृतिया दिन : शनिवार तिथि : शुक्ल पक्ष तृतिया योग : शिव नक्षत्र : उत्तराफाल्गुनी करण : तैतिल चंद्र राशि : सिंह सूर्य राशि…
मेष- 15 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मानसिक रूप से भी प्रसन्न रहेंगे. अपनी रचनात्मकता से कुछ नया कर पाने की स्थिति में रहेंगे. आज आपका मन साहित्य और कला में लगेगा. विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा. दैनिक कामों में कुछ अवरोध आएगा. व्यापार और नौकरी में बातचीत करते समय ध्यान रखें, हालांकि अधिक परिश्रम का फल कम मिलेगा. वृषभ- 15 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज आपको वाणी…
रायगढ़ में पुलिस की सतर्कता से टली चोरी की वारदात, सूने मकान में घुसे आरोपी को दबोचा, साथी फरार
रायगढ़। जिले में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी चोरी की वारदात होने से पहले ही नाकाम कर दी गई। चक्रधरनगर थाना पुलिस ने सूने मकान में चोरी की कोशिश कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश जायसवाल (31 वर्ष) निवासी केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, शिवा नगर, रायगढ़ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गई होंडा एक्टिवा (CG 13 AV 6236) और एक डंडा बरामद किया गया…
राहुल गांधी की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय की नसीहत, कहा- विदेशी नेताओं पर राजनीतिक टिप्पणी करते समय रखें सम्मान और मर्यादा
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर की गई टिप्पणी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का उल्लेख किए जाने के बाद शुरू हुए राजनीतिक विवाद पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा है कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े सभी लोगों को विदेशी नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के बारे में टिप्पणी करते समय संयम, सम्मान और कूटनीतिक मर्यादा का पालन करना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नियमित प्रेस वार्ता में कहा कि भारत और इटली के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण…
राष्ट्रपति मुर्मू ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया भारत की सैन्य क्षमता का प्रतीक, कहा- आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए देश पूरी तरह तैयार
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सशस्त्र बलों की रणनीतिक क्षमता, तकनीकी दक्षता और आतंकवाद के खिलाफ देश की अटूट प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने साबित कर दिया है कि भारत आतंकवादी नेटवर्क और उनके ठिकानों पर सटीक एवं प्रभावी कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है। आतंकवाद के खिलाफ भारत का स्पष्ट संदेश राष्ट्रपति ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवादी ठिकानों और उनके बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर गंभीर नुकसान पहुंचाया गया। इस अभियान में थल सेना, वायु सेना और नौसेना के बीच उत्कृष्ट समन्वय देखने…
RDF विवाद पर शिवराज सिंह चौहान का बयान: ‘पंजाब के साथ कभी भेदभाव नहीं हुआ, नियमों के तहत ही मिलता रहा फंड’
चंडीगढ़। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास कोष (Rural Development Fund-RDF) को लेकर पंजाब सरकार के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य को हमेशा निर्धारित नियमों के अनुसार ही फंड जारी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार पंजाब के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं कर रही है और यदि राज्य सरकार को कोई समस्या है तो वह सीधे उनसे चर्चा कर सकती है। ‘पंजाब देश का गौरव, भेदभाव का सवाल ही नहीं’ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंजाब देश का गौरव है और केंद्र सरकार…
उत्तराखंड टनल हादसा: चमोली पहुंचे सीएम धामी, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, 22 में से 19 श्रमिक सुरक्षित निकाले गए
उत्तराखंड के चमोली जिले में टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल पहुंचे और टनल के भीतर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और बचाव दलों से अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। टनल में भूधंसाव के बाद भरा मलबा और पानी जानकारी के अनुसार, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल की कुल लंबाई लगभग तीन किलोमीटर है। इसमें करीब…
थोक महंगाई में मामूली राहत, लेकिन कीमतों का दबाव बरकरार: जुलाई में WPI 9.78% पर, खाद्य और विनिर्माण क्षेत्र ने बढ़ाई चिंता
देश में थोक स्तर पर महंगाई में जुलाई 2026 के दौरान हल्की नरमी दर्ज की गई है, लेकिन महंगाई अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। सरकार द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 को आधार वर्ष मानते हुए थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर जुलाई में 9.78 प्रतिशत रही, जो जून में 9.87 प्रतिशत थी। यानी एक महीने में मामूली गिरावट जरूर आई, लेकिन कीमतों का दबाव अभी भी पूरी तरह कम नहीं हुआ है। जुलाई में WPI सूचकांक में हल्की गिरावट वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार जुलाई 2026 में सभी वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक…
महाराष्ट्र में डिजिटल गवर्नेंस की बड़ी पहल: ‘महा-आईडी’ से एक ही पहचान पर मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं, बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत होगी खत्म
महाराष्ट्र सरकार राज्य में डिजिटल प्रशासन को नई दिशा देने की तैयारी कर रही है। इसके तहत हर नागरिक को ‘महा-आईडी’ उपलब्ध कराई जाएगी, जो अलग पहचान पत्र नहीं बल्कि आधार से जुड़ी एकीकृत डिजिटल पहचान होगी। इसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सूचना प्रौद्योगिकी की मदद से सरकारी सेवाओं को अधिक तेज, पारदर्शी और पूरी तरह ऑनलाइन बनाना है, ताकि लोग घर बैठे ही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठा सकें। आधार से जुड़ेगी डिजिटल पहचान, एक आईडी से मिलेंगी कई सुविधाएं सरकार की योजना के अनुसार ‘महा-आईडी’ को ‘महा-सारथी’ पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जाएगा। नागरिक…
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग: जहां एक ही शिवलिंग में विराजते हैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश, जानिए इसकी दिव्य महिमा और पौराणिक रहस्य
भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में आठवां स्थान महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग का है। यह तीर्थ अपनी अनोखी विशेषता के कारण सभी ज्योतिर्लिंगों से अलग माना जाता है। यहां गर्भगृह में एक ही स्थान पर ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक तीन लिंग विराजमान हैं। यही कारण है कि त्र्यंबकेश्वर को सृष्टि के सृजन, पालन और संहार की संयुक्त शक्ति का प्रतीक माना जाता है। गोदावरी के उद्गम पर बसा है यह पवित्र धाम त्र्यंबकेश्वर मंदिर महाराष्ट्र के नासिक शहर से लगभग 28 किलोमीटर दूर ब्रह्मगिरि पर्वत की तलहटी में स्थित है। इसी पर्वत से दक्षिण…
