Author: Daily Pinch
भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर
भारत और अमेरिका के बीच पांचवें द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास ‘टाइगर ट्रायम्फ 2026’ की शुरुआत हो गई है। इसका उद्घाटन समारोह 2 नवंबर को विशाखापत्तनम स्थित मैरीटाइम वारफेयर सेंटर में आयोजित किया गया। इस वर्ष यह अभ्यास टेबलटॉप एक्सरसाइज (TTX) के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियानों के दौरान दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच समन्वय, संयुक्त योजना और आपसी संचालन क्षमता को बेहतर बनाना है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल विशाल…
न्याय विभाग, कानून एवं न्याय मंत्रालय की ओर से 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0: प्रक्रिया से व्यवहार तक’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। ई-कोर्ट्स मिशन मोड परियोजना के तहत होने वाली यह कार्यशाला नई दिल्ली के विज्ञान भवन स्थित हॉल नंबर-5 में दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। इस कार्यक्रम में कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी के सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहने की उम्मीद है। सरकारी अधिकारियों को ई-फाइलिंग 3.0 की दी जाएगी जानकारी कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी अधिकारियों को ई-फाइलिंग 3.0 प्लेटफॉर्म की…
आदित्य-L1 ने सौर विस्फोटों के असमान विस्तार का लगाया पता, अंतरिक्ष मौसम के अध्ययन में मिलेगी मदद
भारत की पहली अंतरिक्ष-आधारित सौर वेधशाला आदित्य-L1 ने सूर्य से निकलने वाले विस्फोटों यानी कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) के विस्तार को लेकर अहम जानकारी दी है। आदित्य-L1 पर लगे विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (VELC) के आंकड़ों से वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि सौर विस्फोट का विस्तार सभी दिशाओं में एक समान नहीं होता, बल्कि इसका आकार असममित हो सकता है। इस खोज से अंतरिक्ष मौसम के अध्ययन और पृथ्वी पर उपग्रहों तथा संचार नेटवर्क पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को समझने में मदद मिल सकती है। सीएमई का विस्तार सभी दिशाओं में एक समान नहीं सितंबर 2023 में लॉन्च…
पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा-‘जिसका जीवन तप, त्याग और सत्य से संपन्न है, वह सभी उपलब्धियां प्राप्त करता है’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत सुभाषित साझा कर लोगों को जीवन के मूल मंत्र याद दिलाए। उन्होंने लिखा कि जिस व्यक्ति का मन और वाणी सदा नियंत्रण में रहे तथा जीवन तप, त्याग और सत्य से जुड़ा हो, वह हर बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत श्लोक प्रधानमंत्री मोदी की ओर से संस्कृत श्लोक साझा किया गया, जिसमें उन्होंने लिखा… “यस्य वाङ्मनसी स्यातां सम्यक् प्रणिहिते सदा। तपस्त्यागश्च सत्यं च स वै सर्वमवाप्नुयात्॥ इसका हिंदी भावार्थ है कि जिस मनुष्य की वाणी और मन दोनों सदा भली-भांति…
कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने देश के 19 प्रतिष्ठित संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई-स्किल्स) के रूप में औपचारिक मान्यता प्रदान की है। नई दिल्ली स्थित कौशल भवन में आयोजित समारोह में मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी ने इन संस्थानों को मान्यता प्रमाणपत्र प्रदान किए। यह मान्यता 9 अक्टूबर 2026 से 8 अक्टूबर 2029 तक प्रभावी रहेगी। इस पहल का उद्देश्य देश में उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देना और युवाओं के लिए आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं का विस्तार करना है। ग्रीन चैनल के माध्यम से हुआ संस्थानों का पैनलबद्धीकरण इन 19…
पीएम मोदी आज करेंगे 21,800 करोड़ रुपए की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (3 नवंबर) दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 21,800 करोड़ रुपए की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह सभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री 8,300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित पुणे मेट्रो लाइन-3 (पिंक लाइन) का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा लगभग 13,500 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से विकसित होने वाली पुणे मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे। पिंक लाइन से हिंजेवाड़ी आईटी हब और शिवाजीनगर के बीच कनेक्टिविटी प्रधानमंत्री 8,300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित पुणे मेट्रो लाइन-3 का…
किश्तवाड़ में नई भूकंपीय वेधशाला का उद्घाटन, जम्मू-कश्मीर में मौसम निगरानी नेटवर्क का होगा विस्तार
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग एवं अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के उच्च भूकंपीय क्षेत्र किश्तवाड़ में नई भूकंपीय वेधशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने वर्ष 2014 के बाद जम्मू-कश्मीर में मौसम विज्ञान और निगरानी संबंधी बुनियादी ढांचे के विस्तार को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में आपदा प्रबंधन और पूर्व चेतावनी प्रणाली को मजबूती मिली है। उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पिछले 12 वर्षों में मौसम निगरानी नेटवर्क का व्यापक विस्तार किया है। वहीं,…
भूटान में पीएम मोदी के सम्मान में बनाया गया पवित्र स्तूप, किरेन रिजिजू ने राजा का जताया आभार
केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विशेष सम्मान के प्रतीक के रूप में गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में एक पवित्र स्तूप समर्पित किए जाने को अत्यंत महत्वपूर्ण और सम्मानजनक कदम बताया। रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी परियोजना को लगातार समर्थन दिया है और इसी सम्मान में उनके नाम पर स्तूप समर्पित किया गया है। 108 स्तूपों के निर्माण और अभिषेक समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किरेन रिजिजू ने रविवार को भूटान के…
वर्ष 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य शौर्य का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान को प्राप्त हुए भारत के प्रथम परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा के बलिदान दिवस पर नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अदम्य साहस, अद्वितीय वीरता और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च समर्पण के प्रतीक, भारत के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन। 1947-48 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में मेजर सोमनाथ शर्मा ने अद्भुत रणकौशल और असाधारण नेतृत्व का परिचय दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वे अंतिम सांस तक अपने…
शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की, बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है केंद्र सरकार
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देशभर में खरीफ फसलों की कटाई, मौजूदा मौसमी परिस्थितियों और रबी सत्र की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में सूखे, चक्रवाती प्रभाव और अनियमित वर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा की गई। चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संकट की स्थिति में किसानों के प्रति पूरी संवेदनशीलता बरती जाए और राहत कार्यों में किसी भी तरह की प्रक्रियात्मक देरी न हो। उन्होंने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और केंद्र सरकार संकट…
