Author: Daily Pinch
भोपाल के करोंद इलाके में रविवार रात आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता मौजूद थे। मंच से दिए गए बयान का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे लेकर आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका संदर्भ भोपाल के काजी कैंप से नहीं, बल्कि इस्लामाबाद के काजी कैंप से था। उन्होंने अपने वक्तव्य को भारत की सैन्य क्षमता और आतंकवाद के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक के संदर्भ से…
दिल्ली हादसे में छत्तीसगढ़ के छात्र की जिंदगी पर संकट, राजधानी की घटना में बेमेतरा का युवक गंभीर घायल
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत के अचानक ढह जाने से हड़कंप मच गया। हादसे में कई लोगों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। राहत और बचाव अभियान के बीच इस घटना से छत्तीसगढ़ का भी कनेक्शन सामने आया है। बेमेतरा के युवराज सोनी हादसे में गंभीर रूप से घायल इमारत गिरने की घटना में छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के रहने वाले छात्र युवराज सोनी के घायल होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि हादसे में युवराज को गंभीर चोटें आई हैं। उनके पिता का नाम कन्हैया सोनी बताया गया…
CG News: नक्सलवाद के खिलाफ जंग के बाद सोशल मीडिया पर नई चुनौती, वायरल वीडियो ने खींचा सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान
CG News: छत्तीसगढ़ में सशस्त्र नक्सली खत्म हो गए, लेकिन सोशल मीडिया पर नक्सल का समर्थन करने वाले वीडियो सामने आए हैं. इन वीडियो में थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों को शहीद बताया जा रहा है. लाेग सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए नक्सलियों की वीरता की कहानियां यूट्यूब पर अपलोड कर रहे हैं. वीडियो में मुठभेड़ में मारे गए नक्सली लीडर समेत कई कमांडरों को अमर बताया जा रहा है. इस सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर रख रही है. साथ ही पोस्ट की गई सभी वीडियों की जांच भी तेज हो गई है. दिमागी नक्सलियों…
Uddhav Thackeray Shiv Sena: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ शिवसेना के नाम और ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिन्ह को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है, तो दूसरी तरफ उद्धव गुट के विधायकों के टूटने की चर्चाओं ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि सांसदों के बाद अब विधायकों ने भी बगावत की तैयारी कर ली है. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ फिर एक्टिव हो गया है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को हाल के दिनों में बड़ा…
CG Crime News: मोहल्ले में बच्चों की संगत पर रखें नजर, झांसे में लेकर जेवर और नकदी मंगवाने वाला पति-पत्नी गिरफ्तार
रायपुर। बच्चों की संगत और उनकी गतिविधियों पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो वे अनजाने में गंभीर परेशानी में फंस सकते हैं। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके से सामने आए एक मामले ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। आरोप है कि पति-पत्नी ने नाबालिग बच्चों को अपने प्रभाव में लेकर डराया, धमकाया और ब्लैकमेल किया। इसके बाद उनसे घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी मंगवाई गई।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से कुछ जेवरात भी बरामद किए गए हैं। 11 साल की बच्ची…
Parliamentary Committee Meeting: आज तीन अहम मुद्दों पर होगी बड़ी चर्चा, यूरिया सब्सिडी से लेकर जेनेरिक दवाओं तक मंथन
नई दिल्ली। केमिकल्स और फर्टिलाइज़र्स से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति सोमवार को तीन अहम बैठकों के जरिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार करेगी। बैठकों में भारतीय वुड पैनल उद्योग, फर्टिलाइज़र सब्सिडी और इनोवेशन स्कीम की समीक्षा के साथ जेनेरिक और ब्रांडेड दवाओं को लेकर लोगों में जागरूकता तथा भरोसे की कमी जैसे विषय शामिल हैं।दिन की पहली बैठक सुबह 11 बजे संसद भवन परिसर में होगी। इसमें भारतीय वुड पैनल उद्योग से जुड़ी एक केस स्टडी के जरिए सब्सिडी वाली कृषि यूरिया के कथित औद्योगिक इस्तेमाल के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। सब्सिडी वाली यूरिया के इस्तेमाल पर उठे सवाल…
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, 3 दिन में जर्जर मकान गिराने का आदेश; कई इमारतों की होगी जांच
नई दिल्ली। साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला पीजी इमारत गिरने से हुई छह मौतों के बाद दिल्ली नगर निगम ने आसपास की जर्जर इमारतों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को हुए हादसे ने घनी आबादी वाले इस छात्र क्षेत्र में इमारतों की सुरक्षा और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। अब प्रशासन का ध्यान इस बात पर है कि आसपास मौजूद किसी दूसरी कमजोर इमारत के कारण दोबारा जानमाल का नुकसान न हो। इसी क्रम में MCD ने दुर्घटनाग्रस्त भवन के…
CG Weather: अभी थमी है बारिश की रफ्तार, 8 सितंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज; इन जिलों में अलर्ट
CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर बनी हुई हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों में मौसम का रुख बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 8 सितंबर से उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर तेज हो सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे इसका प्रभाव प्रदेश के मध्य हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है।इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। 8 सितंबर से उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी बारिश…
CG News: पेपर लीक के बाद बदली परीक्षा की पूरी व्यवस्था, आज से फिर शुरू होंगी रद्द परीक्षाएं
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक की घटना सामने आने के बाद परीक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। रद्द की गई तीन विषयों की परीक्षाएं सोमवार 7 सितंबर से दोबारा आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 8 और 9 सितंबर को भी तय विषयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी।पेपर लीक की घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा प्रक्रिया में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रश्नपत्र वितरण की पुरानी व्यवस्था में बदलाव किया है। नई प्रणाली का उद्देश्य परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र के लीक होने की आशंका को कम करना है। परीक्षा शुरू होने से…
Gold Price: सोने की चाल पर फिर टिकी नजर, क्या जल्द टूटेगा पिछला रिकॉर्ड? जानें तेजी के पीछे की पूरी वजह
नई दिल्ली। सोने की कीमतों में लगातार हलचल बनी हुई है। रिकॉर्ड स्तरों के करीब पहुंचने के बाद इसकी तेजी की रफ्तार कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन बाजार में सोने को लेकर उम्मीद अभी कमजोर नहीं पड़ी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि मौजूदा उतार-चढ़ाव के बाद क्या सोना एक बार फिर नई ऊंचाई का रास्ता पकड़ सकता है।निवेशकों के लिए सोना लंबे समय से सुरक्षित निवेश का विकल्प रहा है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में तनाव, महंगाई का दबाव या शेयर बाजार में अस्थिरता बढ़ने पर अक्सर निवेशक जोखिम कम करने के लिए सोने का रुख करते हैं।…
